Home राष्ट्रीय समाचार ऑस्ट्रेलिया के सरकारी मीडिया संस्थान में 24 घंटे की हड़ताल, वेतन को...

ऑस्ट्रेलिया के सरकारी मीडिया संस्थान में 24 घंटे की हड़ताल, वेतन को लेकर है विवाद

12
0

Source :- BBC INDIA

एबीसी न्यूज़

इमेज स्रोत, Getty Images

ऑस्ट्रेलियन ब्रॉडकास्टिंग
कॉर्पोरेशन (एबीसी) के सैकड़ों पत्रकार बुधवार को वेतन, कामकाजी हालात और उनकी जगह एआई के संभावित इस्तेमाल के विरोध में काम
बंद रखेंगे.

एबीसी ऑस्ट्रेलिया का सरकारी मीडिया
संस्थान है. यह 20 सालों में पहली बार होगा जब एबीसी के कर्मचारी हड़ताल पर होंगे.

यूनियन के अधिकांश सदस्यों ने महंगाई
से कम वेतन बढ़ोतरी के प्रस्ताव को खारिज कर दिया है.

हड़ताल की वजह से प्रमुख कार्यक्रम
जैसे 7.30 शाम का करंट अफ़ेयर्स शो और गुरुवार के सुबह के कार्यक्रम प्रसारित नहीं
होंगे. उनकी जगह कार्यक्रमों को दोबारा प्रसारित किया जाएगा और पहले से तैयार शो
और बीबीसी का कंटेंट दिखाया जाएगा.

एबीसी प्रबंधन ने कहा कि वेतन
प्रस्ताव उस “अधिकतम स्तर” को दर्शाते हैं जिसे वह “स्थायी रूप से
दे सकता है”. लेकिन यूनियन अधिक नौकरी सुरक्षा और एआई के इस्तेमाल पर सीमाएं
चाहते हैं.

कर्मचारी बुधवार को स्थानीय
समयानुसार 11:00 बजे से हड़ताल शुरू करेंगे और 24 घंटे तक काम पर नहीं लौटेंगे.

सिडनी और मेलबर्न में एबीसी के मुख्य
दफ़्तरों पर बड़ी संख्या में लोगों के जुटने की उम्मीद है. इस हड़ताल में शामिल
होने वाले लोग काले कपड़े पहनेंगे.

वेतन बढ़ोतरी का क्या है प्रस्ताव?

एबीसी में 4,400 से ज़्यादा कर्मचारी हैं, जिनमें क़रीब दो हज़ार लोग न्यूज़ में काम करते हैं. यह एबीसी का सबसे बड़ा डिविज़न है.

कर्मचारियों को तीन साल में चरणबद्ध तरीक़े से 10 प्रतिशत वेतन बढ़ोतरी का प्रस्ताव दिया गया था, जिसमें पहले साल 3.5 प्रतिशत और उसके बाद के दो सालों में 3.25-3.25 प्रतिशत की बढ़ोतरी शामिल थी. जनवरी में ऑस्ट्रेलिया की वार्षिक महंगाई दर 3.8 प्रतिशत थी.

इसके अलावा कर्मचारियों को एक हज़ार डॉलर का एकमुश्त बोनस भी देने का प्रस्ताव था, लेकिन यह अस्थायी कर्मचारियों के लिए नहीं था.

SOURCE : BBC NEWS