Home व्यापार समाचार इस स्टॉक पर ब्रोकरेज की बड़ी राय, 90% से ज्यादा ने दी...

इस स्टॉक पर ब्रोकरेज की बड़ी राय, 90% से ज्यादा ने दी खरीदने की सलाह; निवेशकों के लिए ये संकेत

17
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

Axis Bank shares price: एक्सिस बैंक (Axis Bank) के शेयर में हाल ही में करीब 3.7% की गिरावट देखने को मिली है और यह ₹1,315 के आसपास ट्रेड कर रहा है। गिरावट के पीछे Q4 नतीजों के बाद प्रॉफिट बुकिंग और कुछ कमजोर संकेत माने जा रहे हैं। हालांकि, 94% एनालिस्ट्स अब भी इस स्टॉक पर ‘Buy’ की राय दे रहे हैं।

Axis Bank shares price: एक्सिस बैंक (Axis Bank) के शेयरों को लेकर ब्रोकरेज हाउस काफी सकारात्मक नजर आ रहे हैं। हाल ही में आए मार्च तिमाही (Q4) के नतीजों के बाद लगभग 94% एनालिस्ट्स ने इस स्टॉक पर ‘Buy’ रेटिंग बनाए रखी है। हालांकि, नतीजे थोड़े मिले-जुले रहे, फिर भी बैंक की ग्रोथ और एसेट क्वॉलिटी में सुधार ने निवेशकों का भरोसा कायम रखा है। आइए जरा विस्तार से इसकी डिटेल्स जानते हैं।

कैसे रहे Q4 नतीजे?

एक्सिस बैंक (Axis Bank) का प्रॉफिट (PAT) ₹7,071 करोड़ रहा, जो पिछले साल के मुकाबले थोड़ा सा कम (0.65%) है। हालांकि, इसमें ₹2,193 करोड़ का टैक्स फायदा मिला, लेकिन एक बार के ₹2,001 करोड़ के प्रावधान (provision) ने इसे संतुलित कर दिया।

बैंक की नेट इंटरेस्ट इनकम (NII) 5% बढ़कर ₹14,457 करोड़ हो गई, जो एक पॉजिटिव संकेत है। वहीं, नेट इंटरेस्ट मार्जिन (NIM) 3.62% पर स्थिर रहा, लेकिन पिछले कुछ समय से इसमें हल्की गिरावट का ट्रेंड दिख रहा है।

कमजोरियां भी रहीं

नॉन-इंटरेस्ट इनकम कमजोर रही और ट्रेडिंग में ₹606 करोड़ का नुकसान हुआ। इससे ऑपरेटिंग प्रॉफिट अनुमान से कम हुआ।

मजबूत पक्ष क्या हैं?

स्ट्रॉन्ग फेवर की बात करें तो कंपनी का लोन ग्रोथ 19% बढ़ा है। खासतौर पर कॉरपोरेट सेगमेंट में बढ़ोतरी हुई है। इसका डिपॉजिट 14% और CASA रेशियो 40% बढ़ा है। इसके एसेट क्वॉलिटी में सुधार (GNPA 1.23%, NNPA 0.37%) हुआ है।

ब्रोकरेज क्या कह रहे हैं?

नोमुरा (Nomura) ने ₹1,560 का टारगेट देते हुए ‘Buy’ रेटिंग बनाए रखी है। वहीं, UBS ने टारगेट बढ़ाकर ₹1,620 कर दिया है। इसके अलावा कोटक (Kotak Institutional Equities) ने ₹1,600 का टारगेट रखा है। साथ ही Bernstein ने भी ‘Outperform’ रेटिंग दी है। इन सभी का मानना है कि बैंक की लोन ग्रोथ मजबूत है और भविष्य में मुनाफा बढ़ने की अच्छी संभावना है।

फंड जुटाने और डिविडेंड का प्लान

बैंक के बोर्ड ने ₹20,000 करोड़ इक्विटी और ₹35,000 करोड़ डेट के जरिए फंड जुटाने की मंजूरी दी है। साथ ही FY26 के लिए ₹1 प्रति शेयर का डिविडेंड भी घोषित किया गया है।

निवेशकों के लिए क्या मतलब?

हालांकि कुछ कमजोरियां जरूर दिखीं, लेकिन बैंक की कुल स्थिति मजबूत बनी हुई है। खासकर एसेट क्वालिटी में सुधार और लोन ग्रोथ इसे लंबी अवधि के लिए आकर्षक बनाते हैं।

शेयर फिलहाल करीब ₹1,362 पर है और इस साल अब तक करीब 7% चढ़ चुका है। ब्रोकरेज के टारगेट्स को देखें तो इसमें आगे और बढ़त की संभावना नजर आती है। कुल मिलाकर एक्सिस बैंक (Axis Bank) पर बाजार का भरोसा अभी भी बना हुआ है और इसे लॉन्ग टर्म निवेश के लिए एक मजबूत विकल्प माना जा रहा है।

एक्सिस बैंक का शेयर परफॉर्मेंस

एक्सिस बैंक (Axis Bank) के शेयरों में हालिया कारोबार में कमजोरी देखने को मिली है। NSE पर यह स्टॉक ₹1,315 के स्तर पर ट्रेड कर रहा है, जिसमें आज करीब 3.73% (₹50.90) की गिरावट आई है। यह गिरावट आमतौर पर तिमाही नतीजों के बाद प्रॉफिट बुकिंग, मार्जिन प्रेशर और कमजोर नॉन-इंटरेस्ट इनकम जैसी चिंताओं के चलते देखी जा रही है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN