Home  लाइफस्टाइल समाचार करोड़ों के डायमंड नेकलेस और ब्लैक ड्रेस में राधिका मर्चेंट ने लूटी...

करोड़ों के डायमंड नेकलेस और ब्लैक ड्रेस में राधिका मर्चेंट ने लूटी महफिल, अनंत संग ट्विनिंग ने बढ़ाया चार्म

9
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

बिजनेसमैन और बीजेपी नेता मोहित कांबोज की बेटी मिशका कांबोज के 16वें जन्मदिन पर मुंबई में बड़ा जश्न हुआ, जिसमें बॉलीवुड सेलेब्स समेत राधिका मर्चेंट और अनंत अंबानी भी शामिल हुए। पार्टी लुक में राधिका और अनंत ने ब्लैक कोड ट्विन किया। खास मौके पर राधिका की मिडी ड्रेस और डायमंड नेकलेस ने महफिल लूट ली।

मुंबई में बिजनेसमैन और बीजेपी नेता मोहित कांबोज की बेटी मिशका कांबोज के 16वें बर्थडे सेलिब्रेशन में बॉलीवुड सेलेब्स के साथ अंबानी परिवार के छोटे बेटे अनंत अंबानी और छोटी बहू राधिका मर्चेंट भी शामिल हुए। यह सेलिब्रेशन मुंबई के एक होटल में हुआ। पार्टी की कई तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है और उसमें सभी का ध्यान राधिका-अनंत ने खींच लिया। दोनों ने ब्लैक आउटफिट में ट्विनिंग की थी और सिंपल स्टाइल में भी रॉयल दिख रहे थे।

राधिका का रॉयल लुक

इस खास मौके पर राधिका ने ब्लैक स्लीवलेस ड्रेस पहनी, जिसका डिजाइन बेहद मिनिमल और फ्लोई था। ड्रेस की पतली स्ट्रैप्स और सॉफ्ट नेकलाइन उनके पूरे लुक को मॉडर्न और ग्रेसफुल बना रही थी। बिना ज्यादा हैवी एम्बेलिशमेंट के भी उनका आउटफिट काफी रिच और प्रीमियम फील दे रहा था। राधिका ने इस ड्रेस को बहुत ही कॉन्फिडेंस के साथ कैरी किया, जो उनके पर्सनैलिटी को और बेहतर कर रहा था।

डायमंड नेकलेस चर्चा में

राधिका के ब्लैक ड्रेस लुक के साथ उनका डायमंड नेकलेस खूब चर्चा में आ गया है। उनका डायमंड नेकलेस हाई क्वालिटी शाइनी हीरों से बना हुआ है, जिसमें टर्क्वॉइज स्टोन भी जड़ा हुआ है। जो इसे और ज्यादा स्टाइलिश और यूनिक लुक दे रहा था। ये नेकलेस मैचिंग ईयरिंग्स के साथ राधिका ने कैरी किया। ब्लैक ड्रेस के साथ स्लीक और फाइन डायमंड सेटिंग विद ब्लू स्टोन उनके लुक की खूबसूरती को बढ़ा रहा था। राधिका के इस डायमंड नेकलेस की कीमत करोड़ों में होगी।

मेकअप एंड हेयर

मेकअप की बात करें तो राधिका ने ब्लैक आउटफिट के साथ न्यूड और नेचुरल मेकअप चुना, जो उनके आउटफिट के साथ पूरी तरह जच रहा था। सॉफ्ट आई मेकअप, हल्की ग्लॉसी लिप्स और फ्लॉलेस बेस ने उनके चेहरे की खूबसूरती को बढ़ाया। वहीं, उनके खुले बाल और मिडिल पार्टिंग ने लुक में एक सॉफ्ट और एलिगेंट टच जोड़ दिया।

अनंत अंबानी का क्लासी लुक

अनंत अंबानी ने पार्टी के लिए ऑल ब्लैक लुक चुना। उन्होंने फ्रंट बटन क्लोजर वाली ब्लैक सिल्क शर्ट पहनी थी, जिसमें रेड कॉलर, मैचिंग कफ्स और एक ब्रेस्ट पॉकेट दिया गया था। अनंत ने इस लुक को ब्लैक ट्राउजर्स, रेड शूज और एक लग्जरी वॉच के साथ कंप्लीट किया।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN