Home टेक न्यूज़ आखिरी मौका! 4000 रुपए तक महंगे होने वाले हैं Vivo के ये...

आखिरी मौका! 4000 रुपए तक महंगे होने वाले हैं Vivo के ये पॉपुलर फोन, देखें लिस्ट में कौन-कौन से मोबाइल

19
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

Vivo के पॉपुलर स्मार्टफोन्स 4,000 रुपये तक महंगे होने वाले हैं। जो मोबाइल महंगे होने वाले हैं उनमें Vivo T5x, Vivo V70 और Y सीरीज के कई मॉडल्स शामिल हैं। बढ़ने से पहले यहां देखें पूरी लिस्ट और नए रेट्स।

Vivo Increases Smartphone Prices: अगर आप Vivo का नया स्मार्टफोन खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो यह खबर जरूर पढ़ लें। पॉपुलर टिपस्टर अभिषेक यादव ने X पर पोस्ट कर जानकारी दी है कि कंपनी अपने कई पॉपुलर स्मार्टफोन्स की कीमतों में बड़ा इजाफा कर दिया है, जो 21 अप्रैल से लागू हो रहा है। इस प्राइस हाइक के तहत कुछ मॉडल्स की कीमतों में 4,000 रुपये तक की बढ़ोतरी की गई है। लेकिन आपको बता दें कि अभी बढ़ी हुई कीमतें ई-कॉमर्स प्लेटफार्म पर अपडेट नहीं हुई हैं। इसलिए आपके पास अभी फोन को कम कीमत में खरीदने का आखिरी मौका है। इस लिस्ट में बजट से लेकर मिड-रेंज और प्रीमियम तक के कई फोन शामिल हैं।

किन फोन्स पर बढ़े दाम?

Vivo ने अपने कई पॉपुलर स्मार्टफोन्स की कीमतों में बदलाव किया है। इस लिस्ट में Vivo T5x, Vivo V70 Elite, Vivo V70, Vivo Y400, Vivo Y51 Pro, Vivo Y31 5G फोन शामिल हैं।

Vivo T5x की कीमत में 4000 रुपए का इजाफा

Vivo T5x के सभी वेरिएंट्स की कीमत में 4,000 रुपये तक की बढ़ोतरी की गई है।पहले 6GB RAM और 128GB स्टोरेज वाला वेरिएंट 18,999 रुपये में मिलता था, जो अब 22,999 रुपये हो गया है। इसी तरह 8GB RAM और 128GB स्टोरेज वाला मॉडल अब 24,999 रुपये में मिलेगा, जबकि 8GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत बढ़कर 26,999 रुपये हो गई है।

Vivo V70 Elite और V70 भी हुए महंगे

Vivo V70 Elite और Vivo V70 के दाम भी 4000 रुपए बढ़ा दिए गए हैं। V70 Elite के 8GB RAM + 256GB वेरिएंट की कीमत अब 55,999 रुपये हो गई है, जबकि 12GB RAM वाले वेरिएंट के लिए अब 59,999 रुपये चुकाने होंगे। वहीं, V70 के 8GB + 256GB वेरिएंट की कीमत 49,999 रुपये और 12GB + 256GB वेरिएंट की कीमत 53,999 रुपये हो गई है।

Vivo Y सीरीज के फोन के प्राइस 3,000 से 4,000 रुपये तक बढ़ें

Vivo Y400 और Vivo Y51 Pro जैसे मॉडल्स की कीमतों में भी 3,000 से 4,000 रुपये तक की बढ़ोतरी हुई है। Y400 के 8GB + 128GB वेरिएंट की कीमत अब 28,999 रुपये और 8GB + 256GB वेरिएंट की कीमत 31,999 रुपये हो गई है। Y51 Pro के दोनों वेरिएंट्स भी अब पहले से 3,000 रुपये महंगे हो गए हैं।

Vivo Y31 5G हुआ इतने रुपए महंगा

Vivo Y31 5G की कीमत में भी बदलाव किया गया है। इसका बेस वेरिएंट 1,000 रुपये महंगा हुआ है, जबकि बाकी वेरिएंट्स में 3,000 रुपये तक की बढ़ोतरी देखी गई है।

क्यों बढ़ाई गई कीमतें

हालांकि कंपनी ने आधिकारिक तौर पर कारण नहीं बताया है, लेकिन माना जा रहा है कि बढ़ती मैन्युफैक्चरिंग लागत, चिपसेट की कीमत और सप्लाई चेन से जुड़ी दिक्कतों की वजह से यह फैसला लिया गया है। इसके अलावा डॉलर के मुकाबले रुपये की स्थिति और ग्लोबल मार्केट ट्रेंड भी कीमत बढ़ने की एक बड़ी वजह हो सकते हैं।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN