Home  लाइफस्टाइल समाचार कमरे में कौन देगी ज्यादा कूलिंग: विंडो या स्प्लिट? कौन सी एसी...

कमरे में कौन देगी ज्यादा कूलिंग: विंडो या स्प्लिट? कौन सी एसी बजट में होगी फिट

14
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

Window or Split AC which is better: गर्मी से राहत पाने के लिए एसी खरीदने का प्लान बना रहे। लेकिन स्प्लिट एसी लें या फिर विंडो एसी लेना ठीक होगा, ये सोच-सोच कर परेशान हो रहे तो ये शॉपिंग गाइड आपकी मदद कर सकती है। जानें स्प्लिट या विंडो, कौन सा एसी लेना होगा बेहतर

गर्मियां बढ़ने के साथ ही कई सारे लोग कमरे में एसी लगवाने की सोच रहे होंगे। पहली बार एसी खरीदने वाले हैं तो अपने बजट का ध्यान रखने के साथ ही ये भी सोचते होंगे कि कौन सी एसी कमरे को अच्छी तरह से ठंडा रखेगी, कूलिंग बढ़िया होगी और बिजली का बिल भी ज्यादा नहीं आएगा। इन सारे सवालों को मन में रखकर एसी खोज रहे हैं तो यहां जानें विंडो एसी या स्प्लिट एसी, कौन सी एसी आपके बजट, बिजली के बिल और कमरे के हिसाब से फिट बैठेगी।

एसी कूलिंग कौन सी ज्यादा करेगी

अगर एसी की कूलिंग की बात करें तो इस मामले में स्प्लिट एसी आगे है। इसकी डिजाइन कुछ ऐसी होती है जो पूरे कमरे में बराबर से ठंडक पहुंचाती है। जबकि विंडो एसी कई बार केवल कमरे के एक हिस्से में ही ठंडक कर पाती है और दूसरा हिस्सा कमरे का कम ठंडा रह जाता है।

किसमे होगी ज्यादा बिजली की खपत

आजकल स्टार रेटिंग के हिसाब से इलेक्ट्रॉनिक डिवाइसेज आते हैं। जिसे देखकर आपको पता चल जाएगा कि कौन सी एसी बिजली कम खपत लेगी। स्प्लिट एसी के नये-नये मॉडल मार्केट में मिल रहे, जिसे इनवर्टर टेक्नोलॉजी लगी है। इसमे लगा कंप्रेसर पावर को एडजस्ट करता है। कमरे में एक बार कूलिंग हो जाने के बाद ये खुद से ऑफ-ऑन होता रहता है। जिससे बिजली की बचत होती है। वहीं विंडो एसी में ज्यादातर मॉडल में कंप्रेसर के साथ ये सुविधा नहीं आती। जिससे वो लगातार ठंडी हवा फेंकता है। ज्यादा कूलिंग होने पर मजबूरन कई बार एसी बंद करनी पड़ती है। जिससे ऑन-ऑफ करने से बिजली की खपत ज्यादा होती है।

बिजली की खपत को यूनिट में समझें

बिजली की यूनिट के हिसाब से समझें विंडो एसी और स्प्लिट एसी की बिजली का खर्च

1.5 टन स्प्लिट एसी- लगभग 1.2 से 1.5 यूनिट प्रति घंटा

1.5 टन विंडो एसी- लगभग 1.6 से 2 यूनिट प्रति घंटा बिजली की खपत करेगा।

इन दो चीजों पर डिपेंट करेगा

एसी खरीदने से पहले दो चीजों पर गौर करें। अगर आपका बजट तुरंत कम है और आप एसी खरीदना चाहते हैं तो विंडो एसी खरीद सकते हैं। लेकिन फ्यूचर में बिजली का बिल ज्यादा ना आए और बजट हर महीने ना बिगड़े तो आप स्प्लिट एसी खरीद सकते हैं।

कमरे पर भी निर्भर करता है

अगर आपका कमर काफी बड़ा है तो विंडो एसी ठीक नहीं होगी। ये पूरे कमरे को एक समान कूलिंग नहीं देगी और आपको ज्यादा देर तक एसी चलानी पड़ जाएगी। तो बड़े कमरे के लिए वैसे भी स्प्लिट एसी का विकल्प अच्छा है। वहीं छोटे कमरे में जहां कुछ ही देर में पूरा कमरा ठंडा हो सकता है, वहां पर विंडो एसी आराम से कवर कर लेगी और आपको ज्यादा एक्स्ट्रा देर एसी नहीं चलानी पड़ेगी। तो कमरे के ऊपर भी एसी का ऑप्शन डिपेंट करता है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN