Home मनोरंजन समाचार केरल स्टोरी 2 पर भड़के मौलाना शहाबुद्दीन रिजवी , बोले- आजकल चलन...

केरल स्टोरी 2 पर भड़के मौलाना शहाबुद्दीन रिजवी , बोले- आजकल चलन बन गया है, पैसों के लिए…

22
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/02/20/1200x900/the_kerala_story_2_1771563648509_1771563648636.jpg

केरल स्टोरी 2 पर छिड़े विवाद पर ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के प्रेसिडेंट मौलाना शहाबुद्दीन बरेलवी का कहना है कि पैसा कमाने के लिए डायरेक्टर्स कुछ भी फेक नैरेटिव फैला रहे हैं। इससे हिंदू-मुस्लिमों के बीच तनाव बढ़ रहा है।

विपुल शाह की अपकमिंग फिल्म द केरल स्टोरी 2 पर विवाद छिड़ा है। कई लोगों को इसके कॉन्टेंट पर आपत्ति है और कहना है कि एक विशेष समुदाय को टारगेट करने के लिए फिल्म बनी है। अब ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन बरेलवी ने भी इस मामले पर गुस्सा निकाला है। उनका कहना है कि आजकल एक ट्रेंड बन गया है कि डायरेक्टर पैसा कमाने के लिए कुछ भी करते हैं। आजकल की फिल्में सांप्रदायिक तनाव बढ़ा रही हैं और हिंदू-मुस्लिम भाईचारे को खत्म कर रही हैं।

क्या बोले मौलाना शहाबुद्दीन

केरल स्टोरी 2 फर्जी कहानियों पर आधारित कहानी है। आजकल कुछ फिल्म डायरेक्टर्स का चलन चल चुका है कि पैसा कमाना है, फिर वो चाहे जैसे हो। उदयपुर फाइल्स, कश्मीर या अजमेर फाइल्स जैसी कहानियां साम्प्रदायिक तनाव को बढ़ाने वाली हैं, हिंदु-मुस्लिम भाईचारे को खत्म करने वाली हैं। ऐसे ही ये केरल स्टोरी 2 में लव जिहाद दिखाया गया। मुस्लिम लड़कियां हैं, लव जिहाद से प्रेरित हैं। मुस्लिम लड़कियों को गलत काम करते हुए दिखाया गया। मुस्लमानों को बदनाम करने के लिए साजिश के तहत इस तरह का काम किया जा रहा है। इस तरह की सारी फिल्में सिर्फ पैसा कमाने के लिए हैं। इनका तहजीब या कल्चर से कोई मतलब नहीं है। ये समाज को कुछ अच्छा नहीं देती हैं बल्कि समाज के अंदर जहर घोल रही हैं।

केरल स्टोरी 2 ट्रेलर पर क्यों है विवाद

केरल स्टोरी 2 का ट्रेलर आने के बाद इसका कई जगहों पर विरोध हो चुका है। ट्रेलर की शुरुआत में दिखता है, सच्ची घटनाओं से प्रेरित। मूवी में देश के अलग-अलग राज्य जैसे राजस्थान और मध्यप्रदेश दिखते हैं। ट्रेलर में एक मौलाना बोलते दिखते हैं कि 25 साल में पूरा भारत इस्लामिक स्टेट होगा और पूरे देश में शरिया कानून लागू होगा। फिल्म में दिखाया गया है कि कैसे नाबालिग लड़कियों को बहलाकर उनका मुस्लिम लड़कों से निकाह करवाया जाता है फिर टॉर्चर किया जाता है। कई राज्यों की कहानियां दिखाई गई हैं। मूवी में कुछ सीन्स पर भी आपत्ति है जैसे हिंदू लड़की को जबरन पकड़कर बीफ खिलाया जाता है। शादी के बाद जिस्म का सौदा किया जाता है।

प्रोड्यूसर का क्या है कहना

फिल्म प्रोड्यूसर विपुल शाह ट्रेलर पर छिड़े विवाद पर सफाई दे चुके हैं। उनका कहना है कि अगर किसी क्रिमिनल को एक्सपोज किया जाता है तो वह विरोध ही करेगा। कभी नहीं मानेगा कि वो टेररिस्ट है। विपुल का कहना है कि फिल्म बनाने का उद्देश्य ये है कि ज्यादा से ज्यादा लोग जागरूक हों।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN