Source :- LIVE HINDUSTAN
पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खाने से उनके बेटे कासिम ने जेल में ही मुलाकात की। कासिम ने इमरान खान का संदेश बताते हुए कहा कि इस देश के जजों ने अपनी आत्मा बेच दी है। जजों को शर्म आनी चाहिए कि वे एक महिला को टारगेट कर रहे हैं।
जेल में बंद पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान के स्वास्थ्य को लेकर तमाम आशंकाओं के बीच उनके बेटे कासिम खान ने जेल में मुलाकात की है। उनकी सेहत बिगड़ने की खबरों के बीच इमरान खाने के बेटे सुलेमान और कासिम खान ने सरकार पर मानवाधिकारों के हनन का आरोप लगाया था। अब जेल में मुलाकात करने के बाद कासिम खान ने एक सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए अपने पिता का संदेश लोगों के सामने रखा है।
इमरान खान का संदेश
कासिम ने इमरान खान का संदेश बताते हुए लिखा, इस देश में जजों को शर्म आनी चाहिए। हम कई बार न्यायपालिका के पास गए लेकिन वे तो अपनी आत्मा बेच चुके हैं। उन्हें एकता और अखंडता की कोई परवाह नहीं है। उन्हें पता है कि वे मुझे नहीं तोड़ सकते थे और इसलिए मेरी पत्नी को टारगेट करने लगे। इस तरह से आखिर बूशरा बीबी के साथ अमानवीय व्यवहार कैसे किया जा सकता है। यह सब मुझे ब्लैकमेल करने के लिए किया जा रहा है।
इमरान खाने के हवाले से कासिम ने लिखा, मुझसे 30 मिनट की मुलाकात के लिए उन्हें 24 घंटे आइसोलेशन में रहना पड़ता है। किसी भी महिला को नुकसान पहुंचाना इस्लाम के खिलाफ है। लेकिन उन लोगों का उद्देश्य हमें पता है। जिन जजों पर समाज में न्याय की जिम्मेदारी है, वही गद्दारी कर रहे हैं। उन्हें खुद पर शर्म आनी चाहिए।
ॉबता दें कि इमरान खान के दोनों बेटे लंदन में रहते हैं। उन्होंने दावा किया था कि उनके पिता की दाहिनी आंख की रोशनी बेहद कम हो गई है और जेल प्रशासन उनका इलाज भी नहीं करवा रहा है। उन्होंने रॉयटर्स को दिए इंटरव्यू में यहां तक कहा था कि उनका वीजा भी क्लियर नहीं हो रहा है। वह पाकिस्तान जाना चाहते हैं लेकिन सरकार को डर है कि इससे दुनिया का ध्यान इमरान खान की ओर चला जाएगा। हालांकि बाद में कासिम खान को पाकिस्तान का वीजा मिल गया और वह जेल में इमरान खान से मुलाकात कर पाए।
बीते दिनों पाकिस्तान-तहरीक-ए-इंसाफ पार्टी के वकील लतीफ खोसा ने इस्लामाबाद हाई कोर्ट में खान को रावलपिंडी की अदियाला जेल से इस्लामाबाद के शीफा अंतरराष्ट्रीय अस्पताल में आंखों के उपचार के लिए स्थानांतरित करने की मांग की थी। खान पिछले साल अक्टूबर से दाहिनी आंख की बीमारी से पीड़ित बताए जा रहे हैं और उनका उपचार चल रहा है। सरकार के अनुसार, चिकित्सा उपचार के बाद उनकी आंख और दृष्टि दोनों में सुधार हुआ है। 72 वर्षीय खान अगस्त 2023 से जेल में हैं और अल कादिर ट्रस्ट भ्रष्टाचार मामले में अदियाला जेल में सजा काट रहे हैं।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN



