Source :- LIVE HINDUSTAN
https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/04/15/1200x900/kart_1776264075514_1776264088203.jpgकार्तिक आर्यन पहले इस साल इच्छाधारी नाग बनकर थिएटर में दस्तक देने वाले थे। लेकिन अब इसकी रिलीज डेट पोस्टपोन होने की खबर आई है। जानें कब होगी रिलीज।
कार्तिक आर्यन की फिल्म नागजिला की जबसे अनाउंसमेंट हुई है तबसे फिल्म काफी चर्चा में है। फिल्म को मृघदीप सिंह लाम्बा डायरेक्ट कर रहे हैं। पहले यब फिल्म इसी साल स्वतंत्रता दिवस यानी 15 अगस्त वाले वीकेंड पर रिलीज होने वाली थी। लेकिन अब खबर आ रही है कि फिल्म इस साल रिलीज नहीं होगी।
कब होगी अब नागजिला रिलीज
एक प्रेस रिलीज के जरिए अपडेट दिया है कि नागजिला अब 12 फरवरी 2027 को रिलीज होगी वैलेंटाइन डे के वीकेंड पर। मार्च में जब प्राइम वीडियो ने अनाउंस किए थे अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट्स को लेकर तब उसमें नागजिला भी शामिल थी।
इच्छाधारी नाग बन करेंगे कार्तिक सबको हैरान
ऐसी रिपोर्ट्स हैं कि इस फिल्म में इच्छाधारी नाग का किरदार निभाएंगे। फिल्म को लेकर फैंस काफी एक्साइटेड थे क्योंकि यह कार्तिक का अब तक का सबसे अलग अवतार होगा। हालांकि अब रिलीज पोस्टपोन की खबर से फैंस नाराज जरूर होंगे।
अप्रैल में कार्तिक ने फिल्म का पोस्टर शेयर किया था और लिखा था, ‘इंसानों वाली पिक्चरें तो बहुत देख लीं, अब देखो नागों वाली पिक्चर। नागिजला- नाग लोक का पहला कांड…फन फैलाने आ रहा हूं। प्रेयामवादेश्वर प्यारे चंद।’
फिल्म को करण जौहर, महावीर जैन, अदार पूनावाला, अपूर्व मेहता, मृगदीप सिंह लाम्बा और नीतू एम जैन ने प्रोड्यूस किया है। वहीं गौतम मेहरा ने फिल्म को लिखा है। यह करण और कार्तिक की साथ में दूसरी फिल्म है। इससे पहले दोनों तू मेरी मैं तेरा तू मेरी मैं तेरा में नजर आएंगे।
कार्तिक की लास्ट फिल्म थी फ्लॉप
कार्तिक के बारे में बता दें कि लास्ट वह साल 2025 में फिल्म तू मेरी मैं तेरा तू मेरी मेैं तेरा नजर आएंगे। फिल्म में कार्तिक के साथ अनन्या पांडे लीड रोल में थीं। हालांकि करण जौहर के प्रोडक्शन में बनी यह फिल्म फ्लॉप हुई थी। इसने सिर्फ 49 करोड़ कमाए थे। इसके बाद यह भी खबर आई थी कि करण और कार्तिक के बीच दरार आ गई है, लेकिन फिर कहा गया कि ऐसा कुछ नहीं है। दोनों आगे भी साथ काम करेंगे।
अनुराग बसु की फिल्म में भी आएंगे नजर
कार्तिक अब अनुराग बसु की फिल्म में भी नजर आने वाले हैं जिसके नाम की अभी अनाउंसमेंट नहीं हुई है। हालांकि इसमें कार्तिक के साथ श्रीलीला लीड रोल में हैं। श्रीलीला की यह पहली हिंदी फिल्म है। इसकी रिलीज डेट को लेकर भी अभी अपडेट नहीं है। इस फिल्म के लिए जबसे दोनों ने शूट शुरू किया तबसे दोनों के लिंकअप की खबरें भीी खूब आई थीं। हालांकि दोनों ने कभी इस पर रिएक्ट नहीं किया।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN


