Home टेक न्यूज़ जियो और एयरटेल दोनों के पास ₹1199 का प्लान, लेकिन ये कंपनी...

जियो और एयरटेल दोनों के पास ₹1199 का प्लान, लेकिन ये कंपनी दे रही ₹35000 से ज्यादा के फायदे

11
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

Jio और Airtel, दोनों ही कंपनियों के पास 1199 रुपये का प्रीपेड प्लान है। अगर आप कंफ्यूज है कि किस कंपनी का प्लान लिया जाए, तो यहां हम आपको डिटेल्स कंपेरिजन के लिए बता रहे हैं, कौन दे रहा ज्यादा फायदे…

Jio और Airtel, देश की दो सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनियां हैं। इन कंपनियों के पास ग्राहकों की अलग-अलग जरूरतों को पूरा करने के लिए प्रीपेड प्लान्स की बड़ी रेंज है। कुछ प्लान्स ऐसे ही जिनकी कीमत एक समान हैं। आज हम आपको जियो और एयरटेल ऐसे ही प्लान के बारे में बता रहे हैं, जिनकी कीमत तो एक समान है, लेकिन इनमें मिलने वाले बेनिफिट्स इन्हें एक-दूसरे से अलग बनाते हैं। हम बात कर रहे हैं जियो और एयरटेल के 1199 रुपये के प्लान के बारे में। चलिए इनका डिटेल कंपेरिजन करके समझते हैं, कौन दे रहा ज्यादा बेनिफिफट्स…

एयरटेल का 1199 रुपये का प्लान

एयरटेल का 1199 रुपये का प्रीपेड प्लान 84 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है। कीमत और वैलिडिटी के हिसाब से देखा जाए तो प्लान में रोज का खर्च 14.2 रुपये आएगा। प्लान में ग्राहकों को सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉल्स के साथ डेली 100 एसएमएस और डेली 2.5GB डेटा मिलता है। इस प्लान के ग्राहक अनलिमिटेड 5G डेटा के लिए भी एलिजिबल हैं। ध्यान रहें कि डेली एसएमएस लिमिट समाप्त हो जाने के बाद 1 रुपये प्रति लोकल एसएमएस और 1.5 रुपये प्रति एसटीडी एसएमएस की दर से चार्ज देना होगा।

एडिशनल बेनिफिट्स के तौर पर प्लान में अमेजन प्राइम लाइट सब्सक्रिप्शन, एयरटेल एक्सट्रीम प्ले सब्सक्रिप्शन (SonyLIV + 20 OTTs), 12 महीने के लिए फ्री एडोब एक्सप्रेस प्रीमियम सब्सक्रिप्शन (जिसकी कीमत 4000 रुपये है), फ्री हैलोट्यून्स, रिवॉर्ड्स मिनी सब्सक्रिप्शन और स्पैम कॉल और एसएमएस अलर्ट जैसे बेनिफिट्स शामिल हैं।

जियो का 1199 रुपये का प्लान

जियो का 1199 रुपये का प्रीपेड प्लान 84 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है। कीमत और वैलिडिटी के हिसाब से देखा जाए तो प्लान में रोज का खर्च भी 14.2 रुपये आएगा। प्लान में ग्राहकों को सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉल्स के साथ डेली 100 एसएमएस और डेली 3GB डेटा मिलता है। इस प्लान के ग्राहक अनलिमिटेड 5G डेटा के लिए भी एलिजिबल हैं।

एडिशनल बेनिफिट्स के तौर पर प्लान में 3 महीनों के लिए जियोहॉटस्टार (मोबाइल/टीवी) सब्सक्रिप्शन, जियो एआई क्लाउड (फ्री 50GB स्टोरेज), जियो टीवी और 18 महीनों के लिए गूगल जेमिनी प्रो प्लान का सब्सकिप्शन (जिसकी कीमत 35,100 रुपये) मिलता है, जिसमें 2000GB क्लाउड स्टोरेज, नैनो बनाना और बहुत कुछ शामिल है।

यहां साफतौर पर देखा जा सकता है कि यह एक जैसे कीमत औ वैलिडिटी के बावजूद, जियो के प्लान में ग्राहकों को ज्यादा डेटा मिल रहा है, बल्कि 35 हजार से ज्यादा के बेनिफिट्स भी मिल रहे हैं।

Vi का 1198 रुपये का प्लान

वोडाफोन आइडिया का 1198 रुपये का प्रीपेड प्लान 70 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है। कीमत और वैलिडिटी के हिसाब से देखा जाए तो प्लान में रोज का खर्च भी 17.11 रुपये आएगा। प्लान में ग्राहकों को सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉल्स के साथ डेली 100 एसएमएस और डेली 2GB डेटा मिलता है। इस प्लान के ग्राहक अनलिमिटेड 5G डेटा के लिए भी एलिजिबल हैं। ध्यान रहें कि डेली एसएमएस लिमिट समाप्त हो जाने के बाद 1 रुपये प्रति लोकल एसएमएस और 1.5 रुपये प्रति एसटीडी एसएमएस की दर से चार्ज देना होगा।

एडिशनल बेनिफिट्स के तौर पर प्लान में हाफ-डे (12am to 12PM) अनलिमिटेड डेटा, वीकेंड डेटा रोलओवर और डेटा डिलाइट के साथ 70 दिनों के लिए फ्री नेटफ्लिक्स (मोबाइल/टीवी) सब्सक्रिप्शन जैसे बेनिफिट्स शामिल हैं।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN