Home मनोरंजन समाचार कंगना रनौत ने फिर किया अनन्या पांडे को ट्रोल? वायरल हो रहा...

कंगना रनौत ने फिर किया अनन्या पांडे को ट्रोल? वायरल हो रहा एक्ट्रेस का वीडियो

8
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/02/28/1200x900/kangana_ananya_pandey_28_02_1772245046118_1772245062332.png

कंगना रनौत का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देखने के बाद फैंस कह रहे हैं कि कंगना ने फिर से अनन्या पांडे को ट्रोल किया है। लोग कह रहे हैं कि इनकी ट्रोलिंग का अंदाज काफी अच्छा है। 

कंगना रनौत उन हिरोइनों में से एक हैं जो बेबाकी से अपनी बात रखती हैं। वो कभी भी अपने शब्दों को तोड़-मरोड़ के पेश नहीं करती हैं। अब कंगना रनौत का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वायरल वीडियो में कंगना अनन्या पांडे को सारा अली खान और जाह्नवी कपूर से बेहतर एक्ट्रेस बताती नजर आ रही हैं। हालांकि, वीडियो पर लोग कमेंट करके कह रहे हैं कि कंगना ने अनन्या को फिर से एक बार ट्रोल कर दिया है। फैंस कह रहे हैं कि कंगना के ट्रोल करने का अपना ही अंदाज है।

वायरल हो रहा कंगना रनौत का वीडियो

न्यूज18 के एक इवेंट में कंगना रनौत से पूछा गया कि उन्हें अनन्या , सारा और जाह्नवी कपूर में से कौन बेहतर एक्ट्रेस लगती है। इसपर कंगना रनौत ने अनन्या पांडे का नाम लिया। उन्होंने कहा- लेट्स गो विद अनन्या पांडे। इतना बोलने के बाद कंगना रनौत हंसने लगीं। यहां क्लिक करके देखें वायरल वीडियो

क्या बोले सोशल मीडिया यूजर्स

कंगना की हंसी पर बहुत से लोगों ने कमेंट किया है। एक यूजर ने लिखा- कंगना साफ-साफ अनन्या को ट्रोल कर रही हैं। एक ने लिखा- आपका कटाक्ष पसंद आया। एक ने लिखा- कंगना की हंसी बहुत कुछ कह गई है। एक ने लिखा- मजा आएगा अगर कभी किसी फिल्म में ये दोनों साथ में किसी फिल्म में काम करेंगे।

अनन्या पांडे को कहा था बॉलीवुड बिंबो

बता दें, कंगना रनौत ने कपिल शर्मा के शो पर एक बार अनन्या पांडे को ट्रोल किया था। कपिल ने उनसे कहा था कि उनके हिसाब से बॉलीवुड बिंबो कौन होते हैं? इसपर कंगना ने कहा जो ये कहते हैं कि वो अपनी जुबान से अपनी नाक को छू सकती हैं, वो बॉलीवुड बिंबो होती हैं।

अनन्या अपने इस एक्ट पर हुई थीं ट्रोल

कंगना ने ये तंज अनन्या पर कसा था क्योंकि कपिल के शो में अनन्या ने कहा था कि उनका ये टैलेंट है कि वो अपनी जुबान से अपनी नाक को छो सकती हैं। अनन्या ने फिर वो एक्ट करके भी दिखाया। कंगना का वो वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ था। सोशल मीडिया पर उनकी जमकर ट्रोलिंग हुई थी।

कंगना रनौत की बात करें तो वो आखिरी बार अपनी ही फिल्म इमरजेंसी में नजर आई थीं। फिल्म में कंगना रनौत ने इंदिरा गांधी का किरदार निभाया था। फिल्म में एक्टिंग के साथ-साथ कंगना रनौत ने फिल्म को डायरेक्ट भी किया था। कंगना फिल्म की को-प्रोड्यूसर भी थीं। कंगना की ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर डिजास्टर साबित हुई थी।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN