Home मनोरंजन समाचार आकांक्षा चमोला बोलीं- मैं डांस के वक्त कम्फर्टेबल नहीं थी, मेरे को...

आकांक्षा चमोला बोलीं- मैं डांस के वक्त कम्फर्टेबल नहीं थी, मेरे को एक्टर्स एक्साइटेड हो गए और…

9
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/02/26/1200x900/26th_feb_akanksha_1772126598630_1772126603262.jpg

गौरव खन्ना की पत्नी आकांक्षा चमोला ने साफ किया कि उन्हें नहीं पता था कि प्रमोशन के दौरान उन्हें डांस करना पड़ेगा। उन्होंने ये भी बताया कि वह उस वक्त कम्फर्टेबल नहीं थीं।

आकांक्षा चमोला ने अपनी वेब सीरीज ‘दिल धोखा और डिजायर’ के प्रोमोशन में किए गए डांस पर खुलकर बात की। दरअसल, ‘दिल धोखा और डिजायर’ के प्रमोशन के दौरान आकांक्षा ने अपने को-एक्टर अली हसन और कुंवर अमरजीत सिंह के साथ बोल्ड डांस किया था जो वायरल हो गया था। इस डांस की वजह से आकांक्षा को बहुत ट्रोल किया गया था। ऐसे में आकांक्षा ने हाल ही में दिए इंटरव्यू में साफ कहा कि वह खुद उस वक्त कम्फर्टेबल नहीं थीं। उन्होंने ये भी बताया कि उनकी टीम ने पहले से ऐसा कुछ प्लान भी नहीं किया था।

क्या बोली आकांक्षा?

आकांक्षा से पूछा गया, ‘क्या आप उस डांस के वक्त कम्फर्टेबल थीं क्योंकि हमें देखकर नहीं लग रहा था?’ आकांक्षा ने हौटरफ्लाई के सवाल का जवाब देते हुए कहा, ‘क्या कोई लड़की उस सिचुएशन में कम्फर्टेबल हो सकती है?’ आकांक्षा से पूछा गया, ‘क्या इस पर बात हुई थी?’ आकांक्षा ने बोलीं, ‘सच कहूं तो उस इवेंट के बारे में बात हुई थी। हमें बताया गया था कि एक प्रमोशनल इवेंट होगा जिसमें लाइव ऑडियंस होगी। जब ऑडियंस के सामने ट्रेलर प्ले किया गया तब हमें ऑडियंस से खूब तालियां मिलीं। फिर हमने हमारा एक गाना रिलीज किया।’

‘मुझे नहीं पता था कि ऐसा होने वाला है’ – आकांक्षा

आकांक्षा ने आगे कहा, ‘हमने अपने प्रमोशन के लिए एक रील शूट की थी तो ऑडियंस को एंटरटेन करने के लिए हमसे कहा गया कि हम उस रील को यहां रीक्रिएट करें। उस रील में ऐसा था कि सीरीज में जो मेरे बॉडीगार्ड (कुंवर अमरजीत सिंह) बने हैं वो मेरे साथ डांस करेंगे और फिर मेरे पति (अली हसन) का जो रोल कर रहे हैं वो आएंगे और हमें अलग कर देंगे। लेकिन मैंने डांस के हिसाब से ड्रेस नहीं पहनी थी क्योंकि पहले हमें ऐसा कुछ बताया ही नहीं गया था कि हमें डांस करना पड़ेगा। तो रील रीक्रिएट करते वक्त मैं ज्यादा हिल नहीं पा रही थी। मुझे एक हाथ से ड्रेस पकड़नी पड़ रही थी और एक हाथ से डांस करना पड़ रहा था। तो हमारे डायरेक्टर ने कहा कि बस आरके पोज करो और खत्म करो।’

‘मेरे को-एक्टर्स थोड़े ज्यादा एक्साइटेड हो गए’ – आकांक्षा

आकांक्षा बोलीं, ‘ऑडियंस बहुत एंजॉय कर रही थी तो मेरे को-एक्टर्स थोड़े ज्यादा एक्साइटेड हो गए। शायद उन्हें लगा कि उन्हें ऑडियंस को एंटरटेन करना और फिर चीजें थोड़ी हाथ से निकल गईं। वे ये बात पूरी तरह से भूल गए कि आपकी अपने को-एक्टर के प्रति जिम्मेदारी है खासकर तब जब आप मीडिया और ऑडियंस के सामने हैं। मैं साफ कर दूं कि मैं उनके इरादों पर सवाल नहीं उठा रही हूं, लेकिन मुझे लगता है कि उन्हें सोचना चाहिए था। मैं उस वक्त बिल्कुल कम्फर्टेबल नहीं थी। मैं शांत रहने की कोशिश कर रही थी।’

‘मुझे मजा नहीं आ रहा था’ – आकांक्षा

आकांक्षा ने अपनी बात खत्म करते हुए कहा, ‘मैंने रिएक्ट नहीं किया इसका ये मतलब नहीं है कि मैं मजे कर रही थी। नहीं, मुझे मजा नहीं आ रहा था। मैं तैयार ही नहीं थी। एक बार को अगर मुझे पता होता कि ऐसा कुछ होने वाला है तो भी ठीक था। मैं रेडी रहती। बात करती कि क्या करना है और क्या नहीं करना है।’

SOURCE : LIVE HINDUSTAN