Home व्यापार समाचार जियो लेकर आ रहा है देश का सबसे बड़ा IPO, जानें कब...

जियो लेकर आ रहा है देश का सबसे बड़ा IPO, जानें कब और कितने का होगा ऑफर?

18
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

JIO का आईपीओ भारत के इतिहास का सबसे बड़ा IPO हो सकता है। खास बात यह भी है कि अरबपति मुकेश अंबानी की प्रमुख कंपनी रिलायंस की किसी बड़ी इकाई का करीब दो दशकों में यह पहला आईपीओ होगा।

JIO IPO: भारत की दिग्गज कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड अपनी टेलीकॉम यूनिट जियो प्लेटफॉर्म्स लिमिटेड के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (IPO) की तैयारियों में जुट गई है। इकनॉमिक टाइम्स ने सूत्रों के हवाले से बताया है कि कंपनी इस महीने के आखिर तक दिसंबर तिमाही के वित्तीय नतीजों के साथ ड्राफ्ट रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस (DRHP) दाखिल कर सकती है। मंगलवार को कंपनी ने इस प्रक्रिया की औपचारिक शुरुआत करते हुए 17 बैंकरों को इससे जोड़ा है।

इस आईपीओ को सफल बनाने के लिए नौ अंतरराष्ट्रीय बैंकों का चयन सलाहकार की भूमिका के लिए किया गया है। इनमें मॉर्गन स्टेनली, एचएसबीसी होल्डिंग्स पीएलसी, जेपी मॉर्गन चेस एंड कंपनी, सिटीग्रुप इंस और गोल्डमैन सैक्स ग्रुप इंक जैसे नाम शामिल हैं।

वहीं, घरेलू सलाहकारों में कोटक महिंद्रा कैपिटल कंपनी, एक्सिस कैपिटल लिमिटेड, जेएम फाइनेंशियल लिमिटेड और एसबीआई कैपिटल मार्केट्स लिमिटेड प्रमुख हैं।

गौरतलब है कि सरकार द्वारा लिस्टिंग से जुड़ी शर्तों में बदलाव के बाद आईपीओ की योजना ने गति पकड़ी है। अब बड़ी कंपनियों को अपनी महज 2.5 फीसदी हिस्सेदारी ही सार्वजनिक करनी होगी। यह आईपीओ भारत के इतिहास का सबसे बड़ा आईपीओ हो सकता है। खास बात यह भी है कि अरबपति मुकेश अंबानी की प्रमुख कंपनी रिलायंस की किसी बड़ी इकाई का करीब दो दशकों में यह पहला आईपीओ होगा।

क्या है उम्मीद

उम्मीद जताई जा रही है कि इस प्रस्तावित पेशकश में मौजूदा निवेशकों द्वारा अपने शेयरों की बिक्री (ऑफर फॉर सेल) शामिल होगी और यह इसी साल के आखिर में आ सकता है। हालांकि, सूत्रों का कहना है कि इस लेनदेन के आकार, संरचना और समय सहित कई ब्योरे पर अभी अंतिम मुहर लगना बाकी है और इनमें बदलाव भी हो सकता है। कंपनी और बैंकों के प्रतिनिधियों ने इस मामले में फिलहाल कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है।

खबर अपडेट हो रही है…

SOURCE : LIVE HINDUSTAN