Home मनोरंजन समाचार ऋषि कपूर का वो ममेरा भाई जिसका फ्लॉप हुआ करियर, बेटी ने...

ऋषि कपूर का वो ममेरा भाई जिसका फ्लॉप हुआ करियर, बेटी ने की सलमान के साथ फिल्म, बेटा भी है पॉपुलर

9
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/02/16/1200x900/ddddfdrtdggffv_1771264892138_1771264895766.jpg

ऋषि कपूर के मामा हिंदी फिल्मों का बड़ा नाम रहे। एक्टर ने यादगार किरदार दिए जो आज भी ऑडियंस को याद है। लेकिन क्या आप एक्टर में उस ममेरे भाई के बारे में जानते हैं जो फिल्मों से गायब हो गया। मामा के पोता-पोती भी कर रहे हैं फिल्मों में काम। पहचानिए-

हिंदी सिनेमा के शोमैन कहे जाने वाले राज कपूर का परिवार कई दशकों से इंडस्ट्री पर राज कर रहा है। पृथ्वीराज कपूर से लेकर अब रणबीर कपूर ऑडियंस को एंटरटेन कर रहे हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं राज कपूर के बेटे और बेटियों तक ही उनका परिवार सीमित नहीं है। बॉलीवुड का एक फिल्मी खानदान भी कपूर परिवार के रिलेशन में हैं। राज कपूर के साले और उनके परिवार भी सालों से इंडस्ट्री का हिस्सा हैं। ऋषि कपूर के ममेरे भाई ने भी फिल्मों में पहचान बनाई, एक्टिंग की और अब मामा का पोता भी शानदार फिल्में बना रहा है।

कपूर परिवार के खास रिश्तेदार

राज कपूर ने 1946 में कृष्णा मल्होत्रा से शादी की थी। इस शादी से उन्हें 5 बच्चे हुए, जिनके नाम हैं रंधीर कपूर, ऋतू नंदा, रीमा जैन, ऋषि कपूर, राजीव कपूर। इनके परिवार, बच्चों के बारे में आप जानते ही होंगे। लेकिन आज हम बात करे रहे हैं ऋषि कपूर के सगे मामा और उनके परिवार के बारे में। कृष्णा राज कपूर के तीन भाइयों में से एक प्रेम नाथ हैं। राज कपूर के साले प्रेम नाथ को बॉबी समेत कई फिल्मों में देखा होगा।

प्रेम नाथ और परिवार

प्रेम नाथ हिंदी फिल्मों में एक्टिव थे और कई शानदार किरदारों में नजर आए। ब्लैक एंड वाइट फिल्मों के इस दौर में प्रेम नाथ और मधुबाला की लव स्टोरी भी खबरों में रही। लेकिन बाद में फिल्म औरत की शूटिंग के दौरान उनका दिल बीना राय पर आ गया। बीना से शादी के बाद इनके दो बेटे हुए प्रेम किशन और कैलाश नाथ जिन्हें मोंटी के नाम से जाना जाता है।

monty nath

ऋषि कपूर का ममेरा भाई

ऋषि कपूर के ममेरे भाई प्रेम किशन ने कई हिंदी फिल्मों में काम किया। 1977 में आई फिल्म अलीबाबा से प्रेम किशन ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की। इसके बाद फिल्म दुल्हन वही जो पिया मन भाए जैसी फिल्मों में नजर आए। लेकिन प्रेम किशन फिल्मों में अपनी खास पहचान नहीं बना सके और एक्टर ने कई सालों बाद फिल्मों पर बतौर प्रोड्यूसर वापसी की। प्रेम किशन ने साल 2002 में आई फिल्म ये मोहब्बत है। सलमान खान की फिल्में गर्व जैसी फिल्म बनाई। इसके अलावा वो प्रेम किशन ही थे जिन्होंने टीवी के सबसे पॉपुलर शो दिल मिल गए, बेपनाह को प्रोड्यूस किए।

पोता-पोती भी फिल्मों में एक्टिव

प्रेम किशन की बेटी आकांक्षा मल्होत्रा और बेटे सिद्धार्थ पी मल्होत्रा भी फिल्मों में एक्टिव हैं। आकांक्षा को सलमान खान की फिल्म गर्व में उनकी बहन के किरदार में देखा गया था। वहीं बेटे सिद्धार्थ फिल्में डायरेक्ट कर रहे हैं। सिद्धार्थ ने करीना कपूर और काजोल के साथ वाली फिल्म वी आर फैमिली, रानी मुखर्जी के साथ हिचकी और आमिर खान के बेटे जुनैद खान के साथ महाराजा डायरेक्ट की थी। आने वाले समय में सिद्धार्थ की फिल्म कमल और मीना भी आ रही है। सिद्धार्थ रिश्ते में रणबीर कपूर के दूर के भाई लगते हैं।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN