Home मनोरंजन समाचार ऑस्कर नॉमिनेटेड हॉलीवुड फिल्म से बेहतर है निशांची के…, अनुराग कश्यप का...

ऑस्कर नॉमिनेटेड हॉलीवुड फिल्म से बेहतर है निशांची के…, अनुराग कश्यप का दावा

10
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/02/18/1200x900/nissanchi_sinners_1771384693556_1771384697053.png

अनुराग कश्यप ने अपनी फिल्म निशांची की तारीफ की। उन्होंने कहा कि निशांची पार्ट 1 में उन्होंने जो मेहनत की उसपर उन्हें गर्व है। उन्होंने कहा कि निशांची के स्पेशल इफेक्ट्स सिनर्स से बेहतर हैं। 

अनुराग कश्यप ने अपनी फिल्म निशांची को लेकर बात की। उन्होंने कहा कि उन्होंने निशांची में जो काम किया उसे लेकर उन्हें गर्व है। अनुराग कश्यप ने कहा कि निशांची के स्पेशल इफेक्ट्स हॉलीवुड की ऑस्कर नॉमिनेटेड फिल्म सिनर्स से बेहतर है। अनुराग ने कहा कि वो गर्व से कह सकते हैं कि निशांची सिनर्स से बेहतर है।

अनुराग ने नए वर्किंग स्टाइल के बारे में की बात

द हॉलीवुड रिपोर्टर इंडिया से खास बातचीत में अनुराग कश्यप ने कहा, “दूसरे फिल्ममेकर्स के साथ काम करके, मैं काम करने का एक नया स्टाइल सीख रहा हूं। वो हर जगह आ रहा है और साउथ में हर जगह है। वो वहीं शूट करते हैं और वहीं एडिट करते हैं…वो एक दिन में एक सीन शूट करते हैं; वो शॉट्स नहीं लेते हैं।”

सिनर्स से बेहतर निशांची के स्पेशल इफेक्ट्स

अनुराग कश्यप ने कहा कि निशांची के स्पेशल इफेक्ट्स सिनर्स से ज्यादा अच्छे हैं। उन्होंने आगे कहा, “मेरे लिए, निशांची के दोनों पार्ट्स, स्पेशल इफेक्ट्स के साथ, एक एक्टर जो दो अलग-अलग रोल प्ले कर रहा है-जिसपर मुझे बहुत गर्व है, सिल्वेस्टर और रेड चिलीज़ ने जो हासिल किया है। मैं गर्व से कह सकता हूं कि वो सिनर्स ने बढ़िया है। वो दो बिल्कुल अलग लोग हैं और हमने दो महीने की दूरी पर शूटिंग की थी। ऐसा नहीं था कि आप आए शर्ट चेंज करके। ये सब सच था।”

ऑस्कर नॉमिनेटेड फिल्म है सिनर्स

सिनर्स की बात करें तो यह फिल्म साल 2025 में रिलीज हुई थी। फिल्म को रियान कूगलर ने डायरेक्ट किया है। यह फिल्म एक हॉरर फिल्म है। फिल्म का नॉमिनेशन ऑस्कर की 16 कैटिगरीज में हुआ था।

दो पार्ट में रिलीज हुई थी अनुराग की सिनर्स

निशांची की बात करें तो फिल्म को दो पार्ट में रिलीज किया गया है। फिल्म एक क्राइम ड्रामा है। फिल्म में अश्विन ठाकरे डबल रोल में नजर आए हैं। फिल्म का पहला पार्ट 19 सितंबर 2025 के दिन रिलीज हुआ था। वहीं, इसके आठ हफ्ते बाद यह फिल्म ओटीटी पर रिलीज हुई। ओटीटी पर पहले पार्ट के साथ ही दूसरा पार्ट भी रिलीज कर दिया गया था।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN