Home  लाइफस्टाइल समाचार इस बार चावल के पापड़ बनाने में नहीं होगी गड़बड़, सही माप...

इस बार चावल के पापड़ बनाने में नहीं होगी गड़बड़, सही माप के साथ सीखें बनाना

9
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

संक्षेप:

Recipe to make perfect rice papad: चावल के पापड़ खाने में अच्छे लगते हैं लेकिन बनाते वक्त गड़बड़ हो जाती है। तो अबकी बार सीख लें सही मेजरमेंट के साथ चावल के पापड़ों को बनाने का तरीका। बिल्कुल सफेद और क्रिस्पी फ्राई होंगे।

फाल्गुन का महीना शुरू होते ही काफी सारे घरों में पापड़-चिप्स बनने की शुरुआत हो जाती है। खासतौर पर जब महाशिवरात्रि बीत जाती है तो मम्मियां खिली धूप में पापड़ बनाने छत पर पहुंच जाती हैं। लेकिन बड़े शहरों में ना छत हैं और किसी के पास इतना टाइम। लेकिन पापड़ खाने का मन तो हर किसी को होता है। ऐसे में घर के अंदर ही सही तरीके से चावल के पापड़ बनाने का तरीका सीख लें। पिछली बार की तरह इस बार आपके पापड़ गड़बड़ ना हो इसलिए सही मेजरमेंट का ख्याल रखने की कोशिश भी करें। फूड व्लॉगर पायल ने चावल के पापड़ बनाने के लिए एक्सैक्ट मेजरमेंट भी शेयर की है। जिसकी मदद से आसानी से पापड़ बनकर रेडी हो जाएंगे। तो चलिए जानें कैसे बनाएं परफेक्ट क्रिस्पी चावल के सफेद पापड़।

चावल के पापड़ बनाने की सामग्री

चावल का आटा एक कप

पानी 9 कप

नमक एक चम्मच

जीरा एक छोटा चम्मच

चिली फ्लैक्स एक छोटा चम्मच

कुटी हुई काली मिर्च एक छोटा चम्मच

धनिया की बारीक कटी पत्तियां

चावल के पापड़ बनाने का तरीका

  • चावल के पापड़ बनाने के लिए जो मिक्स तैयार होगा उसमे आटे और पानी का रेशियो सही होना चाहिए। नहीं तो पापड़ मिक्स ज्यादा पतला हो जाएगा या फिर इतना कड़ा कि उसे फैलाना मुश्किल होगा। इसलिए डिजिटल क्रिएटर पायल ने बिल्कुल एक्सैक्ट मेजरमेंट शेयर की है। जिसमे एक कप या कटोरी या जिस बर्तन से आप चावल का आटा नाप रहे हो। ठीक उसी बर्तन से 9 गुना यानी कप या कटोरी पानी डालना है। अब जान लें पापड़ों को बनाने का तरीका।
  • सबसे पहले किसी बड़े भगोने या बर्तन में 9 कप पानी लें।
  • साथ ही उसमे एक कप चावल का आटा डाल दें।
  • इसे अच्छी तरह से पानी में घोल लें। जिससे कि किसी भी तरह की गांठ आटे में ना बनें। ठंडे पानी में ही चावल को घोलने पर ये आसानी से घुल जाते हैं। एक बार चावल पानी में घुल जाए तो गैस की फ्लेम को ऑन कर दें।
  • फिर इसे धीरे-धीरे चलाते हुए पकाएं। जब इस चावल पानी के घोल में उबाल आएगा तो इसे एक दो बार चलाएं और थोड़ा गाढ़ा कर लें। गाढ़ा होने के बाद गैस की फ्लेम को बंद कर दें।
  • फिर इसमे मसाले जैसे कुटी लाल मिर्च, कुटी काली मिर्च, बारीक कटी फ्रेश हरी धनिया के पत्ते डालें।
  • साथ ही जीरा और नमक भी स्वादानुसार डाल दें। ध्यान रहे कि नमक की मात्रा चेक कर लें नहीं तो पापड़ सूखने के बाद अक्सर नमक ज्यादा हो जाता है।
  • अच्छी तरह से मिक्स कर लें और किसी छोटे बर्तन में पहले थोड़ा सा मिक्सचर निकालें। बाकी तैयार मिक्सचर को ढंक दें जिससे कि ये जल्दी से ठंडा ना हो।
  • जमीन पर प्लास्टिक की शीट बिछाएं और उसके ऊपर छोटे बर्तन में निकाले हुए मिक्सचर से करछूल की मदद से घोल निकालकर पापड़ों को धीरे-धीरे गोल-गोल आकार में डालें। जरूरी नहीं कि सारे पापड़ एक साइज के बनें।
  • दो दिन में ये पापड़ पंखे के नीचे सूख जाएंगे तो एक दिन इसे धूप में भी सुखा लें। जिससे सारी नमी खत्म हो जाए। बस इन पापड़ों को फौरन तलकर खाएं या होली तक के लिए स्टोर कर लें।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN