Home टेक न्यूज़ गजब ऑफर: सिर्फ ₹99 में लें ₹2299 के CMF Buds 2, फ्री...

गजब ऑफर: सिर्फ ₹99 में लें ₹2299 के CMF Buds 2, फ्री मिलेंगे ₹5999 के Nothing Ear (a)

13
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

संक्षेप:

Nothing अपने भारतीय ग्राहकों के लिए एक शानदार ऑफर लेकर आया है। ऑफर के तहत, CMF Buds 2 भारत में सिर्फ 99 रुपये में मिलेंगे। नथिंग भारत में अपना पहला फ्लैगशिप स्टोर खोल रहा है और इसी मौके पर कंपनी अपने ग्राहकों के लिए शानदार ऑफर लेकर आई है। डिटेल में जानिए ऑफर के बारे में सबकुछ

Nothing अपने भारतीय ग्राहकों के लिए एक शानदार ऑफर लेकर आया है। ऑफर के तहत, CMF Buds 2 भारत में सिर्फ 99 रुपये में मिलेंगे। आप सोच रहे होंगे कैसे? चलिए हम बताते हैं। दरअसल, नथिंग भारत में अपना पहला फ्लैगशिप स्टोर खोल रहा है। स्टोर बेंगलुरु में आ रहा है। खुलने का दिन 14 फरवरी, 2026 तय है। उस दिन, एक सेलिब्रेटरी ऑफर के तहत, नथिंग स्टोर के अंदर CMF Buds 2 सिर्फ 99 रुपये में देगा। यह ऑफर सिर्फ पहले 99 मिनट के लिए ही ग्राहकों के लिए उपलब्ध रहेगा। तो अगर आप बेंगलुरु में हैं, और 2,299 रुपये वाले CMF Buds 2 सिर्फ 99 रुपये में खरीदना चाहते हैं, तो पहले 99 मिनट में स्टोर पहुंचें। इसके साथ कुछ और ऑफर्स भी हैं।

सम्बंधित सुझाव

इन प्रोडक्ट्स पर भी ऑफर

ऑफर के तहत, Nothing Phone (3) खरीदने वाले हर कस्टमर को 5,999 रुपये कीमत वाला Nothing Ear (a) एकदम मुफ्त में दिया जाएगा। अगर आप Phone (3a) या (3a) Pro खरीदते हैं, तो आपको CMF Buds 2 फ्री में मिलेंगे। इतनी ही नहीं, CMF Phone (3a) Lite और CMF Phone 2 Pro खरीदने वाले ग्राहकों को भी CMF Buds 2 फ्री में मिलेंगे। सभी खरीदारी पर 3 महीने की एक्सटेंडेड वारंटी भी मिलेगी।

और तो और, ब्रांड कस्टमर्स के लिए डिस्प्ले पर RCB ट्रॉफी भी दिखाएगा। नए स्टोर की लोकेशन है – 660/1, 100 फीट रोड, फर्स्ट स्टेज, इंदिरानगर, बेंगलुरु, कर्नाटक – 560038 है। स्टोर खुलने की तारीख 14 फरवरी, 2026 है, और समय सुबह 9 बजे है।

CMF Buds 2 की कीमत और खासियत

बता दें कि भारत में लॉन्च के समय CMF Buds 2 ईयरबड्स की कीमत 2,699 रुपये थी, हालांकि वर्तमान में यह फ्लिपकार्ट पर 2299 रुपये कीमत के साथ लिस्टेड है। इसे डार्क ग्रे, लाइट ग्रीन और ऑरेंज कलर ऑप्शन्स में लॉन्च किया गया था।

CMF Buds 2 में डायरैक ऑप्टियो ट्यूनिंग और N52 मैग्नेट के साथ 11 एमएम पीएमआई ड्राइवर्स लगे हैं। इसमें 48dB तक हाइब्रिड ANC (एक्टिव नॉइज कैंसिलेशन) सपोर्ट मिलता है। धूल और पानी से सुरक्षित रहने के लिए इसे IP55 रेटिंग दी गई है।

ईयरबड्स ब्लूटूथ 5.4 और डुअल डिवाइस कनेक्टिविटी प्रदान करते हैं। ये नथिंग एक्स ऐप के साथ कम्पैटिबल हैं। गेमिंग के लिए, बड्स 2 110ms की लो लेटेंसी रेट प्रदान करता है। इसमें क्लियर वॉयस टेक्नोलॉजी 3.0 और विंड नॉइज रिडक्शन 3.0 तकनीक के साथ छह एचडी माइक्रोफोन लगे हैं। इनमें स्पैटियल ऑडियो सपोर्ट भी है।

सम्बंधित सुझाव

इसके केस में 460mAh की बैटरी है, जबकि हर ईयरबड में 53mAh की बैटरी है। कंपनी का कहना है कि अकेले ईयरबड्स फुल चार्ज 13.5 घंटे तक चल सकते हैं, जबकि में चार्जिंग केस के साथ इसमें बिना ANC के 55 घंटे तक की बैटरी लाइफ मिलती है। इसमें फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट भी मिलता है। दावा है कि 10 मिनट की चार्जिंग में यह 7.5 घंटे तक का प्लेबैक टाइम देता है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN