Home व्यापार समाचार इस ग्रीन स्टॉक का भाव 50% लुढ़का, एक्सपर्ट्स का भरोसा फिर भी...

इस ग्रीन स्टॉक का भाव 50% लुढ़का, एक्सपर्ट्स का भरोसा फिर भी कायम, बोले – खरीद लो

15
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

ग्रीन एनर्जी स्टॉक सुजलॉन एनर्जी (Suzlon Energy Ltd) के शेयरों की कीमतों में गिरावट का सिलसिला जारी है। कंपनी के शेयरों की कीमतों में आज 2 प्रतिशत से अधिक की गिरावट आज देखने को मिली है। कंपनी के शेयर 21 महीने के न्यूनतम स्तर पर पहुंच गए हैं।

ग्रीन एनर्जी स्टॉक सुजलॉन एनर्जी (Suzlon Energy Ltd) के शेयरों की कीमतों में गिरावट का सिलसिला जारी है। कंपनी के शेयरों की कीमतों में आज 2 प्रतिशत से अधिक की गिरावट आज देखने को मिली है। कंपनी के शेयर 21 महीने के न्यूनतम स्तर पर पहुंच गए हैं। यह स्टॉक अपने उच्चतम स्तर 86 रुपये से 50 प्रतिशत लुढ़क चुका है। अब सवाल है कि क्या आने वाले समय में सुजलॉन एनर्जी के शेयरों की कीमतों में और गिरावट देखने को मिलेगी या यहां ये यह स्टॉक बाउंसबैक कर जाएगा।

बीएसई में यह स्टॉक 45.20 रुपये के लेवल पर खुला। दिन में सुजलॉन एनर्जी का शेयर 45.34 रुपये के लेवल तक गया। इसके बाद यह स्टॉक 44.21 रुपये तक लुढ़क गया था। सुजलॉन एनर्जी के शेयरों का भाव मार्केट के क्लोजिंग के टाइम पर 1.90 प्रतिशत की गिरावट के साथ 44.43 रुपये के लेवल पर था।

कंपनी के क्रियान्वन में दिक्कत

ब्रोकरेज हाउस जेएम फाइनेंशियल की रिपोर्ट के अनुसार पिछले 7 तिमाही के दौरान 3175 मेगावाट की डिलीवरी में 778 मेगावाट के इक्विपमेंट ही कमिशन पर हैं। ब्रोकरेज हाउस ने वित्त वर्ष 2027 के लिए डिलीवरी अनुमान को 3.1 गीगावाट से घटाकर 3.0 गीगावाट कर दिया है। वहीं, वित्त वर्ष 2028 के लिए उन्होंने 3.5 गीगावाट से घटाकर 3.2 गीगावाट कर दिया है।

एक्सपर्ट्स का भरोसा कायम

ब्रोकरेज हाउस जेएम फाइनेंशियल ने इस स्टॉक को BUY टैग दिया है। ब्रोकरेज हाउस ने 64 रुपये का टारगेट प्राइस सेट किया है। नुवाना इंस्टीट्यूशनल इक्विटी ने भी सुजलॉन एनर्जी के लिए BUY टैग दिया है। हालांकि, इस ब्रोकरेज हाउस ने 60 रुपये से घटाकर टारगेट प्राइस को 55 रुपये प्रति शेयर कर दिया है।

5 साल में 833% चढ़ा शेयर

भले ही स्टॉक दो साल से संघर्ष कर रहा है। लेकिन इसके बाद भी तीन साल में कंपनी के शेयरों की कीमतों में 420 प्रतिशत की तेजी आई है। वहीं, 5 साल में सुजलॉन एनर्जी के शेयरों का भाव 833 प्रतिशत चढ़ा है। बता दें, 10 साल में यह स्टॉक 268 प्रतिशत बढ़ा है।

(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले सूझ-बूझ के साथ फैसला करें। यहां प्रस्तुत एक्सपर्ट्स के विचार निजी हैं। लाइव हिन्दुस्तान इस आधार पर शेयरों को खरीदने और बेचने की सलाह नहीं देता है।)

SOURCE : LIVE HINDUSTAN