Source :- LIVE HINDUSTAN
अगर आप ऐसे प्लान की तलाश में हैं, जो खूब सारे ओटीटी ऐप्स के फ्री ऐक्सेस के साथ आए, तो Vi के पास आपके लिए तीन जबर्दस्त ऑप्शन हैं। ये प्लान 19 ओटीटी ऐप्स का सब्सक्रिप्शन देते हैं। इन प्लान में हर दिन 3जीबी तक डेटा ऑफर किया जा रहा है।
मोबाइल कंपनियां यूजर्स को लुभाने के लिए एक से बढ़ कर एक प्लान ऑफर कर रही हैं। वहीं, अगर आप ऐसे प्लान की तलाश में हैं, जो खूब सारे ओटीटी ऐप्स के फ्री ऐक्सेस के साथ आए, तो वोडाफोन-आइडिया (Vi) के पास आपके लिए तीन जबर्दस्त ऑप्शन हैं। ये प्लान 19 ओटीटी ऐप्स का सब्सक्रिप्शन देते हैं। इन प्लान में सब्सक्राइबर्स को इंटरनेट यूज करने के लिए हर दिन 3जीबी तक डेटा ऑफर किया जा रहा है। साथ ही ये प्लान 180 दिन तक की वैलिडिटी के साथ आते हैं। आइए डीटेल में जानते हैं वोडाफोन-आइडिया के इन धांसू प्लान के बारे में।
795 रुपये वाला प्लान
वोडाफोन-आइडिया के इस प्लान में आपको 56 दिन की वैलिडिटी मिलेगी। प्लान में कंपनी इंटरनेट यूज कपने के लिए हर दिन 3जीबी डेटा दे रही है। यह प्लान 5G नेटवर्क में 5G डेटा भी ऑफर करता है। प्लान में कंपनी रात 12 बजे से सुबह 6 बजे तक अनलिमिटेड डेटा ऑफर कर रही है। इसमें आपको हर महीने 2जीबी तक बैकअप डेटा भी मिलेगा। प्लान अनलिमिटेड कॉलिंग और हर दिन 100 फ्री एसएमएस ऑफर करता है। इस प्लान में आपको 19 ओटीटी ऐप का ऐक्सेस मिलेगा, जिन सोनी लिव और जी5 भी शामिल हैं।
979 रुपये वाला प्लान
वोडाफोन-आइडिया का यह प्लान 84 दिन चलता है। इस प्लान में कंपनी हर दिन 2जीबी डेटा ऑफर कर रही है। इसमें भी रात 12 बजे से सुबह 6 बजे तक अनलिमिटेड डेटा दिया जा रहा है। प्लान में आपको हर महीने 2जीबी तक बैकअप डेटा मिलेगा। यह प्लान हर दिन 100 फ्री एसएमएस और देशभर में सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग देता है। इसमें कंपनी सोनी लिव और जी5 के साथ टोटल 19 ओटीटी ऐप्स का ऐक्सेस दे रही है।
2399 रुपये वाला प्लान
यह प्लान 180 दिन की वैलिडिटी के साथ आता है। इसमें आपको हर दिन इंटरनेट यूज करने के लिए 1.5जीबी डेटा मिलेगा। प्लान में कंपनी बिंज ऑल नाइट बेनिफिट दे रही है, जो रात 12 बजे से सुबह 6 बजे तक अनलिमिटेड डेटा ऑफर करता है। इसके अलावा कंपनी के 5G कनेक्टिविटी वाले एरिया में रहने वाले यूजर्स को 5G डेटा भी मिलेगा।
कंपनी इस प्लान में वीकेंड डेटा रोलओवर और हर महीने 2जीबी तक बैकअप डेटा दे रही है। प्लान के सब्सक्राइबर्स को रोज 100 फ्री एसएमएस और देशभर में सभी नेटवर्क के लिए अनलिमिटेड कॉलिंग मिलेगी। बारी प्लान्स की तरह यह प्लान भी 19 ओटीटी ऐप्स का ऐक्सेस देता है।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN


