Home विश्व समाचार इस देश में मुसलमानों के जमावड़े पर लगी रोक, सुरक्षा कारणों का...

इस देश में मुसलमानों के जमावड़े पर लगी रोक, सुरक्षा कारणों का दिया गया हवाला

7
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

अधिकारियों के मुताबिक यह फैसला ऐसे माहौल को देखते हुए लिया गया है, जिसमें तनाव काफी बढ़ा हुआ है, आतंकवादी हमले का अलर्ट भी है और सार्वजनिक व्यवस्था बिगड़ने का खतरा है।

यूरोपीय देश फ्रांस में हाल ही में मुस्लिम समुदाय के लोगों के भारी तादाद में इकट्ठा होने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। यहां अधिकारियों ने पेरिस इलाके में मुसलमानों के जमावड़े पर रोक लगा दी है। इसके पीछे सुरक्षा कारणों का हवाला दिया गया है। देश के शीर्ष पुलिस अधिकारी ने गुरुवार को यह जानकारी दी है।

पेरिस के पुलिस हेड पैट्रिस फॉरे ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स एक पोस्ट में कहा कि माहौल बिगड़ने की आशंका को देखते हुए यह फैसला लिया गया है। उन्होंने कहा, “गृह मंत्री लॉरेंट नूनेज़ के अनुरोध पर, मैंने पेरिस-ले बॉर्गेट प्रदर्शनी केंद्र में 3 अप्रैल से 6 अप्रैल तक होने वाले ‘फ्रांस के मुसलमानों की वार्षिक बैठक’ के 40वें संस्करण पर रोक लगाने का आदेश जारी किया है।”

हिजाब-बुर्का पर लगा है प्रतिबंध

उन्होंने आगे कहा, “यह फैसला ऐसे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय माहौल को देखते हुए लिया गया है, जिसमें तनाव काफी बढ़ा हुआ है, आतंकवादी हमले का अलर्ट है, सार्वजनिक व्यवस्था बिगड़ने का खतरा है। आने वाले दिनों में सड़कों पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रहेगा।” गौरतलब है कि फ्रांस में मुस्लिमों की आबादी करीब 50 से 60 लाख है, जो देश की आबादी का लगभग 9 से 10 फिसदी हिस्सा है। यहां कड़े धर्मनिरपेक्ष नियम लागू हैं, जिसके तहत सार्वजनिक जगहों पर हिजाब, बुर्का और नकाब जैसी चीजों पर प्रतिबंध है।

अपील करेगी संगठन

कार्यक्रम रद्द होने के बाद मुस्लिम संगठन के प्रमुख मखलौफ मामेचे ने प्रतिबंध के आदेश की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि उनका संगठन इस फैसले के खिलाफ कानूनी अपील करेगा। इससे पहले फ्रांस में बैंक ऑफ अमेरिका के दफ्तरों पर बम हमले की एक नाकाम कोशिश के बाद फ्रांस ने पूरे पेरिस में संवेदनशील जगहों पर सुरक्षा बढ़ा दी गई थी। घटना अमेरिका इजरायल और ईरान के बीच शुरू हुए युद्ध के बाद हुई थी।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN