Home मनोरंजन समाचार ‘इस बदतमीज आदमी को…’, समय रैना ने उड़ाया अमिताभ बच्चन का मजाक,...

‘इस बदतमीज आदमी को…’, समय रैना ने उड़ाया अमिताभ बच्चन का मजाक, भड़के एजाज खान, दे डाली धमकी

14
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/04/10/1200x900/samay_amnitabh_ajaj_1775844662619_1775844667136.jpg

कुछ दिनों पहले ही समय रैना अपना स्पेशल कॉमेडी शो ‘स्टिल अलाइव’ यूट्यूब पर रिलीज किया है, जिसमें वो अमिताभ बच्चन को रोस्ट करते दिख रहे हैं। इस वीडियो के सामने आते ही सोशल मीडिया पर समय रैना फिर से ट्रोलर्स के निशाने पर आ गए हैं।

कॉमेडियन समय रैना ने कंट्रोवर्सी के बाद अपने नए स्टैंड-अप शो ‘स्टिल अलाइव’ (Still Alive) से धमाकेदार वापसी की है। ऐसे में अब एक बार फिर से समय रैना सुर्खियों में आए हैं। कुछ दिनों पहले ही उन्होंने अपना स्पेशल कॉमेडी शो ‘स्टिल अलाइव’ यूट्यूब पर रिलीज किया है, जिसमें वो अमिताभ बच्चन को रोस्ट करते दिख रहे हैं। इस वीडियो के सामने आते ही सोशल मीडिया पर समय रैना फिर से ट्रोलर्स के निशाने पर आ गए हैं। वहीं, समय रैना का ये वीडियो वायरल होने के बाद एजाज खान भड़क गए हैं। यही नहीं एजाज ने समय को चेतावनी तक दे डाली। आइए जानते हैं एजाज ने क्या कहा?

समय रैना पर भड़के एजाज खान

एजाज खान ने मीडिया से बात करते हुए समय रैना को बदतमीज आदमी कहा है। एजाज का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वो समय रैना को न सिर्फ खरी-खोटी सुनाई है, बल्कि उन्हें बेहद तल्ख लहजे में धमकी भी दे डाली है। एजाज ने कहा, ‘अबे इडियट, वो तेरे से तो कहीं ज्यादा टैलेंटेड है। वो तेरी तरह गाली देकर या दूसरे को नीचा दिखा कर या रोस्ट करके पैरों पर नहीं खड़ा होना चाहता या उसकी फिल्म देख एक्टिंग क्या होती है, क्या कर लिया है तूने कि अपने आप को टॉप समझने लगा है।’

‘समय रैना, तेरा खराब समय चालू हो गया आज से’

एजाज ने आगे कहा, ‘अब इस बदतमीज आदमी को मैं क्या बोलूं? ये अपने मां-बाप से भी ऐसे ही बात करता होगा। हिंदुस्तान के इतने बड़े महानायक अमिताभ बच्चन साहब जिसने हिंदुस्तान को सदियों से एंटरटेन किया, आज उनको, उनकी वाइफ और बच्चे को कोई भी बोलकर जा रहा है। अरे समय रैना, तेरा समय खराब चालू हो गया आज से।’

मेरे को किधर दिख मत जाना

एजाज ने कहा, ‘मेरे को तो किधर दिखना भी मत तू। क्योंकि मैं तो बच्चन साहब का बहुत बड़ा फैन हूं और बहुत सारे पंखे हैं बच्चन साहब के जो तेरे को ढूंढ रहे हैं अभी। बेटा, तू न थोड़ा इज्जत से चल। हर बिल में हाथ मत डाल, सबमें चूहा नहीं होता, किसी किसी में सांप निकलेगा न तो काटेगा तेरे को। अमिताभ बच्चन साहब को बोल रहा कि बेटे को खड़ा नहीं कर पाए। अमिताभ बच्चन का जो A है न उसमें तेरी जिंदगी का पूरा समय निकल जाएगी। ये याद रख और मुझे मत दिखना कहीं पे तू। जिधर दिखा उधर तेरे कान चेक करूंगा मैं याद रखना।’

अभिषेक के लिए कही थी ये बात

दरअसल, समय ने अपने नए स्टैंड-अप शो में कहा था, ‘मन में ख्याल आ रहा था कि अमिताभ बच्चन से पूछें- सर, आपने इतना पोलियो का ऐड किया, फिर भी अपने बेटे को पांव पर क्यों नहीं खड़ा कर पाए सर। यह नहीं किया ना मैंने वहां पर। मैंने यह कि मेरी दादी आपकी बहुत बड़ी फैन हैं।’

SOURCE : LIVE HINDUSTAN