Home टेक न्यूज़ खुल गया राज, इतनी होगी Google Pixel 11 सीरीज के अलग-अलग मॉडल...

खुल गया राज, इतनी होगी Google Pixel 11 सीरीज के अलग-अलग मॉडल की कीमत

14
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

Google Pixel फोन खरीदने का प्लान है और नई पिक्सेल 11 सीरीज के लॉन्च होने का बेसब्री से इंतजार है, तो आपके लिए अच्छी खबर है। लॉन्च से पहले Pixel 11, Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL की कीमत सामने आ गई है। देखें आपके बजट में है या नहीं

Google भारत समेत वैश्विक बाजारों में नए पिक्सेल फोन लॉन्च करने की तैयारी में जुट गई है। कहा जा रहा है कि Google अपने एनुअल समर इवेंट में अपनी Pixel 11 सीरीज लॉन्च करेगा। सीरीज में Pixel 11, Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL जैसे मॉडल शामिल हो सकते हैं। लॉन्च से पहले ही पिक्सेल 11, पिक्सेल 11 प्रो और पिक्सेल 11 Pro XL के खास स्पेसिफिकेशन्स लीक के जरिए ऑनलाइन सामने आ गए हैं। इन संभावित स्मार्टफोन के इस साल अगस्त में लॉन्च होने की संभावना है। एंड्रॉयड हेडलाइन्स के अनुसार, CAD लीक्स से पता चलता है कि ये स्मार्टफोन दिखने में कैसे हो सकते हैं और स्पेसिफिकेशन्स के मामले में ये क्या-क्या दे सकते हैं। अपकमिंग पिक्सेल फोन्स की कीमत भी लीक हो गई है। अगर आप भी पिक्सेल फोन खरीदने का प्लान कर रहे हैं, तो देखें भारत में किस पिक्सेल फोन की कीमत कितनी होगी…

पहले जैसा ही होगा ओवरऑल डिजाइन

लीक हुए CAD रेंडर्स से पता चलता है कि गूगल अपनी आने वाली पिक्सेल सीरीज के लिए अपने सिग्नेचर डिजाइन को ही बनाए रख सकता है। इसके अलावा, पीछे के पैनल पर हॉरिजॉन्टल कैमरा बार कुछ छोटे-मोटे बदलावों के साथ देखने को मिल सकता है। ये फोन पहले से ज्यादा स्लिम हो सकते हैं और इनमें एक फ्लैट फ्रेम होने की भी उम्मीद है। गूगल से यह उम्मीद की जा रही है कि वह बटनों की जगह को अपने पिछले मॉडल्स जैसा ही रखेगा, जिसमें पावर बटन वॉल्यूम रॉकर के ऊपर होगा। सामने की तरफ, इन फोन्स में पतले बेजल्स हो सकते हैं, जिससे इन्हें ज्यादा मॉडर्न लुक मिलेगा।

Google Pixel 11 Series: डिस्प्ले और प्रोसेसर

डिस्प्ले की बात करें तो, Pixel 11 और Pixel 11 Pro में 6.3-इंच LTPO AMOLED डिस्प्ले होने की संभावना है, जो एक फ्लैगशिप फॉर्म फैक्टर देगा। जबकि Pixel 11 Pro XL में 6.8-इंच का बड़ा डिस्प्ले होने की उम्मीद है। परफॉर्मेंस की बात करें तो, इस सीरीज में गूगल का टेंसर G6 चिप होने की उम्मीद है। लीक्स से पता चलता है कि इस प्रोसेस को 7-कोर सीपीयू और एक नए मॉडेम, शायद मीडियाटेक M90 से सपोर्ट मिल सकता है। इन फोन में 16GB तक रैम और 128GB और 256GB स्टोरेज ऑप्शन मिलने की उम्मीद है।

Google Pixel 11 Series: कैमरा और बैटरी

दिलचस्प बात यह है कि इन स्मार्टफोन में कैमरे के मामले में बड़े अपग्रेड देखने को मिल सकते हैं। कहा जा रहा है कि Pixel 11 Pro में पीछे की तरफ ट्रिपल कैमरा सेटअप होने की संभावना है। इसमें 50 मेगापिक्सेल का प्राइमरी सेंसर हो सकता है, जिसके साथ 1-इंच का बड़ा Sony LYT 900 सीरीज सेंसर लगा होगा। इसके अलावा, इसमें 50 मेगापिक्सेल का अल्ट्रा-वाइड लेंस और 5x ऑप्टिकल जूम सपोर्ट वाला 64 मेगापिक्सेल का पेरिस्कोप लेंस भी होने की उम्मीद है। सेल्फी के लिए, इसमें 32 मेगापिक्सेल का फ्रंट सेंसर दिया जा सकता है।

पिक्सेल 11 सीरीज में बेहतर फोटोग्राफी और लंबे समय तक सॉफ्टवेयर सपोर्ट के लिए AI-बेस्ड फीचर्स होने की भी उम्मीद है। बैटरी की बात करें तो, स्टैंडर्ड Pixel 11 में 5,000mAh की बैटरी हो सकती है, जबकि Pro XL में 5,500mAh की बैटरी मिल सकती है।

इतनी होगी अलग-अलग मॉडल की कीमत

भारत में Pixel 11 की शुरुआती कीमत 84,999 रुपये होने की संभावना है। वहीं, Pixel 11 Pro की कीमत 1,03,999 रुपये से 1,19,999 रुपये के बीच हो सकती है। Pro XL की शुरुआती कीमत 1,20,999 रुपये से 1,25,000 रुपये के बीच हो सकती है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN