Home व्यापार समाचार इस कंपनी को 4 दिग्गजों ने बनाया अपना वेंडर, सोमवार को शेयर...

इस कंपनी को 4 दिग्गजों ने बनाया अपना वेंडर, सोमवार को शेयर पर रहेगी नजर

22
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

10 अप्रैल को मंगलम वर्ल्डवाइड के शेयर की कीमत 1.45% गिरकर ₹261.80 प्रति शेयर पर बंद हुई। शेयर के 52 हफ्ते का हाई 295.95 रुपये और 52 हफ्ते लो 150 रुपये है।

Mangalam Worldwide share price: सप्ताह के पहले कारोबारी दिन जब शेयर बाजार में ट्रेडिंग होगी तो निवेशकों की नजर मंगलम वर्ल्डवाइड पर भी रहेगी। ये हम इसलिए कह रहे हैं क्योंकि NSE के इस स्मॉल-कैप स्टॉक को लेकर गुड न्यूज मिली है। बता दें कि शुक्रवार को शेयर बाजार में तेजी के बावजूद इस स्मॉल-कैप स्टॉक ने सेशन की क्लोजिंग गिरावट के साथ की। 10 अप्रैल को मंगलम वर्ल्डवाइड के शेयर की कीमत 1.45% गिरकर ₹261.80 प्रति शेयर पर बंद हुई। शेयर के 52 हफ्ते का हाई 295.95 रुपये और 52 हफ्ते लो 150 रुपये है।

क्या है गुड न्यूज?

कतर एनर्जी, BHEL, ईआईएल और GSFC ने मंगलम वर्ल्डवाइड को एक अप्रूव्ड वेंडर के तौर पर पैनल में शामिल कर लिया है। स्टॉक एक्सचेंज फाइलिंग में मंगलम वर्ल्डवाइड ने कहा कि ये अप्रूवल MWL की इंटरनेशनल एनर्जी, रिफाइनरी, इंफ्रास्ट्रक्चर, पावर और इंडस्ट्रियल सेक्टर में स्थिति को मजबूत करते हैं, जिससे कंपनी हाई-स्पेसिफिकेशन वाले प्रोजेक्ट्स में हिस्सा ले पाती है और इंटरनेशनल और घरेलू, दोनों ही मार्केट में अपनी मौजूदगी का विस्तार कर पाती है।

कंपनी ने आगे कहा कि कतर एनर्जी, भेल, EIL और GSFC जैसे विश्व स्तर पर मान्यता प्राप्त संस्थानों के साथ हमारा जुड़ाव हमारे उत्पादों की गुणवत्ता, निर्माण क्षमताओं और परिचालन विश्वसनीयता का एक मजबूत प्रमाण है। जैसे-जैसे हम घरेलू और अंतरराष्ट्रीय बाजारों में अपनी पहुंच बढ़ा रहे हैं, हम इन संस्थानों को समय पर और भरोसेमंद डिलीवरी सुनिश्चित करने पर अपना ध्यान केंद्रित रखे हुए हैं।

कतर एनर्जी के साथ जुड़ाव मंगलम वर्ल्डवाइड को ग्लोबल ऑयल और गैस सप्लाई चेन तक पहुंच प्रोवाइड करती है जबकि भेल और EIL के साथ सहयोग इसे भारत के पावर इंफ्रास्ट्रक्चर और रिफाइनरी-पेट्रोकेमिकल क्षेत्रों में अपनी उपस्थिति स्थापित करने में सहायता करता है। कंपनी प्रति वर्ष लगभग 190,000 मीट्रिक टन (MT) उत्पादन करती है और स्टेनलेस स्टील उत्पादों की एक सीरीज पेश करती है। इसमें अलग-अलग उद्योगों के लिए बिलेट्स, इंगॉट्स, हॉट-रोल्ड और फोर्ज्ड बार्स, ब्राइट बार्स और सीमलेस पाइप के अलावा ट्यूब शामिल हैं।

शेयर का परफॉर्मेंस

बाजार में कमजोर रुझानों के चलते मंगलम वर्ल्डवाइड के शेयर की कीमतों में उतार-चढ़ाव बना रहा है। इस शेयर की कीमत में पिछले एक महीने में 4.14% और वर्ष की शुरुआत से अब तक (YTD आधार पर) 6.28% की गिरावट दर्ज की गई है। इस शेयर ने एक साल में 64% और पिछले तीन सालों में 137% का जबरदस्त रिटर्न दिया है। कंपनी के शेयरहोल्डिंग की बात करें तो प्रमोटर्स के पास 66.5 फीसदी हिस्सेदारी है। वहीं, पब्लिक शेयरहोल्डर्स के पास 33.5 फीसदी की हिस्सेदारी है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN