Home व्यापार समाचार आज खुल गया है यह मेनबोर्ड IPO, ग्रे मार्केट से मिला ग्रीन...

आज खुल गया है यह मेनबोर्ड IPO, ग्रे मार्केट से मिला ग्रीन सिग्नल

7
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

IPO News: राजपूताना स्टेनलेस आईपीओ (Rajputana Stainless IPO) आज से खुल गया है। कंपनी का आईपीओ 9 मार्च यानी आज से 12 मार्च तक खुला रहेगा। इस कंपनी के आईपीओ का साइज 254.98 करोड़ रुपये का है।

IPO News: राजपूताना स्टेनलेस आईपीओ (Rajputana Stainless IPO) आज से खुल गया है। कंपनी का आईपीओ 9 मार्च यानी आज से 12 मार्च तक खुला रहेगा। इस कंपनी के आईपीओ का साइज 254.98 करोड़ रुपये का है। आईपीओ के जरिए कंपनी 1.47 करोड़ फ्रेश शेयर जारी करेगी। वहीं, ऑफर फार सेल के जरिए कंपनी 63 लाख शेयर जारी करेगी।

क्या है आईपीओ का प्राइस बैंड?

राजपूताना स्टेनलेस आईपीओ का प्राइस बैंड 116 रुपये से 122 रुपये प्रति शेयर निर्धारित किया गया है। कंपनी ने 110 शेयरों का एक लॉट बनाया है। जिसकी वजह से रिटेल निवेशकों को कम से कम 13420 रुपये का इंवेस्टमेंट करना होगा।

किसके लिए आईपीओ में कितना हिस्सा?

क्वालीफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स के लिए अधिकतम 50 प्रतिशत हिस्सा आरक्षित रहेगा। रिटेल निवेशकों के लिए आईपीओ का कम से कम 35 प्रतिशत हिस्सा और एनआईआई के लिए कम से कम 15 प्रतिशत हिस्सा रिजर्व रहेगा।

कितना है जीएमपी?

इन्वेस्टर्स गेन की रिपोर्ट के अनुसार कल ग्रे मार्केट में कंपनी का आईपीओ दो रुपये के प्रीमियम पर ट्रेड कर रहा था। यह आईपीओ की ग्रे मार्केट में सबसे मजबूत स्थिति है।

आईपीओ के पैसों का क्या करेगी कंपनी

कंपनी आईपीओ से जुटाए 18.57 करोड़ रुपये मैन्युफैक्चरिंग सेंटर बनाने के लिए करेगी। 98 करोड़ रुपये का उपयोग कंपनी की तरफ से कर्ज चुकाने के लिए किया जाना है। बाकि बचे पैसे सामान्य कॉरपोरेट कार्यों के लिए किया जाएगा।

क्या करती है कंपनी?

Rajputana Stainless की शुरुआत 1991 में हुई थी। कंपनी स्टेनलेस स्टील प्रोडक्ट्स का उत्पादन करती है। Rajputana Stainless अपने प्रोडक्ट्स यूएई, यूएसए, तुर्की, कुवैत और पोलैंड में अपने प्रोडक्ट्स बेचती है। कंपनी एयरोस्पेस, ऑयल एंड गैस, डिफेंस, ऑटोमोटिव, एविएशन सेक्टर को भी अपने प्रोडक्ट्स बेचती है।

(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।)

SOURCE : LIVE HINDUSTAN