Home  लाइफस्टाइल समाचार कौन हैं लाइफ ऑफ पूजा? बंगाली इंफ्लूएंसर की इंस्टाग्राम पहचान पर उठ...

कौन हैं लाइफ ऑफ पूजा? बंगाली इंफ्लूएंसर की इंस्टाग्राम पहचान पर उठ रहे सवाल

10
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

Influencer Pujarini Pradhan: इंस्टाग्राम की दुनिया में इस वक्त एक इंफ्लूएंसर की अथेंसिटी पर कुछ लोग सवाल उठा रहे। वहीं उनके फैंस ने और पूजा ने इस पर जवाब भी दिया है। तो पहले जान लें कौन है लाइफ ऑफ पूजा और क्या है उनके लिए उठ रहे सवाल…

इंस्टाग्राम की दुनिया में बहुत कुछ होता रहता है। जो लोग इस सोशल मीडिया प्लेटफार्म को फॉलो करते हैं उन्हें पता होगा कि कितने तरह के क्रिएटर्स और कंटेट यहां पर मिलते हैं। हर किसी के पास कुछ ना कुछ एंटरटेनिंग और इंटरेस्टिंग है। जिसे वो अपने फॉलोअर्स के साथ शेयर कर अपने लाइक्स और व्यूज बढ़ाता रहता है। ऐसा ही एक नाम और पेज है लाइफ ऑफ पूजा, जो अपनी सिंपल लाइफ और इंग्लिश में बातों के जरिए फालोअर्स के बीच फेमस हैं। लेकिन अब इस महिला की सिंपलसिटी और इंस्टाग्राम पर दिख रही पहचान पर सवाल उठ रहे हैं।

कौन हैं लाइफ ऑफ पूजा

पश्चिम बंगाल के छोटे से गांव की इंफ्लूएंसर पुजारिनी प्रधान अपना इंस्टाग्राम पेज लाइफ ऑफ पूजा नाम से चलाती हैं। जिस पर वो अपने सिंपल गांव वाले माहौल में सामान्य सी बंगाल की कॉटन की साड़ी पहनें, हाथों में शंखपोला और माथे पर सिंदूर लगाए रोजमर्रा की जिंदगी दिखाते हुए किसी ना किसी ट्रेंडिंग टॉपिक पर बात करते मिल जाती हैं। अब ये टॉपिक कुछ भी हो सकते हैं जिसमे फिल्म, किताब और राजनीति जैसे कई मुद्दे होते हैं। इसके साथ वो वीडियो में घर-गांव से जुड़ी अपनी जिंदगी से जुड़े पलों को शेयर करती हैं। अपने सिंपल और बेसिक से लगने वाले वीडियो के जरिए पूजा ने सात लाख के करीब फॉलोअर जुटा रखें। ऐसे में उनकी पॉपुलैरिटी पर अब कुछ इंफ्लूएंसर ने सवाल उठा दिए हैं।

कुछ इंफ्लूएंसर उठा रहे सवाल

पुजारिनी प्रधान के वीडियोज और उनके लाइक्स पर कुछ इंफ्लूएंसर अब सवाल उठा रहे हैं। उनका कहना है कि उनके बताए लिमिटेड सोर्सेज से उनके अपलोड्स मैच नहीं करते। उनके वीडियोज काफी पॉलिश्ड एडिट किए होते हैं और वो हर दिन एक वीडियो अपलोड करती हैं। वीडियोज की क्लैरिटी, सिनेमैटोग्राफिक फ्रेमिंग काफी परफेक्ट होती है। इंफ्लूएंसर जिनके वीडियोज काफी वायरल हो रहे जिन्होने पुजारिनी के बारे में कहा है कि उनकी ऑनलाइन पर्सनैलिटी शायद एक ध्यान से बनाई गई इमेज है जिसे लोगों से जुड़ने के लिए डिजा्इन किया गया है। उन्होंने उनकी कहानी में एक खास बात है वो है गांव का बैकग्राउंड, अच्छी इंग्लिश, बढिया कमेंट्री। सबकुछ ऐसा लगता है जैसे कुछ ये सारा बनाया हुआ हो।

इंस्टाग्राम पर दिखे दो मत

इंफ्लूएंसर निहारिका के वीडियो पर इंस्टाग्राम दो मत में है। पुजारिनी के सपोर्टर उनके सपोर्ट में कमेंट कर रहे। एक ने कमेंट किया है कि पूजा की ज़िंदगी समाज का असली आईना है। और कुछ एलिट क्लास लोगों की इनसिक्योरिटी पीक पर है। इसके अलावा कुछ नहीं।

पुजारिनी ने भी इस बारे में वीडियो किया पोस्ट

वहीं इंस्टाग्राम रील्स में पुजारिनी ने वीडियो पर रिस्पांस दिया है और बताया है कि कैसे उन्हें 15-20 मिनट शूट करने में समय लगता है और वो इसे एडिट कर लेती है। ये कोई मैजिकल काम नहीं इसे कोई भी कर सकता है। इसके साथ ही उन्होंने ये भी बताया कि कैसे उन्हें एजेंसी ने धोखा दिया था। उनके वीडियो पर अब कई सेलिब्रेटीज ने कमेंट कर सपोर्ट किया है। जिसमे अर्चना पूरन सिंह, कुशा कपिला शामिल हैं।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN