Home मनोरंजन समाचार ओडिया सिंगर गीता पटनायक का निधन, ब्रेन स्ट्रोक के इलाज के दौरान...

ओडिया सिंगर गीता पटनायक का निधन, ब्रेन स्ट्रोक के इलाज के दौरान हुई मृत्यु

8
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/02/16/1200x900/16th_feb_odia_singer_1771212102147_1771212107477.jpg

Geeta Patnaik: ओडिया सिंगर गीता पटनायक का 73 साल की उम्र में निधन हो गया है। ब्रेन स्ट्रोक के इलाज के दौरान उन्होंने इस दुनिया काे अल्विदा कह दिया है। आज उनका अंतिम संस्कार होना है।

ओडिया म्यूजिक इंडस्ट्री की सबसे मशहूर आवाजों में से एक मानी जाने वाली गीता पटनायक का निधन हो गया है। परिवार के एक सदस्य ने बताया कि गुरुवार (12 फरवरी) को वह एक इवेंट में शामिल हुई थीं और इसी दौरान उनकी तबीयत बिगड़ने लगी थी। जब उन्हें कटक के एक प्राइवेट हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया तब डॉक्टर्स ने बताया कि ब्रेन स्ट्रोक आया है। वह तब से हॉस्पिटल में ही अपना इलाज करवा रही थीं और रविवार शाम अचानक वह हमें छोड़कर चली गईं।

आज होगा अंतिम संस्कार

न्यूज एजेंसी PTI के मुताबिक, ओडिया सिंगर की उम्र 73 साल थी। उनके जीजा, प्रदोष पटनायक ने कहा कि डॉक्टरों ने रविवार को इलाज के दौरान उन्हें ब्रेन डेड घोषित कर दिया था। उन्होंने कहा कि सिंगर का पार्थिव शरीर सोमवार को कटक में उनके घर ले जाया जाएगा, जिसके बाद उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने जताया शोक

गीता पटानयक के निधन पर म्यूजिक और एंटरटेनमेंट से जुड़े लोगों के साथ-साथ ओडिशा के नेताओं ने भी शोक जताया है। मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी, केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और BJD चीफ नवीन पटनायक ने गीता पटनायक को श्रद्धांजलि दी है।

मुख्यमंत्री माेहन चरण माझी ने लिखा…

मुख्यमंत्री ने X (पहले ट्विटर) पर पोस्ट शेयर कर लिखा, ‘मशहूर सिंगर गीता पटनायक के निधन की खबर सुनकर बहुत दुख हुआ। उनका जाना ओडिशा के म्यूजिक और कल्चर के लिए एक ऐसा नुकसान है जिसकी भरपाई नहीं हो सकती। दुख की इस घड़ी में, मैं परिवार के सदस्यों के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त करता हूं और भगवान श्री जगन्नाथ से दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करता हूं।’

केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दी श्रद्धांजलि

नवीन पटनायक ने कहा कि उनकी सुरीली आवाज ने ओडिया म्यूजिक को हर घर तक पहुंचाया और उनके गाने हमेशा याद किए जाएंगे। वहीं केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने लिखा, ‘ओडिशा की मशहूर सिंगर गीता पटनायक के निधन की खबर सुनकर मैं बहुत दुखी हूं। उन्होंने ओडिया म्यूजिक की दुनिया में एक खास पहचान बनाई थी। ओडिशा की कला और संस्कृति को बेहतर बनाने में उनका बेमिसाल योगदान बहुत बड़ा है। उनकी आवाज का जादू आने वाली पीढ़ियों को प्रेरणा देता रहेगा।’

कौन हैं गीता पटनायक?

गीता पटनायक ने पूरे करियर में कई कलाकारों और म्यूजिशियन्स के साथ काम किया, लेकिन उन्हें मशहूर ओडिया सिंगर अक्षय मोहंती के साथ गाए गानों के लिए सबसे ज्यादा जाना जाता था। उन्होंने कई पॉपुलर ओडिया गानों में अपनी आवाज दी है, खासकर फिल्म ‘जजबार’ का गाना ‘फुर किना उदिगाला बानी’।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN