Home मनोरंजन समाचार आलिया भट्ट ने सदगुरु से पूछी अच्छे पैरेंट बनने की सलाह, जानें...

आलिया भट्ट ने सदगुरु से पूछी अच्छे पैरेंट बनने की सलाह, जानें क्या मिला एक्ट्रेस को जवाब

32
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/03/28/1200x900/alb_1774674306938_1774674318107.jpg

आलिया भट्ट वैसे एक परफेक्ट मां हैं, लेकिन हाल ही में उन्होंने सदगुरु से एक पैरेंटिंग सलाह मांगी तो जानें इस पर सदगुरु ने उन्हें क्या जवाब दिया।

आलिया भट्ट एक परफेक्ट मां हैं और वह कई इंटरव्यूज में बेटी राहा को लेकर बात करती रहती हैं। अब आलिया हाल ही में सदगुरु जग्गी वासुदेव से मिले। इस दौरान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। आलिया उनसे पैरेंटिंग एडवाइस पूछती हैं। जानें इस पर आलिया को सदगुरु ने क्या कहा।

आलिया ने क्या पूछा सवाल

सदगुरु ने वीडियो शेयर किया है जिसमें आलिया उनसे पूछते हैं आप कोई एक सलाह उन्हें देना चाहेंगे जो इस चीज को लेकर परेशान होते हैं कि क्या वे अच्छे पैरेंट हैं कि नहीं। इस पर वह हंसते हुए बोलते हैं कि एक परेशान पैरेंट कभी अच्छा पैरेंट नहीं हो सकता।

जब ऑडियंस हंसने लगते हैं तब आलिया बोलती हैं कि मुझे नहीं लगता कि आप इससे चिंता को दूर कर सकते हैं। यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

आलिया-रणबीर की बेटी राहा

बता दें कि आलिया भट्ट की बेटी राहा का जन्म 6 नवंबर 2022 को हुआ था। इसी साल अप्रैल में आलिया और रणबीर कपूर ने शादी की थी। दोनों ने बेटी के जन्म के बाद मीडिया से स्पेशल रिक्वेस्ट की थी कि राहा की फोटोज क्लिक ना करें और प्राइवेसी मैंटेन रखें। हालांकि फिर क्रिसमस के मौके पर दोनों खुद पैपराजी के सामने राहा को लेकर आए और उनका फेस रिवील किया।

वहीं कई इंटरव्यूज में आलिया ने यह भी बताया है कि रणबीर, राहा के सामने बिल्कुल चेंज होते हैं। रणबीर की आंखों में चमक आ जाती है जब भी वह राहा को देखते हैं। आलिया ने रणबीर को एक परफेक्ट पिता बताया है। इतना ही नहीं आलिया ने यह भी बताया था कि रणबीर पूरी कोशिश करते हैं कि जब भी घर में हों तो राहा के साथ ही टाइम स्पेंड करें।

प्रोफेशनल लाइफ

आलिया की प्रोफेशनल लाइफ की बात करें तो वह लास्ट फिल्म जिगरा में नजर आएंगी। यह फिल्म साल 2024 में रिलीज हुई थी। आलिया ने इस फिल्म को प्रोड्यूस भी किया था। फिल्म में आलिया के साथ वेदांग रैना लीड रोल में थे। अब आलिया की 2 बड़ी फिल्में रिलीज के लिए तैयार हैं।

वह लव एंड वॉर में नजर आएंगे जिसमें उनके साथ रणबीर कपूर और विकी कौशल लीड रोल में होंगे। फिल्म को संजय लीला भंसाली डायरेक्टर करेंगे। इसके अलावा वह अल्फा में भी नजर आएंगी जो यश राज फिल्म्स की स्पाई थ्रिलर मूवी है। फिल्म में आलिया के साथ शरवरी वाघ लीड रोल में हैं।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN