Home  लाइफस्टाइल समाचार खाने में नमक डालते हुए ये 2 गलती ना करें, वरना जिंदगीभर...

खाने में नमक डालते हुए ये 2 गलती ना करें, वरना जिंदगीभर खानी पड़ सकती हैं दवाइयां!

18
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

न्यूट्रीशनिस्ट लीमा महाजन बताती हैं कि बेशक आप आयोडीन युक्त नमक चुनें, लेकिन अगर कुकिंग और स्टोरेज का तरीका सही नहीं है तो आयोडीन लेवल कम हो सकता है। ऐसे में ये समझना जरूरी है कि आयोडीन शरीर के लिए क्यों जरूरी है और किन गलतियों की वजह से इसकी कमी हो सकती है।

नमक हमारे रोजाना के खानपान का सबसे जरूरी हिस्सा है। आमतौर पर हमारे घरों में आयोडीन युक्त नमक इस्तेमाल किया जाता है, जो थायरॉयड और ओवरऑल हेल्थ के लिए जरूरी माना जाता है। लेकिन जरूरी नहीं है कि आपके शरीर को पर्याप्त आयोडीन मिल ही रहा है। न्यूट्रीशनिस्ट लीमा महाजन बताती हैं कि बेशक आप आयोडीन युक्त नमक चुनें, लेकिन अगर कुकिंग और स्टोरेज का तरीका सही नहीं है तो आयोडीन लेवल कम हो सकता है। यही वजह है कि आयोडीन युक्त नमक के बावजूद भी लगभग 200 मिलियन भारतीयों में आयोडीन की कमी से होने वाली बीमारियों का ज्यादा रिस्क है। ऐसे में ये समझना जरूरी है कि आयोडीन शरीर के लिए क्यों जरूरी है और किन गलतियों की वजह से इसकी कमी हो सकती है।

हमारे लिए क्यों जरूरी है आयोडीन?

न्यूट्रीशनिस्ट बताती हैं कि आयोडीन एक जरूरी मिनरल है, जो थायरॉयड हार्मोन (T3, T4) को सपोर्ट करता है। ये हार्मोन मेटाबॉलिज्म, एनर्जी, ब्रेन फंक्शन और ओवरऑल हार्मोन हेल्थ को कंट्रोल करता है। अगर शरीर में आयोडीन की कमी हो जाए तो थकान, वजन बढ़ना, बाल झड़ना, ध्यान लगाने में दिक्कत होना जैसी और भी कई समस्याएं हो सकती हैं।

आयोडीन नमक खाने के बाद भी क्यों हो जाती है कमी?

कई रिसर्च और ग्लोबल हेल्थ गाइडलाइंस के मुताबिक नमक में आयोडीन लेवल, गलत कुकिंग और स्टोरेज के कारण कम हो सकता है। आमतौर पर ये तेज हीट पर पकाने या उबालने के कारण कम होता है। वहीं हवा के संपर्क में आना, ज्यादा धूप या नमी भी नमक में आयोडीन लॉस का कारण बन सकते हैं।

नमक के साथ ये 2 गलतियां बिल्कुल ना करें

न्यूट्रीशनिस्ट कहती हैं आपको कभी भी खाने के नमक के साथ ये दो गलतियां नहीं करनी चाहिए, वरना जीवनभर दवाइयां खानी पड़ सकती हैं। पहली गलती है नमक को खाना बनाने के बीच में या उबालते हुए इस्तेमाल करना। ऐसा करने से आयोडीन लूज होता है।

दूसरा, नमक को कभी भी मसालेदानी में स्टोर ना करें और गैस स्टोव के आसपास भी ना रखें। क्योंकि हीट, लाइट और हवा से आयोडीन डीग्रेड हो सकता है। इसकी जगह नमक को हमेशा किसी एयर टाइट कंटेनर में भरें और सूखी-ठंडी जगह पर स्टोर कर के रखें।

आयोडीन लेवल बरकरार रखने के लिए छोटी-छोटी आदतें

  • खाने में नमक हमेशा सबसे बाद में मिलाएं, जब खाना लगभग पक चुका हो।
  • नमक को मसालेदानी में नहीं, बल्कि किसी एयर टाइट कंटेनर में स्टोर करें।
  • नमक को हमेशा हीट और सनलाइट से दूर रखें।
  • नमक निकलाने के लिए गीली चम्मच इस्तेमाल ना करें और इसे किसी भी तरह की नमी से दूर रखें।
  • खुले हुए नमक की जगह पैकेट वाला आयोडीन युक्त नमक ही चुनें।

नोट: यह लेख केवल सामान्य जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है। इसे किसी भी तरह से पेशेवर मेडिकल सलाह का विकल्प न मानें। किसी भी स्वास्थ्य समस्या या मेडिकल कंडीशन से जुड़े सवालों के लिए हमेशा अपने डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN