Home मनोरंजन समाचार जावेद अख्तर नहीं चाहते थे कि आमिर खान बनाएं यह फिल्म, रिलीज...

जावेद अख्तर नहीं चाहते थे कि आमिर खान बनाएं यह फिल्म, रिलीज हुई तो मुंह पर तमाचे जैसा पड़ा

13
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/03/24/1200x900/Amir_Kn_1774372568799_1774372574425.jpg

Javed Akhtar: आमिर खान की एक ब्लॉकबस्टर हिट ऐसी भी है, जिस पर जावेद अख्तर को पूरा यकीन था कि इस फिल्म का तो पिटना तय है। जावेद अख्तर ने एढ़ी-चोटी का जोर लगा दिया था कि आमिर यह फिल्म ना बनाएं, लेकिन वो नहीं माने।

बॉलीवुड की कल्ट क्लासिक फिल्म ‘लगान’ के बारे में कोई कल्पना भी नहीं कर सकता है कि यह जब कागज पर रही होगी तो दिग्गज स्क्रीनप्ले राइटर जावेद अख्तर को पसंद नहीं आई होगी। लेकिन यह सच है। दिग्गज लेखक और गीतकार जावेद अख्तर ने एक इवेंट के दौरान आमिर खान की मौजूदगी में खुद बताया था कि कैसे उन्होंने आमिर को यह फिल्म ना बनाने देने के लिए एड़ी-चोटी का जोर लगा दिया था। जावेद को यकीन था कि आमिर खान ने उन सभी चीजों की एक लिस्ट बनाई है, जो फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर डुबो सकती हैं।

‘लिस्ट बनाई है कि क्या-क्या गलत हो सकता है?’

जावेद अख्तर ने उस पुराने वक्त को याद करते हुए कहा, ‘मैंने बहुत मना किया था इनको लगान बनाने को’। उन्होंने आमिर से कहा था कि फिल्म में धोती पहने गांव का हीरो, पीरियड ड्रामा और क्रिकेट जैसे एलिमेंट्स हैं, जिन्हें तब दर्शक सिनेमाघरों में देखना पसंद नहीं करते थे। जावेद साहब का मानना था कि आमिर ने स्क्रिप्ट ही उन बातों पर बेस्ड है जो फिल्म के लिए रिस्की हो सकती हैं। उन्होंने आमिर से मजाक में कहा, ‘लोग कहते हैं गांव का हीरो नहीं चलता, आपने वही रखा। लोग कहते हैं धोती पहने हीरो तो बिल्कुल नहीं चलता, आप धोती पहनकर घूम रहे हैं। क्रिकेट को लोग स्लो गेम मानते हैं, आपने उसी पर फिल्म बना डाली।’

गानों की सिचुएशन को लेकर थे कनफ्यूज

जावेद अख्तर गानों की सिचुएशन को लेकर भी काफी परेशान थे। फिल्म में गांव वालों के बारिश का इंतजार वाले गाने पर उन्होंने कहा, ‘सिर्फ यही गाने हैं कि पानी बरसेगा, अरे नहीं बरसा, शायद अब बरस जाएगा। मैं कितनी बार ये लिखूंगा यार?’ लेकिन आमिर खान पर इस सबका कोई असर नहीं हुआ। आमिर ने पूरे बस यही कहा, ‘नहीं साहब, फिल्म बहुत अच्छी बनेगी, आप फिक्र मत कीजिए।’ जावेद अख्तर ने तब मन ही मन यह तय कर लिया था कि यह फिल्म तो चलनी नहीं है, इसलिए उन्होंने तय किया कि वे बस अपना काम मेहनत से करेंगे और बाकी किस्मत पर छोड़ देंगे।

फर्स्ट कट देखा और दंग रह गए जावेद साहब

फिल्म की शूटिंग पूरी होने के बाद जब आमिर खान ने जावेद अख्तर को फिल्म का फर्स्ट कट दिखाया, तो उनकी सोच पूरी तरह बदल गई। जावेद साहब ने माना कि वह फिल्म उनकी सोच पर एक तमाचे की तरह थी क्योंकि फिल्म बेमिसाल थी। जावेद अख्तर जिस फिल्म को फ्लॉप मान रहे थे, उसने न केवल भारत में रिकॉर्ड तोड़ कमाई की, बल्कि ऑस्कर की दहलीज तक पहुंचकर पूरी दुनिया को हिला दिया। आज ‘लगान’ को भारत की सबसे आइकॉनिक फिल्मों में गिना जाता है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN