Source :- LIVE HINDUSTAN
Crispy Nuggets: क्रिस्पी नगेट्स बनाना काफी सारी महिलाओं को झंझट लगता है लेकिन ये एक रेसिपी आपके काम को बहुत आसान बना देगी। अब बस कच्चे चावल और उबले आलू को मिलाकर कुछ ही देर में ढेर सारे क्रिस्पी और टेस्टी नगेट्स बनाकर खिलाएं
क्रिस्पी नगेट्स का टेस्ट खूब पसंद आता है। लेकिन केवल आलू के साथ ये नगेट्स इतने क्रिस्पी और मजेदार नहीं बन पाते और इसमे डालने के लिए चावल का आटा हर किसी के पास नही होता। ऐसे में कच्चे चावलों को इस्तेमाल कर नगेट्स बनाने का ये तरीका आसान है और नगेट्स भी काफी टेस्टी, क्रिस्पी बनकर तैयार होते हैं। तो चलिए जानें कैसे बनाएं कच्चे चावलों और उबले आलूओं से बना क्रिस्पी नगेट्स।
प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें
कच्चे चावलों से बना क्रिस्पी नगेट्स की सामग्री
आधा कप चावल
एक इंच अदरक का टुकड़ा
4 उबले आलू
बारीक कटा शिमला मिर्च
फ्रेश कटी हरी धनिया
एक चम्मच जीरा
स्वादानुसार नमक
आधा चम्मच पिज्जा सिजनिंग
आधा चम्मच चिली फ्लेक्स
क्रिस्पी नगेट्स बनाने की रेसिपी
- सबसे पहले कच्चे चावलों को एक घंटे के लिए पानी में भिगो दें। जितने नगेट्स बनाने हो उसी मात्रा में भिगोएं। जैसे आधा कप चावलों से करीब छोटे-छोटे 10-15 नगेट्स तैयार किए जा सकते हैं।
- आलूओं को उबलने के लिए रख दें। जब आलू उबल जाएं तो इन्हें छील कर रख लें।
- अब एक घंटे बाद चावलों के पानी को छानकर अलग कर लें।
- मिक्सी के जार में डालें और साथ ही इसमे दो मिर्च और अदरक टुकड़ा डालकर पीस लें और गाढ़ा पेस्ट तैयार कर लें। ध्यान रहे कि इसमे पानी ना डालें नहीं तो ये पतला पेस्ट बन जाएगा।
- इन पिसे चावलों को किसी बाउल में निकालें और साथ ही उबले आलू को मैश करके डाल दें।
- साथ ही बारीक कटा शिमला मिर्च, गाजर, फ्रेश कटी धनिया के पत्तियां मिला दें।
- साथ में नमक स्वादानुसार, जीरा, पिज्जा सिजनिंग और कुटी काली मिर्च डाल दें।
- सारी चीजों को अच्छी तरह से मिक्स कर लें और हाथ में तेल लगाकर छोटे-छोटे नगेट्स का शेप दे दें।
- बस इन सारे नगेट्स को गर्म तेल में डीप फ्राई कर लें और तैयार है मजेदार क्रिस्पी नगेट्स। एक बार शाम की चाय के टाइम जरूर बनाकर खाएं और इन नगेट्स को बनाकर फ्रीजर में रख लें। जब मेहमान आएं तो फटाफट डीप फ्राई करें और सबको खिलाएं।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN



