Home मनोरंजन समाचार उत्तर प्रदेश में सुरक्षा को लेकर रवि किशन बोले- माधुरी दीक्षित 3...

उत्तर प्रदेश में सुरक्षा को लेकर रवि किशन बोले- माधुरी दीक्षित 3 दिन गोरखपुर में रहकर गईं

14
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/03/27/1200x900/rkdm_1774618969322_1774618981083.jpg

एक्टर और एमपी रवि किशन ने हाल ही में उत्तर प्रदेश की सेफ्टी को लेकर बात की और बताया कि माधुरी दीक्षित 3 दिन गोरखपुर रहकर गई हैं।

रवि किशन उन सेलेब में से हैं जो हर मुद्दे पर बात करते हैं औरअपनी बात रखने पर झिझकते नहीं हैं। अब रवि किशन ने उत्तर प्रदेश राज्य की तारीफ की और कहा कि ये राज्य अब सुरक्षित है। इतना ही नहीं उन्होंने माधुरी दीक्षित का भी जिक्र किया जो यहां 3 दिन रहकर गई हैं। रवि किशन का ये स्टेटमेंट काफी वायरल हो रहा है।

क्या बोले रवि किशन

दरअसल, रवि किशन ने एक इवेंट में कहा, ‘उत्तर प्रदेश की जय जय कार है। जिसको कहते थे, नहीं नहीं उत्तर प्रदेश नहीं जाना। वहां गोली मारते हैं, वहां शूटिंग नहीं करेंगे। लेकिन माधुरी दीक्षित 3 दिन गोरखपुर में रहकर गई हैं। 3 दिन रहकर गई हैं वो, सुरक्षित, व्यवस्था।’

कई राजनेता बाल कलर करके माधुरी से मिलने आए

रवि की बात सुनकर जब वहां मौजूद लोग हंसने लगे तो एक्टर उनसे सवाल करने लगे कि वे क्यों हंस रहे हैं। इतना ही नहीं रवि फिर हंसते हुए बोलते हैं कि कई राजनेता अपने बाल कलर करके एक्ट्रेस से मिलने आए थे। वह बोलते हैं बताएंगे कभी, लेकिन कई लोग मिलने आए थे उनसे, खूब बाल कलर करके।

मां-बहन में आएंगे नजर

बता दें कि रवि और माधुरी अब नेटफ्लिक्स मूवी मां बहन में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में दोनों के साथ तृप्ति डिमरी भी नजर आने वाली हैं। पिछले महीने ही नेटफ्लिक्स ने मां बहन का टीजर रिलीज किया था जिसे अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। फिल्म में माधुरी, तृप्ति की मां का किरदार निभा रही हैं।

मां बहन के अलावा रवि की और भी कई मूवीज हैं रिलीज के लिए जिसमें धमाल 4 और मिर्जापुर भी शामिल हैं। इसके अलावा वह मामला लीगल है सीजन 2 और टैक्स डिपार्टमेंट स्टोरी में भी दिखेंगे।

रवि किशन की फिल्में

रवि किशन एक समय में भोजपुरी इंडस्ट्री के स्टार रहे हैं, लेकिन 2022 से वह किसी भोजपुरी मूवी में नजर नहीं आए हैं। लास्ट वह भाभी जी घर पर हैं फिल्म में नजर आए थे। यह पॉपुलर कॉमेडी शो पर बनी फिल्म थी। इसके अलावा वह फिल्म सन ऑफ सरदार 2 में नजर आए थे। फिल्म में उनके काम की काफी तारीफ हुई थी।

माधुरी दीक्षित की फिल्में

वहीं माधुरी दीक्षित की बात करें तो लास्ट वह मिसेस देशपांडे में नजर आई थीं। यह वेब शो था जियो हॉटस्टार पर पिछले साल स्ट्रीम हुआ था। इस शो में माधुरी के काम की काफी तारीफ हुई थी। उन्होंने एक कैदी का किरदार निभाया था। वहीं फिल्म की बात करें तो लास्ट वह भूल भुलैया 3 में नजर आई थीं। यह मूवी 2024 में रिलीज हुई थी।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN