Home मनोरंजन समाचार कादर खान कैसे बने फिल्मों में ‘परमानेंट विलेन’? अमिताभ बच्चन ने इस...

कादर खान कैसे बने फिल्मों में ‘परमानेंट विलेन’? अमिताभ बच्चन ने इस रोल के लिए सुझाया था नाम

14
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/05/01/1200x900/Kader_Khan_1777607790598_1777607795396.jpg

लीजेंडरी एक्टर कादर खान जिस भी किरदार को निभाते उसमें पूरी तरह उतर जाते। कम लोग जानते हैं कि उन्होंने एक फिल्म में विलेन का रोल इतनी खूबसूरती से किया था कि उसके बाद इंडस्ट्री में उन्हें परमानेंट विलेन ही चुन लिया।

बॉलीवुड एक्टर कादर खान को उन चुनिंदा कलाकारों में गिना जाता है, जो गजब के एक्टर होने के साथ-साथ एक कमाल के डायलॉग राइटर और निर्देशक भी थे। वह जिस भी किरदार को निभाते थे उसे जीवंत कर दिया करते थे। कॉमेडी हो या फिर ड्रामा, कादर खान हरफौना एक्टर थे जो हर किरदार में उतर जाते थे। कम लोग जानते हैं कि कादर खान ने फिल्मों में विलेन बनना चुना नहीं था, बल्कि उन्होंने कुछ ऐसा कर दिया था जिसकी वजह से फिल्ममेकर्स ने यह तय कर लिया कि विलेन का किरदार फिल्मों में वही किया करेंगे। कादर खान ने खुद यह किस्सा एक इंटरव्यू में सुनाया था।

अमिताभ बच्चन ने मेकर्स को दिया सुझाव

कादर खान ने कहा, ‘नाडियाडवाला फैमिली ने एक फिल्म शूट की थी अदालत, जिसमें अमिताभ बच्चन का डबल रोल था। उन्होंने उस फिल्म में बाप और बेटे दोनों का किरदार निभाया था। उस फिल्म में एक इंस्पेक्टर खान का रोल था। वह किसी हीरो के लिए रोल था, लेकिन अमित जी ने कहा कि नहीं यार कादर खान को लो। वजह यह थी कि उन्होंने मुझे स्टेज पर देखा था। अमित जी की वजह से मुझे अदालत में वो रोल मिला। इसके बाद इंडस्ट्री वालों ने कहा कि यार इंस्पेक्टर खान का रोल तो लाजवाब किया है इसने। उसके लिए मुझे कई अवॉर्ड मिल गए थे।’

इंडस्ट्री ने लगा दिया बेस्ट विलेन का ठप्पा

कादर खान ने बताया, ‘लोगों ने तब कहा कि ये खान वान को कहीं भी मिल जाएगा, लेकिन दिक्कत यह है कि विलेन नहीं हैं इंडस्ट्री में। तो उन्होंने मुझ पर ठप्पा मार दिया कि अब से विलेन के रोल यही करेगा। तो यह हो गया कि जिस फिल्म को भी मैं लिखा करता था, उसमें विलेन का रोल मुझे ही करना पड़ता था। और यहां से मेरी विलेन की गाड़ी चल निकली।’ कादर खान ने जिस फिल्म का जिक्र किया वो साल 1977 में रिलीज हुई थी। फिल्म की कहानी इतनी शानदार थी कि इसे दर्शकों ने बॉक्स ऑफिस पर हाथों हाथ लिया था।

ओटीटी पर कहां देख सकते हैं यह फिल्म?

इस फिल्म को IMDb पर 6.3 रेटिंग मिली है और अगर आज आप यह फिल्म घर बैठे एन्जॉय करना चाहते हैं तो आप इसे ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं। फिल्म की स्टार कास्ट की बात करें तो कादर खान और अमिताभ बच्चन के अलावा इसमें वहीदा रहमान, नीतू कपूर और एम राजन ने अहम किरदार निभाए थे। फिल्म का निर्देशन नरेंद्र बेदी ने किया था और इसके प्रोड्यूसर ए के नाडियाडवाला थे। जब भी बात ड्रामा फिल्मों की आती है तो इसे आज भी लिस्ट में गिना जाता है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN