Home मनोरंजन समाचार कैंसर से हुई थी पिता की मौत, अक्षय कुमार बोले- 50 की...

कैंसर से हुई थी पिता की मौत, अक्षय कुमार बोले- 50 की उम्र के बाद हर किसी को कराना चाहिए ये टेस्ट

10
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/03/15/1200x900/akshay_kumar_15_03_01_1773581514183_1773581519585.jpg

अक्षय कुमार ने हाल ही में एक इवेंट में अपने पुरुषों से अनुरोध किया कि उन्हें नियमित PSA (प्रोस्टेट-स्पेसिफिक एंटीजन) टेस्ट जरूर कराना चाहिए ताकि प्रोस्टेट कैंसर के शुरुआती लक्षणों का पता लगाने में मदद मिल सके। 

अक्षय कुमार अक्सर अपने फैंस को अलग-अलग चीजों के लिए जागरुक करते हैं। आपने कई बार अक्षय को बड़ी स्क्रीन पर फिल्म शुरू होने से पहले नो-स्मोकिंग का विज्ञापन करते देखा होगा। अब अक्षय कुमार ने एक इवेंट में पुरुषों से अनुरोध किया कि उन्हें नियमित PSA (प्रोस्टेट-स्पेसिफिक एंटीजन) टेस्ट जरूर कराना चाहिए ताकि प्रोस्टेट कैंसर के शुरुआती लक्षणों का पता लगाने में मदद मिल सके।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

पिता को याद कर इमोशनल हुए अक्षय कुमार

दरअसल, अक्षय कुमार हाल ही में इंडिया टुडे के एक इवेंट में पहुंचे थे। उनके सेशन के मॉडरेटर ने उनसे कहा कि पिछले साल वो प्रोस्टेट कैंसर से ठीक हुए थे और उन्हें एक्टर की वह बात याद आई जो उन्होंने पहले अपने पिता के बारे में उन्हें बताई थी।

अक्षय कुमार ने कहा कि उन्हें लगता है कि उनके पिता को खोने की एक बड़ी वजह ये थी कि उन्हें 50-55 वर्ष की आयु के बाद प्रोस्टेट-स्पेसिफिक एंटीजन टेस्ट के महत्व के बारे में जानकारी नहीं थी, जो प्रोस्टेट कैंसर का पता लगाने में मदद करता है।

पिता को खोने की एक बड़ी वजह ये मानते हैं अक्षय कुमार?

अक्षय कुमार इमोशनल हो गए और अपने पिता को याद करते हुए कहा, “मैंने अपनी जिंदगी के सबसे अहम इंसान, अपने पिता को खो दिया। 67 साल की उम्र में वे हमें छोड़कर चले गए। वे मेरे लिए सब कुछ थे। क्यों? क्योंकि मुझे पता ही नहीं था कि 50-55 साल की उम्र के बाद हर किसी को अपना PSA टेस्ट करवाना चाहिए।”

अक्षय कुमार का फैंस से अनुरोध

उन्होंने अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए कहा, “मैं यहां मौजूद आप सभी लोगों से और जो लोग हमें सुन रहे हैं, उन सभी से यह कहना चाहता हूं कि हमें इस बात की जानकारी नहीं थी कि हर साल, हर व्यक्ति के लिए PSA टेस्ट करवाना कितना जरूरी है। बीमारी का शुरुआती दौर में पता चल जाने से जान बचाई जा सकती है। प्रोस्टेट कैंसर बहुत आम है। हर तीसरे पुरुष को प्रोस्टेट कैंसर होने का खतरा रहता है। कृपया इसकी जांच करवाएं; यह करना बहुत ही जरूरी है। आप अपनी जान बचा सकते हैं; आप न सिर्फ अपनी जान बचा सकते हैं, बल्कि आप अपने पूरे परिवार की जान बचा सकते हैं।”

अक्षय कुमार के पिता का नाम हरी ओम भाटिया था। उनकी मृत्यु साल 2000 में हुई थी। उनके पिता का निधन प्रोस्टेट कैंसर के कारण हुआ था।

क्या है PSA टेस्ट?

PSA टेस्ट रक्त में प्रोस्टेट-विशिष्ट एंटीजन (PSA) की मात्रा को मापता है। PSA का बढ़ा हुआ स्तर प्रोस्टेट कैंसर का संकेत हो सकता है, लेकिन यह प्रोस्टेट संक्रमण (prostatitis) या बढ़े हुए प्रोस्टेट (BPH) के कारण भी हो सकता है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN