Home व्यापार समाचार इस कंपनी ने किया बोनस शेयर का ऐलान, मिलेंग हर 1 पर...

इस कंपनी ने किया बोनस शेयर का ऐलान, मिलेंग हर 1 पर 4 शेयर

14
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

Bonus Share News: बोनस शेयर की चाहत रखने वाले निवेशकों के लिए गुड न्यूज है। Vega Jewellers Ltd ने बोनस शेयर देने का फैसला किया है। कंपनी की तरफ से एक शेयर पर 4 शेयर दिया जा रहा है।

Bonus Share News: बोनस शेयर की चाहत रखने वाले निवेशकों के लिए गुड न्यूज है। Vega Jewellers Ltd ने बोनस शेयर देने का फैसला किया है। कंपनी की तरफ से एक शेयर पर 4 शेयर दिया जा रहा है। बीएसई के डाटा के अनुसार कंपनी के शेयरों का भाव बीते एक साल में तेज उछाल दर्ज की गई है।

मिलेंगे 1 पर 4 शेयर फ्री

आज मंगलवार को कंपनी ने स्टॉक एक्सचेंज को दी जानकारी में बताया है कि 10 रुपये के फेस वैल्यू वाले 1 शेयर पर 4 शेयर बोनस के तौर बांटा जाएगा। इस बोनस इश्यू के लिए कंपनी ने अभी तक रिकॉर्ड डेट का ऐलान नहीं किया है। हालांकि, जल्द ही कंपनी की तरफ से रिकॉर्ड डेट की जानकारी सामने आ सकती है।

शेयर बाजार में कंपनी का प्रदर्शन कैसा?

मंगलवार के डाटा के अनुसार बीएसई में इस स्टॉक का भाव 312.25 रुपये के लेवल पर था। कंपनी के शेयरों की कीमतों में 2026 में 53 प्रतिशत की तेजी आई है। वहीं, एक साल में यह स्टॉक निवेशकों को 879 प्रतिशत का रिटर्न देने में सफल रहा है। जिसकी वजह से पोजीशनल निवेशकों का पैसा दोगुना हो चुका है। कंपनी का 52 वीक हाई 321.25 रुपये है। कंपनी का 52 वीक लो लेवल 24.71 रुपये है। इस कंपनी का मार्केट कैप 317 करोड़ रुपये का है।

कंपनी ने आखिरी बार निवेशकों को 2014 में डिविडेंड दिया था। तब कंपनी की तरफ से एक शेयर पर 1 रुपये का डिविडेंड बांटा गया था।

‘मालिक’ खरीद रहे हैं शेयर

19 जनवरी 2026 की शेयरहोल्डिंग के अनुसार कंपनी में प्रमोटर्स की हिस्सेदारी 71.22 प्रतिशत है। वहीं, पब्लिक के पास 28.78 प्रतिशत हिस्सा है। इससे पहले दिसंबर तिमाही तक कंपनी में प्रमोटर्स की हिस्सेदारी 69.73 प्रतिशत थी। और पब्लिक के पास 30.27 प्रतिशत था। यानी कंपनी के प्रमोटर्स अपनी हिस्सेदारी को जनवरी के महीने में बढ़ा चुके हैं।

(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।)

SOURCE : LIVE HINDUSTAN