Home व्यापार समाचार आज के स्टॉक पिक्स: इन्फोसिस, गेल समेत इन 6 शेयरों में रह...

आज के स्टॉक पिक्स: इन्फोसिस, गेल समेत इन 6 शेयरों में रह सकती है बड़ी हलचल

16
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

आज के स्टॉक पिक्स: शेयर मार्केट में आज तूफानी तेजी की उम्मीदों के बीच निवेशकों की नजरें इन्फोसिस, गेल, अरबिंदो फार्मा, अदित्य बिड़ला रियल एस्टेट, प्रोस्टार्म इन्फो सिस्टम्स, क्लीन मैक्स एनवायरो एनर्जी, जैसे शेयरों पर होंगी। ये स्टॉक अपने विभिन्न अपडेट्स के कारण आज खबरों में हैं।

आज के स्टॉक पिक्स: शेयर मार्केट में आज तूफानी तेजी की उम्मीदों के बीच निवेशकों की नजरें इन्फोसिस, गेल, अरबिंदो फार्मा, अदित्य बिड़ला रियल एस्टेट, क्लीन मैक्स एनवायरो एनर्जी, प्रोस्टार्म इन्फो सिस्टम्स जैसे शेयरों पर होंगी। ये स्टॉक अपने विभिन्न अपडेट्स के कारण आज खबरों में हैं।

इन्फोसिस: एआई से सॉफ्टवेयर डिलीवरी में क्रांति

इन्फोसिस ने हार्नेस नामक एआई सॉफ्टवेयर डिलीवरी प्लेटफॉर्म के साथ साझेदारी की है। इसका उद्देश्य दुनियाभर की कंपनियों में एजेंटिक एआई के जरिए सॉफ्टवेयर डिलीवरी को बदलना है। यह साझेदारी इंजीनियरिंग टीमों की उन समस्याओं को हल करेगी, जहां उनका अधिकतर समय टेस्टिंग, डिप्लॉयमेंट जैसे कामों में लग जाता है।

गेल: एलएनजी जहाज के लिए ग्रीस कंपनी से करार

सरकारी कंपनी गेल ने ग्रीस की अल्फा गैस के साथ लंबी अवधिक का चार्टर समझौता किया है। यह समझौता ‘एनर्जी फिडेलिटी’ नाम के एलएनजी जहाज के लिए है, जिसकी क्षमता 1,74,000 घन मीटर है। इस जहाज का उपयोग अमेरिका और रूस जैसे देशों से एलएनजी आयात करने के लिए किया जाएगा। यह करार एथेंस में साइन किया गया।

अरबिंदो फार्मा: अमेरिकी FDA से मंजूरी

अरबिंदो फार्मा को अमेरिकी खाद्य एवं औषधि प्रशासन (USFDA) से डापाग्लिफ्लोज़िन और मेटफोर्मिन हाइड्रोक्लोराइड की एक्सटेंडेड-रिलीज टैबलेट बनाने और बेचने की अंतिम मंजूरी मिल गई है। ये टैबलेट एस्ट्राजेनेका की दवा ‘जिग्डुओ एक्सआर’ के समान हैं। इनका उत्पादन कंपनी की सहायक कंपनी APL हेल्थकेयर की यूनिट IV में होगा।

अदित्य बिड़ला रियल एस्टेट:1600 करोड़ की बुकिंग

कंपनी की सहायक कंपनी बिरला एस्टेट्स को गुरुग्राम के लक्जरी प्रोजेक्ट ‘बिरला अरिका फेज 2’ में जबरदस्त सफलता मिली है। लॉन्च के एक महीने के भीतर ही 1,600 करोड़ रुपये से अधिक की बुकिंग हो चुकी है। कुल 156 यूनिट में से 152 यूनिट बिक चुकी हैं।

क्लीन मैक्स एनवायरो एनर्जी: गुजरात में हाइब्रिड प्रोजेक्ट शुरू

कंपनी ने गुजरात के कालावाड़ में 185 मेगावाट का विंड-सोलर हाइब्रिड रिन्यूवल एनर्जी प्रोजेक्ट चालू कर दिया है। यह प्रोजेक्ट सालाना 3.61 लाख टन कार्बन उत्सर्जन कम करेगा। इसे महज 12 महीनों में विकसित किया गया है और यह 17 कॉर्पोरेट ग्राहकों को बिजली की सप्लाई करेगा।

प्रोस्टार्म इन्फो सिस्टम्स: चीनी कंपनी से बैटरी स्टोरेज समझौता

कंपनी ने चीनी कंपनी शेन्जेन टॉपबैंड के साथ बैटरी एनर्जी स्टोरेज सिस्टम (BESS) के निर्माण के लिए MoU साइन किया है। यह SKD सह-निर्माण मॉडल पर आधारित है। इस साझेदारी के तहत 18 महीनों में 10 मिलियन डॉलर (करीब 83 करोड़ रुपये) की न्यूनतम खरीद की प्रतिबद्धता है। यह प्रोजेक्ट भारत में कमर्शियल, औद्योगिक और यूटिलिटी-स्केल एनर्जी स्टोरेज को टार्गेट करेगा।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN