Home टेक न्यूज़ गजब! DSLR कैमरा की तरह इस फोन में लग जाएगा लेंस, 17...

गजब! DSLR कैमरा की तरह इस फोन में लग जाएगा लेंस, 17 गुना तक कर पाएंगे जूम

15
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

Vivo X300 Ultra को MWC 2026 में पेश किया गया, जिसमें 400mm टेली-कन्वर्टर के साथ 17x ऑप्टिकल जूम और एडवांस्ड कैमरा सिस्टम देखने को मिला। यह फ्लैगशिप फोन खास तौर पर फोटोग्राफर्स और वीडियो क्रिएटर्स को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है।

स्मार्टफोन कैमरा टेक तेजी से प्रोफेशनल कैमरों की ओर बढ़ रहा है और अब Vivo ने फोन को ही DSLR जैसा बनाने का फैसला किया है। Mobile World Congress 2026 के दौरान कंपनी ने अपने अपकमिंग फ्लैगशिप स्मार्टफोन Vivo X300 Ultra को शोकेस किया है। यह फोन अभी लॉन्च नहीं हुआ है लेकिन इसकी पहली झलक ने ही टेक इंडस्ट्री और मोबाइल फोटोग्राफी लवर्स के बीच हलचल पैदा कर दी है। Vivo इस डिवाइस को खास तौर पर कंटेंट क्रिएटर्स, फोटोग्राफर्स और वीडियो मेकर्स के लिए लाने वाला है।

Vivo X300 Ultra का सबसे बड़ा हाइलाइट इसका नया 400mm Zeiss टेली-कन्वर्टर अटैचमेंट है, जो स्मार्टफोन कैमरा एक्सपीरियंस को बिल्कुल नए लेवल पर ले जाता है। कंपनी के मुताबिक, इस अटैचमेंट के साथ फोन को 17x तक ऑप्टिकल जूम मिल जाता है। आमतौर पर स्मार्टफोन में डिजिटल जूम के दौरान डीटेल्स कम हो जाती हैं, लेकिन Vivo ने इन-सेंसर क्रॉपिंग टेक का इस्तेमाल किया है, जिससे जूम रेंज लगभग 800mm यानी करीब 30x तक पहुंच सकती है और फोटो क्वॉलिटी भी बेहतर बनी रहती है। यह फीचर खास तौर पर वाइल्डलाइफ, स्पोर्ट्स और दूर मौजूद ऑब्जेक्ट्स की शूटिंग के लिए परफेक्ट माना जा रहा है।

ऐसा होगा फोन का कैमरा सेटअप

कैमरा सेटअप की बात करें तो फोन में बड़ा सर्कुलर रियर कैमरा मॉड्यूल देखने को मिला है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसमें डुअल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम दिया जा सकता है। इसमें 200MP Sony LYT-901 प्राइमरी सेंसर के साथ 200MP पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा शामिल हो सकता है, जिसे Zeiss APO सर्टिफिकेशन मिलेगा। इसके अलावा 50MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा और मल्टीस्पेक्ट्रल सेंसर भी दिया जा सकता है, जो बेहतर कलर एक्यूरेसी और नैचुरल फोटो आउटपुट ऑफर करेगा। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 50MP ऑटोफोकस फ्रंट कैमरा इसका हिस्सा बन सकता है है, जो व्लॉगिंग के लिए खास साबित हो सकता है।

Vivo X300 Ultra में परफॉर्मेंस के मामले में भी फ्लैगशिप लेवल का एक्सपीरियंस मिलने वाला है। इसमें लेटेस्ट Qualcomm Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर मिल सकता है, जो AI प्रोसेसिंग, हाई-एंड गेमिंग और 4K-8K वीडियो रिकॉर्डिंग को स्मूद बनाएगा। फोन में लगभग 6.82 इंच का 2K BOE फ्लैट डिस्प्ले मिल सकता है, जिसमें LTPO टेक्नोलॉजी और बेहद पतले बेजल्स देखने को मिलेंगे। संकेत ये भी हैं कि इस बार कंपनी फिजिकल Action Button को हटाने का फैसला ले सकती है।

रिपोर्ट्स की मानें तो स्मार्टफोन में करीब 7000mAh की बड़ी बैटरी दी जा सकती है, जो 100W वायर्ड और 40W वायरलेस फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी। इसका मतलब है कि लंबे समय तक वीडियो शूटिंग या ट्रैवल के दौरान यूजर्स को बार-बार चार्जिंग की जरूरत नहीं पड़ेगी।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN