Source :- LIVE HINDUSTAN
Holi Special Trick: होली का त्योहार नजदीक आते ही गुजिया का स्वाद लोगों को याद आ जाता है। बिना इसके त्योहार भी अधूरा लगता है लेकिन गुजिया बनाने में काफी मेहनत लगती है। इसीलिए महिलाएं अक्सर घर में गुजिया बनाने से ही बचती हैं। लेकिन अब आप इस नई ट्रिक से एक बार में कम से कम 6 से 7 गुजिया बना सकती हैं।
गुजिया के बिना होली का त्योहार अधूरा लगता है। चाहे जितने तरह के स्नैक्स बना के रख ले लेकिन गुजिया न केवल त्योहार को पूरा करती है बल्कि ये होली की परंपरा है।लेकिन गुजिया को बनाने में काफी सारी मेहनत और वक्त लग जाता है। अगर आप गुजिया बनाने के झंझट से बचने के लिए मार्केट से गुजिया खरीद लाती हैं तो ये हैक आपकी मदद कर सकता है। कंटेंट क्रिएटर ने इस कमाल के हैक को शेयर किया है जिसे एक बार ट्राई करना तो बनता है। अगर इस हैक को ट्राई करेंगी तो एक बार में कम से कम 6-7 गुजिया बनाकर रेडी कर लेंगी। सबसे खास बात इस ट्रिक को फॉलो करने के लिए किसी एक्स्ट्रा चीज की जरूरत नहीं होगी।
एक बार में 6 से 7 गुजिया बनाने की ट्रिक
- ये ट्रिक बहुत आसान है। बस गुजिया का आटा गूंथकर रख लें।
- अब लोई लेकर बड़ी सी रोटी बेल लें।
- तैयार रोटी के किनारों पर थोड़ी जगह छोड़कर गुजिया में भरने के लिए तैयार स्टफिंग को रखें।
- अब एक स्टफिंग के साइड से पूरी को फोल्ड करें और गिलास की मदद से इसे काट दें।
- गिलास के साइड से काटने से गुजिया की शेप परफेक्ट बन जाएगी।
- इसी तरह से सारी स्टफिंग के बगल से पूरियों को फोल्ड करें और गिलास की मदद से काट लें।
- इसी तरह से पूरी पर रखी स्टफिंग को फोल्ड करते हुए काटे।
- बस अब तैयार गुजिया के किनारों को अच्छी तरह से सील करने के लिए कांटे की मदद से किनारों को दबा दें। ऐसा करने से गुजिया पूरी तरह से सील हो जाएगी और तलने पर खुलेगी नहीं। साथ ही कांटे की मदद से गुजिया के किनारों पर अच्छी सी डिजाइन भी बनकर रेडी हो जाएगी।
- इस होली आप भी इस आसान हैक को ट्राई कर एक बार में ही कई सारी गुजिया बनाकर रेडी कर सकती हैं। जिससे समय और मेहनत दोनों बनेगी और आप ढेर सारी गुजिया बनाकर रेडी कर लेंगी।
- घर में गुजिया का सांचा नहीं है तो भी इस तरह से परफेक्ट शेप में गुजिया बनकर रेडी हो जाएगी और फटेगी भी नहीं।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN



