Home व्यापार समाचार इन 5 कंपनियों का सऊदी अरब, UAE में है बड़ा इन्वेस्टमेंट; सोमवार...

इन 5 कंपनियों का सऊदी अरब, UAE में है बड़ा इन्वेस्टमेंट; सोमवार को फोकस में रहेंगे स्टॉक

12
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

US Iran War these stock in focus: ईरान-अमेरिका जारी तनाव के बीच सोमवार को घरेलू शेयर बाजार पर निवेशकों की निगाह रहेगी। कल मार्केट में बिकवाली देखने को मिल सकती है। 

US Iran War these stock on focus: ईरान-अमेरिका जारी तनाव के बीच सोमवार को घरेलू शेयर बाजार पर निवेशकों की निगाह रहेगी। कल मार्केट में बिकवाली देखने को मिल सकती है। आइए जानते हैं कि सोमवार को किन कंपनियों के शेयर फोकस में रहेंगे। ये वो कंपनियां हैं जिनका कारोबार मिडिल ईस्ट में है।

1- लार्सन एंड टुब्रो

सीएनबीसी टीवी18 की रिपोर्ट के अनुसार देश की सबसे बड़ी इंफ्रास्ट्रक्चर कंपनी का मिडिल ईस्ट में बड़ा कारोबार है। कंपनी के कुल ऑर्डर बुक में 3.6 लाख करोड़ रुपये का काम इंटरनेशनल मार्केट से मिला है। जोकि कंपनी के कुल ऑर्डर के 49 प्रतिशत हिस्सेदारी के बराबर है। लार्सन एंड टुब्रो के कुल इंटरनेशनल ऑर्डर में 80 प्रतिशत सऊदी अरब, यूएई और मिडिल ईस्ट से मिला है। इस क्षेत्र में कंपनी को हालिया समय में कुछ अच्छे ऑर्डर मिले हैं।

2- कल्याण ज्वेलर्स

इस कंपनी का भी कारोबार मिडिल ईस्ट में है। कंपनी के कुल ऑर्डर बुक में 12 प्रतिशत हिस्सा इस क्षेत्र से आता है। कंपनी मिडिल ईस्ट में 36 से 38 स्टोर ऑपरेट करती है। भविष्य में भी विस्तार की योजना पर कंपनी काम कर रही है।

3- केईसी इंटरनेशनल

ट्रांसमिशन और डिस्ट्रीब्यूशन सर्विस प्रदान करने वाली कंपनी को सउदी अरब और यूएई में बड़ा बिजनेस है। कंपनी को हाल ही के समय में 1064 करोड़ रुपये का ऑर्डर मिला था। तीसरी तिमाही के नतीजों की जानकारी देते समय कंपनी ने बताया था कि मिडिल ईस्ट के कई प्रोजेक्ट में वो सबसे कम बोली दाता के तौर पर उभरे हैं।

4- वेल्सपन कॉरपोरेशन

इस कंपनी ने कोई नंबर तो नहीं बताया है लेकिन मिडिल ईस्ट में बड़ा कारोबार है। कंपनी इस क्षेत्र में 1700 करोड़ रुपये का निवेश करने जा रही है।

5- Sterling & Wilson Renewables

सीएनबीसी टीवी18 की रिपोर्ट के अनुसार कंपनी ने निवेशकों को तीसरी तिमाही के प्रेजेंटेशन में बताया था कि उनका कारोबार सउदी अरब, यूएई और ओमन में है। हालांकि, कोई नंबर की जानकारी कंपनी ने नहीं दी थी।

(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।)

SOURCE : LIVE HINDUSTAN