Home टेक न्यूज़ आज होगा धमाका: लॉन्च होंगे Realme, Vivo, Redmi के 3 धाकड़ फोन;...

आज होगा धमाका: लॉन्च होंगे Realme, Vivo, Redmi के 3 धाकड़ फोन; 200MP कैमरा, सेल्फी मिरर, 7000mAh बैटरी से लैस

10
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

7000mAh बैटरी से 200MP कैमरा तक वाले फोन आज भारत में होंगे लॉन्च। लिस्ट में Realme 16 5G, Vivo V70 FE और Redmi Note 15 SE 5G शामिल। जानिए इन तीनों स्मार्टफोन्स के दमदार फीचर्स और संभावित कीमत।

आज यानी 2 अप्रैल 2026 को भारतीय स्मार्टफोन बाजार में तीन बड़े लॉन्च होने जा रहे हैं। सबसे पहले बात करें Realme 16 5G की, तो यह फोन स्पेशल सेल्फी मिरर के साथ 7000mAh की बड़ी बैटरी के साथ दस्तक देगा। इसके अलावा इसमें IP69 रेटिंग दी गई है, यानी यह फोन पानी और धूल से काफी हद तक सुरक्षित रहेगा। वहीं Vivo V70 FE कैमरा लवर्स के लिए खास होने वाला है, क्योंकि इसमें 200MP का दमदार कैमरा मिल सकता है, जो हाई-क्वालिटी फोटोग्राफी का अनुभव देगा। इसके साथ 90W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी मिलेगा। दूसरी तरफ Redmi Note 15 SE 5G एक स्पेशल एडिशन के तौर पर पेश किया जा सकता है, जिसमें खास रेड फिनिश डिजाइन देखने को मिलेगा, जो इसे बाकी फोन्स से अलग बनाता है। कुल मिलाकर आज का दिन मिड-रेंज सेगमेंट के यूजर्स के लिए काफी अहम रहने वाला है। जानें इन सभी फोन के फीचर्स और संभावित कीमत:

Vivo V70 FE फीचर्स: 200MP कैमरा और 7000mAh बैटरी

Vivo V70 FE में 6.83 इंच का 1.5K AMOLED डिस्प्ले दिया जा सकता है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आएगा। इसके अलावा इसमें 1900 nits तक की पीक ब्राइटनेस मिलने की उम्मीद है, जिससे तेज धूप में भी स्क्रीन साफ नजर आएगी। परफॉर्मेंस के लिए इस फोन में MediaTek Dimensity 7360 Turbo प्रोसेसर मिलने की बात कही जा रही है। इस फोन का सबसे बड़ा आकर्षण इसका कैमरा सेटअप हो सकता है। इसमें 200MP का प्राइमरी कैमरा मिलने की उम्मीद है, जिसमें Samsung HP5 सेंसर दिया जा सकता है। इसके साथ 8MP का अल्ट्रा-वाइड लेंस मिलेगा, जो 120 डिग्री फील्ड ऑफ व्यू कवर करेगा। बैटरी के मामले में Vivo V70 FE काफी दमदार साबित हो सकता है। इसमें 7000mAh की बड़ी बैटरी दी जा सकती है, जो लंबे समय तक इस्तेमाल के लिए काफी होगी। साथ ही इसमें 90W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलने की उम्मीद है।

Vivo V70 FE की संभावित कीमत

कीमत की बात करें तो Vivo V70 FE को मिड-रेंज सेगमेंट में लॉन्च किया जा सकता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसकी कीमत करीब 30 से 35 हजार रुपये के बीच हो सकती है।

Realme 16 5G के फीचर्स

Realme 16 5G का डिजाइन iPhone Air जैसा स्लिम और प्रीमियम है। फोन के रियर में नया कैमरा मॉड्यूल देखने को मिलेगा, जिसमें गोल LED फ्लैश के साथ 50MP कैमरा दिया गया है। खास बात यह है कि इसमें “सेल्फी मिरर” फीचर भी दिया गया है, जो इस सेगमेंट में पहली बार देखने को मिल सकता है। इसके अलावा यह फोन काफी मजबूत भी है, क्योंकि इसे IP66, IP68, IP69 और IP69K जैसी हाई-लेवल डस्ट और वॉटर रेसिस्टेंस रेटिंग मिली है।

फोन में 6.57 इंच का FHD+ AMOLED डिस्प्ले दिया जाएगा, जो शानदार कलर और व्यूइंग एक्सपीरियंस देगा। इसके साथ स्टीरियो स्पीकर्स मिलेंगे, जो 300% तक वॉल्यूम बूस्ट सपोर्ट करते हैं, जिससे वीडियो और म्यूजिक का मजा और बढ़ जाएगा। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 50MP का फ्रंट कैमरा दिया जा सकता है। Realme 16 5G Android 16 पर आधारित Realme UI 7.0 के साथ आएगा। कंपनी ने इसमें 3 साल तक OS अपडेट और 4 साल तक सिक्योरिटी अपडेट देने का वादा किया है।

Realme 16 5G की कीमत (संभावित)

Realme 16 5G को भारत में 2 अप्रैल को दोपहर 12 बजे लॉन्च किया जाएगा। लॉन्च के बाद यह स्मार्टफोन Realme की आधिकारिक वेबसाइट, Flipkart और अन्य रिटेल स्टोर्स पर उपलब्ध होगा। कीमत की बात करें तो इसकी शुरुआती कीमत 30,000 रुपए से कम रखी जा सकती है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN