Home मनोरंजन समाचार क्यों बदला गया ‘बैटल ऑफ गलवान’ का नाम? फिल्म के निर्देशक अपूर्व...

क्यों बदला गया ‘बैटल ऑफ गलवान’ का नाम? फिल्म के निर्देशक अपूर्व लखिया ने बताई बड़ी वजह

17
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/03/16/1200x900/Salman_Khan_Matrubh_1773681076823_1773681084791.jpg

Maatrubhumi: सलमान खान की फिल्म ‘बैटल ऑफ गलवान’ का नाम बदलकर ‘मातृभूमि’ कर दिया गया है। अब फिल्म के निर्देशक ने टाइटल बदले जाने की वजह बताई है।

बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान की फिल्म ‘बैटल ऑफ गलवान’ को लेकर एक बड़ा अपडेट आया है। फिल्म का नाम ‘बैटल ऑफ गलवान’ से बदलकर अब ‘मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस’ कर दिया गया है। फिल्म के निर्देशक अपूर्व लखिया ने इस मेजर चेंज पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। फिल्म के अनाउंसमेंट के वक्त से ही यह लगातार सुर्खियों में बनी हुई थी, लेकिन अब अचानक आई इस खबर के बाद लोग कयास लगा रहे हैं कि आखिर मेकर्स ने ऐसा क्यों किया होगा। इसी बीच अपूर्व लखिया ने एचटी सिटी के साथ बातचीत में बताया कि फिल्म का टाइटल बदलना कोई रातों-रात लिया गया फैसला नहीं था।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

अचानक नहीं बदला गया फिल्म का नाम

निर्देशक लखिया ने बताया कि फिल्म का नाम बदलने का फैसला भले ही फैंस को अचानक लगे, लेकिन मेकर्स ने शुरुआत से ही ‘बैटल ऑफ गलवान’ और ‘मातृभूमि’ दोनों नाम रजिस्टर्ड करवाए थे। लखिया ने बताया कि जैसे-जैसे फिल्म मेकिंग का सफर आगे बढ़ा, उन्हें अहसास हुआ कि यह कहानी सिर्फ एक लड़ाई के बारे में नहीं है। यह फिल्म इंसानियत, सिम्पैथी और उन खामोश लड़ाइयों के बारे में है जो हमारे सैनिक हर रोज लड़ते हैं। लखिया ने कहा कि नया टाइटल फिल्म की रूह और सैनिकों के बलिदान को ज्यादा अच्छी तरह से पेश करता है। फिल्म में इसी नाम का एक गाना भी है, जिसे काफी पसंद किया गया।

नए पोस्टर ने बढ़ाया फैंस का एक्साइटमेंट!

फिल्म के नए टाइटल के साथ एक दमदार पोस्टर भी जारी किया गया है, जिसे काफी पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिला है। पोस्टर में सलमान खान बेहद इंटेंस लुक में नजर आ रहे हैं। उनके माथे पर चोट का निशान है और उनके हाथ खून से सने हुए हैं। यह लुक साफ जाहिर करता है कि फिल्म में जबरदस्त एक्शन होने वाला है। अपूर्व लखिया का कहना है कि फिल्म का मकसद लड़ाई के बीच भी इंसानियत को बचाए रखने का संदेश देना है, जो इस नए पोस्टर और टाइटल में साफ नजर आ रहा है। एक तरफ जहां यह फिल्म अपने टाइटल को लेकर चर्चा में हैं, वहीं दूसरी तरफ इसके क्लैश की भी खूब बात हो रही है।

सनी देओल की ‘लाहौर 1947’ से होगी टक्कर?

‘मातृभूमि’ की रिलीज डेट को लेकर सस्पेंस बना हुआ है। फिलहाल यह फिल्म 17 अप्रैल को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है, लेकिन ताजा जानकारी के मुताबिक इसकी रिलीज डेट बढ़ाकर अगस्त के बीच की जा सकती है। अगर ऐसा होता है, तो बॉक्स ऑफिस पर सलमान खान और सनी देओल के बीच क्लैश देखने को मिल सकता है। सनी देओल की फिल्म ‘लाहौर 1947’ पहले से ही 13 अगस्त 2026 को रिलीज होना तय है। हालांकि अभी मेकर्स ने इस बारे में कोई मुहर नहीं लगाई है, तो सस्पेंस बना हुआ है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN