Source :- LIVE HINDUSTAN
संक्षेप:
पाकिस्तान सरकार ने एक विज्ञप्ति में कहा, ‘बहुपक्षीय बातचीत के नतीजों और दोस्त देशों के अनुरोध के बाद पाकिस्तान सरकार पाकिस्तान की राष्ट्रीय क्रिकेट टीम को निर्देश देती है कि वह 15 फरवरी 2026 को आईसीसी पुरूष टी20 विश्व कप का अपना निर्धारित मैच खेलने मैदान पर उतरे।’
पाकिस्तान बनाम भारत होने जा रहा है। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड या PCB और मुल्क की सरकार ने भारत के खिलाफ मैच बॉयकॉट करने का फैसला वापस ले लिया है। खास बात है कि इस दौरान पीसीबी चीफ मोहसिन नकवी ने पाकिस्तान के फील्ड मार्शल जनरल आसिम मुनीर का भी जिक्र कर दिया। उन्होंने कहा कि वह किसी के धमकी से नहीं डरते। भारत में सुरक्षा कारणों से खेलने से इनकार के बाद बांग्लादेश को विश्व कप से बाहर कर दिया गया था। इसके बाद पाकिस्तान ने भी भारत के खिलाफ मैच नहीं खेलने का ऐलान किया था।
प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें
क्या बोले नकवी
प्रेस वार्ता के दौरान उन्होंने मुनीर के नाम का भी जिक्र कर दिया। खास बात है कि नकवी प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ सरकार में मंत्री भी हैं। उन्होंने इन अटकलों को भी खारिज किया था कि आईसीसी से कार्रवाई की चेतावनी मिलने के कारण पीसीबी दबाव में है। उन्होंने कहा था, ‘आपको पता है कि हम इन धमकियों से डरने वालों में से नहीं है। सभी हमारे फील्ड मार्शल (असीम मुनीर) को जानते हैं। हम किसी प्रतिबंध से नहीं डरते।’
मैच की तैयारी
पाकिस्तान सरकार ने एक विज्ञप्ति में कहा, ‘बहुपक्षीय बातचीत के नतीजों और दोस्त देशों के अनुरोध के बाद पाकिस्तान सरकार पाकिस्तान की राष्ट्रीय क्रिकेट टीम को निर्देश देती है कि वह 15 फरवरी 2026 को आईसीसी पुरूष टी20 विश्व कप का अपना निर्धारित मैच खेलने मैदान पर उतरे।’ बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष अमीनुल इस्लाम ने इससे पहले जारी एक बयान में पाकिस्तान से क्रिकेट के हित में यह मैच खेलने का अनुरोध किया था । इसके बाद ही स्पष्ट हो गया था कि पाकिस्तान यह मैच खेलेगा।
सरकार का बयान आने से पहले पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के प्रमुख मोहसिन नकवी ने पीएम शरीफ को आईसीसी से रविवार को हुई उनकी और इस्लाम की बातचीत का ब्यौरा दिया ।
पाकिस्तान ने रखी थीं ये मांगे
पीटीआई भाषा के अनुसार, सूत्र ने कहा कि ICC उपाध्यक्ष इमरान ख्वाजा के साथ रविवार को हुई बातचीत में नकवी ने कई मुद्दे उठाए। इसमें भारत पाक क्रिकेट की बहाली और बांग्लादेश समेत त्रिकोणीय श्रृंखला का आयोजन शामिल है ताकि विश्व कप से बाहर होने से बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड को हुए नुकसान की भरपाई हो सके।
भारत और पाक द्विपक्षीय क्रिकेट आईसीसी के दायरे में नहीं है। जबकि त्रिकोणीय श्रृंखला की मांग खारिज कर दी गई है। भारत ने एक दशक से अधिक समय से कोई त्रिकोणीय श्रृंखला नहीं खेली है। आईसीसी अगले अंडर 19 विश्व कप की मेजबानी बांग्लादेश को दे सकती है।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN



