Source :- LIVE HINDUSTAN
Samsung Galaxy A57 5G, Samsung Galaxy A37 5G Launched in india: सैमसंग ने भारतीय बाजार में अपने नए स्मार्टफोन्स के तौर पर Samsung Galaxy A57 5G और Samsung Galaxy A37 5G को लॉन्च कर दिया है।चलिए डिटेल में जानते हैं इन दोनों स्मार्टफोन्स की कीमत और खासियत के बारे में सबकुछ…
Samsung Galaxy A57 5G, Samsung Galaxy A37 5G Launched in india: सैमसंग ने भारतीय बाजार में अपने नए स्मार्टफोन्स के तौर पर Samsung Galaxy A57 5G और Samsung Galaxy A37 5G को लॉन्च कर दिया है। गैलेक्सी A-सीरीज के इन नए स्मार्टफोन में 6.7-इंच का AMOLED डिस्प्ले है, जिसका रिफ्रेश रेट 120 हर्ट्ज तक है। इनमें ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है, जिसमें 50-मेगापिक्सेल का प्राइमरी सेंसर लगा हुआ है। Galaxy A57 5G और Galaxy A37 5G दोनों में 12GB तक रैम और 256GB तक की ऑन-बोर्ड स्टोरेज दी गई है। ये दोनों फोन One UI 8.5 के साथ आते हैं। सैमसंग के ये दोनों फोन छह एंड्रॉयड अपग्रेड के लिए एलिजिबल हैं। दोनों में 5,000mAh की बैटरी है और ये धूल और पानी से सुरक्षित रहने के लिए IP68 रेटिंग के साथ आते हैं। चलिए डिटेल में जानते हैं इन दोनों स्मार्टफोन्स में क्या-क्या खास है…
इतनी है अलग-अलग मॉडल की कीमत
सैमसंग इंडिया के वेबसाइट के अनुसार, Samsung Galaxy A37 5G की कीमत 8GB+128GB वेरिएंट के लिए 41,999 रुपये, 8GB+256GB वेरिएंट के लिए 47,499 रुपये और 12GB+256GB वेरिएंट के लिए 52,999 रुपये है। गैलेक्सी A37 5G फोन Awesome Lavender और Awesome Charcoal जैसे कलर्स में उपलब्ध है। जबकि, Samsung Galaxy A57 5G की कीमत 8GB+256GB वेरिएंट के लिए 56,999 रुपये और 12GB+256GB वेरिएंट के लिए 62,499 रुपये है। गैलेक्सी A57 5G फोन Awesome Lilac, Awesome Icyblue, Awesome Navy जैसे कलर्स में उपलब्ध है। दोनों फोन सैमसंग इंडिया वेबसाइट पर प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध हैं।
Samsung Galaxy A57 5G, Galaxy A37 5G की खासियत
सैमसंग गैलेक्सी A57 5G और गैलेक्सी A37 5G, दोनों ही Android 16 पर बेस्ड वनयूआई 8.5 पर चलते हैं। कंपनी ने यह कंफर्म कर दिया है कि इन दोनों फोन को Android और One UI के छह जेनरेशन के अपग्रेड मिलेंगे, साथ ही छह साल तक सिक्योरिटी अपडेट भी मिलेंगे। दोनों फोन में 6.7-इंच का फुल एचडी प्लस सुपर AMOLED+ डिस्प्ले है, जिसका रिफ्रेश रेट 120 हर्ट्ज तक है। यह डिस्प्ले सैमसंग की विजन बूस्टर टेक्नोलॉजी को सपोर्ट करता है।
ब्रांड ने अभी तक आधिकारिक तौर पर उन चिपसेट की पुष्टि नहीं की है जो उसके नए A-सीरीज स्मार्टफोन को पावर देंगे। हालांकि, माना जा रहा है कि गैलेक्सी A57 5G में एक्सीमॉस 1680 प्रोसेसर होगा, जबकि गैलेक्सी A37 5G में एक्सीनॉस 1480 चिप होने की संभावना है। दोनों फोन में 12GB तक रैम और 256GB तक इंटरनल स्टोरेज है।
कैमरे की बात करें तो, गैलेक्सी A57 5G और गैलेक्सी A37 5G में लगभग एक जैसे ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिए गए हैं, जिनमें मेन कैमरा 50-मेगापिक्सेल का वाइड-एंगल सेंसर है जिसका अपर्चर f/1.8 है। गैलेक्सी A57 5G के पिछले कैमरे के सेटअप में 12-मेगापिक्सेल का अल्ट्रा-वाइड-एंगल कैमरा (f/2.2 अपर्चर के साथ) और 5-मेगापिक्सेल का मैक्रो कैमरा (f/2.4 अपर्चर के साथ) शामिल है। वहीं, गैलेक्सी A37 5G के पिछले कैमरे के सेटअप में 8-मेगापिक्सेल का अल्ट्रा-वाइड-एंगल सेंसर (f/2.2 अपर्चर के साथ) और 5-मेगापिक्सेल का मैक्रो कैमरा (f/2.4 अपर्चर के साथ) दिया गया है।
सामने की तरफ, गैलेक्सी A57 5G और गैलेक्सी A37 5G दोनों में f/2.2 अपर्चर वाला 12-मेगापिक्सेल का सेल्फी कैमरा है। ये कैमरे ऑब्जेक्ट इरेजर, बेस्ट फेस, फिल्टर्स और एडिट सजेशन्स जैसे कई AI इमेजिंग फीचर्स को सपोर्ट करते हैं। ये दोनों फोन वॉइस ट्रांसक्रिप्शन, AI सिलेक्ट और गूगल के साथ सर्कल टू सर्च जैसे अलग-अलग AI बेस्ड फीचर्स को भी सपोर्ट करते हैं। इनमें वीडियो एडिटिंग के लिए ऑटो ट्रिम फीचर भी है।
सैमसंग ने गैलेक्सी A57 5G और गैलेक्सी A37 5G, दोनों ही फोन में 5,000mAh की बैटरी दी है। दावा किया गया है कि यह बैटरी एक बार चार्ज करने पर दो दिनों तक चलती है। सुपर फास्ट चार्जिंग 2.0 टेक्नोलॉजी की मदद से इन स्मार्टफोन की बैटरी को लगभग 30 मिनट में 0 से 60 प्रतिशत तक चार्ज किया जा सकता है।
गैलेक्सी A57 5G का साइज 161.5×76.8×6.9 एमएम है और इसका वजन 179 ग्राम है, जबकि गैलेक्सी A37 5G का साइज 162.9 x 78.2 x 7.4 एमएम है और इसका वजन 196 ग्राम है। इनमें सेफ्टी के लिए सैमसंग का Knox Vault फीचर दिया गया है। इसके अलावा, पानी से सुरक्षित रहने के लिए IP68 रेटिंग के साथ आते हैं।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN



