Source :- LIVE HINDUSTAN
Nothing तेजी से अपने पोर्टफोलियो को बढ़ा रहा है। अब कंपनी अपने नए फोन के तौर पर Nothing Phone (4a) को लॉन्च करने की तैयारी में है। नथिंग ने अपने अगले मिडरेंज फोन के लिए स्टेज तैयार करना शुरू कर दिया है।
प्रोडक्ट्स के सुझाव
Nothing तेजी से अपने पोर्टफोलियो को बढ़ा रहा है। अब कंपनी अपने नए फोन के तौर पर Nothing Phone (4a) को लॉन्च करने की तैयारी में है। नथिंग ने अपने अगले मिडरेंज फोन के लिए स्टेज तैयार करना शुरू कर दिया है। कंपनी ने हाल ही में सीईओ कार्ल पेई के जरिए फोन (4a) सीरीज को कंफर्म किया, और उसके तुरंत बाद, उसने नए कलर ऑप्शन टीज किए। अब, स्टैंडर्ड नथिंग फोन (4a) लॉन्च से पहले गीकबेंच पर दिखाई दिया है। फोन (4a) को (4a) प्रो और एक किफायती हेडफोन के साथ लॉन्च किया जाएगा, जिसे Headphone (a) कहा जा रहा है। अपकमिंग फोन में क्या-क्या खास होगा, चलिए एक नजर डालते हैं सामने आई डिटेल्स पर…
Nothing Phone (4a) में मिलेगा इतना तेज प्रोसेसर
बेंचमार्क से पता चलता है कि फोन (4a) क्वालकॉम के स्नैपड्रैगन 7s जेनरेशन 4 पर चलेगा, जो इसके पिछले मॉडल के स्नैपड्रैगन 7s जेनरेशन 3 से सिर्फ एक कदम आगे है। चिप में ऑक्टा-कोर सीपीयू सेटअप है, जिसमें एक कोर 2.71 गीगाहर्ट्ज पर, तीन कोर 2.40 गीगाहर्ट्ज पर और चार एफिशिएंसी कोर 1.80 गीगाहर्ट्ज पर चलते हैं। वहीं, ग्राफिक्स का काम एड्रेनो 810 जीपीयू करता है।
इसके अलावा, गीकबेंच पर टेस्ट किया गया यूनिट 12GB रैम के साथ आता है। लेकिन लॉन्च के समय नथिंग कम रैम वाले वेरिएंट दे सकता है। फोन Android 16 पर चलता है। बेंचमार्क स्कोर की बात करें तो, नथिंग फोन (4a) ने 707 के सिंगल-प्रिसिजन स्कोर, 1077 के हाई-प्रिसिजन स्कोर और 1265 क्वांटाइज्ड स्कोर के साथ AI बेंचमार्क चलाया।
अभी, गीकबेंच के नतीजे पूरी कहानी नहीं बताते हैं। लिस्टिंग से डिस्प्ले, कैमरा सिस्टम, बैटरी साइज या चार्जिंग स्पीड के बारे में कुछ पता नहीं चलता है। लेकिन इतना जरूर कंफर्म हो गया है कि नथिंग एक बेहतरीन मिडरेंज चिप के साथ बना हुआ है और इसे काफी ज्यादा रैम के साथ पेयर कर रहा है।
महंगे हो सकते हैं अपकमिंग नथिंग फोन
लेकिन, गौर करने वाली बात यह है कि, इस बार कीमत बढ़ने की बात हो रही है। पिछली रिपोर्ट्स बताती हैं कि आने वाले नथिंग फोन DRAM की कमी की वजह से 30% ज्यादा महंगे हो सकते हैं। हालांकि, सटीक जानकारी तो फोन के लॉन्च होने के बाद ही पता चलेगी। वैसे, इन नए फोन्स की मार्च में लॉन्च होने की उम्मीद है, हालांकि अभी तक कंपनी ने आधिकारिक तौर पर तारीख कंफर्म नहीं की है।
नए मॉडल आने से पहले आप Amazon पर मिल रहे इन नथिंग फोन्स पर विचार कर सकते हैं:
SOURCE : LIVE HINDUSTAN



