Home व्यापार समाचार आज के स्टॉक पिक्स: एनटीपीसी ग्रीन, वॉरी एनर्जीज समेत इन 6 शेयरों...

आज के स्टॉक पिक्स: एनटीपीसी ग्रीन, वॉरी एनर्जीज समेत इन 6 शेयरों पर रखें नजर

10
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

ऑटो, इंश्योरेंस, ग्रीन एनर्जी में गतिविधियां तेज हैं। कुछ कंपनियां विस्तार और निवेश पर ध्यान दे रही हैं, जबकि कुछ टैक्स विवादों से जूझ रही हैं। ऐसे में निवेशकों की नजर आज टीवीएस मोटर्स, HDFC Life, एनटीपीसी ग्रीन, वॉरी एनर्जीज , न्यू इंडिया एश्योरेंस जैसे शेयरों पर रहेगी।

अलग-अलग सेक्टर जैसे ऑटो, इंश्योरेंस, ग्रीन एनर्जी में गतिविधियां तेज हैं। कुछ कंपनियां विस्तार और निवेश पर ध्यान दे रही हैं, जबकि कुछ टैक्स विवादों से जूझ रही हैं। ऐसे में निवेशकों की नजर आज टीवीएस मोटर्स, HDFC Life, एनटीपीसी ग्रीन, वॉरी एनर्जीज , न्यू इंडिया एश्योरेंस जैसे शेयरों पर रहेगी।

TVS Motor का बड़ा तोहफा: ₹12 प्रति शेयर डिविडेंड का ऐलान

टू-व्हीलर बनाने वाली कंपनी TVS Motor ने वित्त वर्ष 2026 के लिए ₹12 प्रति शेयर (1200%) का अंतरिम डिविडेंड घोषित किया है। कंपनी का यह फैसला मजबूत ऑपरेशनल प्रदर्शन और शेयरधारकों को बेहतर रिटर्न देने की रणनीति को दर्शाता है।

HDFC Life को इनकम टैक्स का नोटिस, ₹170 करोड़ से ज्यादा की मांग

HDFC Life को आयकर विभाग से 23 मार्च का एक आदेश मिला है, जिसमें ₹126.46 करोड़ टैक्स और ₹45.55 करोड़ ब्याज की मांग की गई है। हालांकि, इस मामले में कोई पेनल्टी नहीं लगाई गई है। कंपनी आगे इस पर उचित कार्रवाई कर सकती है।

NTPC Green और Nxtra Data की साझेदारी, ग्रीन एनर्जी पर फोकस

NTPC ग्रीन एनर्जी ने Nxtra Data Limited के साथ एक समझौता ज्ञापन (MoU) साइन किया है। इस साझेदारी के तहत दोनों कंपनियां मिलकर नवीकरणीय ऊर्जा परियोजनाओं के विकास की संभावनाएं तलाशेंगी। यह कदम भारत में ग्रीन एनर्जी सेक्टर को बढ़ावा देने की दिशा में अहम माना जा रहा है।

वॉरी एनर्जीज का बड़ा निवेश, ₹3,900 करोड़ का कैपेक्स प्लान

वॉरी एनर्जीज ने विस्तार योजना के तहत ₹3,900 करोड़ के निवेश को मंजूरी दी है। कंपनी ग्लास मैन्युफैक्चरिंग यूनिट स्थापित करेगी और अपनी एक प्रमुख सब्सिडियरी में हिस्सेदारी भी बढ़ाएगी। यह कदम कंपनी की लंबी अवधि की ग्रोथ रणनीति का हिस्सा है।

न्यू इंडिया एश्योरेंस पर ₹189 करोड़ का टैक्स विवाद

सरकारी बीमा कंपनी न्यू इंडिया एश्योरेंस को आकलन वर्ष 2023-24 के लिए ₹189.37 करोड़ का आयकर आदेश मिला है। कंपनी ने साफ किया है कि वह इस आदेश को नेशनल फेसलेस अपील सेंटर में चुनौती देगी।

Ceigall India को ₹298 करोड़ के ऑर्डर

इंफ्रास्ट्रक्चर कंपनी सीगाल इंडिया को आंध्र प्रदेश में दो EPC (इंजीनियरिंग, प्रोक्योरमेंट और कंस्ट्रक्शन) प्रोजेक्ट्स के लिए करीब ₹298 करोड़ के ऑर्डर मिले हैं। यह ऑर्डर पूर्वा ग्रीन पावर की ओर से दिया गया है।

(डिस्‍क्‍लेमर: एक्सपर्ट्स की सिफारिशें, सुझाव, विचार और राय उनके अपने हैं, लाइव हिन्दुस्तान के नहीं। शेयर मार्केट में निवेश जोखिमों के अधीन है और निवेश से पहले अपने एडवाइजर से परामर्श कर लें।)

SOURCE : LIVE HINDUSTAN