Home विश्व समाचार गयाना की संसद में मंत्री ने हिंदी में विपक्ष को ललकारा, कौन...

गयाना की संसद में मंत्री ने हिंदी में विपक्ष को ललकारा, कौन हैं ऐसा करने वाले विकास रामकिसुन

20
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

संक्षेप:

विदेश में हिंदी का डंका तो कई बार बजता रहा है। लेकिन इस बार विदेश की संसद में भी हिंदी गूंजी है। मामला है गयाना का, जहां मंत्री ने विपक्ष को ललकार दिया। असल में विपक्षी सांसद ने कृषि राज्यमंत्री विकास रामकिसुन के हिंदी ज्ञान पर सवाल उठाया था।

विदेश में हिंदी का डंका तो कई बार बजता रहा है। लेकिन इस बार विदेश की संसद में भी हिंदी गूंजी है। मामला है गयाना का, जहां मंत्री ने विपक्ष को ललकार दिया। असल में विपक्षी सांसद ने कृषि राज्यमंत्री विकास रामकिसुन के हिंदी ज्ञान पर सवाल उठाया था। इसके बाद मंत्री ने शुद्ध हिंदी में विपक्षी सांसद को जवाब दिया। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बता दें कि गयाना में हिंदी काफी बोली जाती है। यहां की 31 फीसदी आबादी हिंदू है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

जहां कहें, बहस के लिए तैयार
जब विपक्षी सांसद ने मंत्री विकास रामकिसुन की हिंदी की जानकारी पर चुनौती दी तो वह गरज पड़े। उन्होंने संसद में कहाकि माननीय अध्यक्ष महोदय, आदरणीय सदस्य माननीय विष्णु पांडेय को अभी इसी वक्त चुनौती देता हैं। वह किसी भी स्तर पर, किसी भी जगह पर विषय तय कर लें। वह जितनी भी बहस करना चाहते हैं, मैं जवाब देने को तैयार हूं। मैं बिना कागज लिए बहस करूंगा। गयाना के मंत्री का यह वीडियो भारतीय उच्चायोग ने एक्स पर शेयर किया है। यहां पर भी लोग बड़ी संख्या में इस पर कमेंट्स कर रहे हैं।

कौन हैं विकास रामकिसुन
विकास रामकिसुन को साल 2025 में कृषि मंत्रालय में मंत्री के रूप में नियुक्त किया गया है। अगर अनुभवों की बात करें तो विकास वित्त, कानून और सार्वजनिक सेवा के क्षेत्र में अच्छी पकड़ रखते हैं। उनका भारत से भी तगड़ा कनेक्शन है। विकास रामकिसुन ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से कॉमर्स और फाइनेंस में बैचलर के साथ-साथ मास्टर की भी डिग्री हासिल की है। इसके अलावा उन्होंने गयाना यूनिवर्सिटी से कानून में एलएलबी की डिग्री हासिल की है। वह 2020 से 2025 तक कृषि मंत्रालय के संसदीय सचिव भी रह चुके हैं। इस दौरान उन्होंने किसानों के हित में कई काम किए।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN