Home मनोरंजन समाचार अरमान और पायल के घर चौथी बार गूंजी किलकारी, दिखाई बच्चे की...

अरमान और पायल के घर चौथी बार गूंजी किलकारी, दिखाई बच्चे की पहली झलक और दिया यह अपडेट

33
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/03/24/1200x900/Armaan_Payal_1774370601596_1774370620787.jpg

Armaan Malik and Payal: अरमान मलिक और पायल मलिक एक बार फिर माता-पिता बन गए हैं। कपल ने सोशल मीडिया पर फैंस के साथ यह खुशखबरी साझा करते हुए लिखा है कि जच्चा और बच्चा दोनों ठीक हैं।

बिग बॉस ओटीटी का हिस्सा रहे कंटेंट क्रिएटर अरमान मलिक के घर में फिर एक बार किलकारी गूंजी है। उनकी पत्नी पायल मलिक ने बेटी को जन्म दिया है। यह चौथी बार है कि जब ये कपल माता-पिता बने हैं। अरमान और पायल ने यह जानकारी खुद एक सोशल मीडिया पोस्ट करके अपने फॉलोअर्स को दी है। अरमान और पायल ने जैसे ही यह खुशखबरी इंटरनेट पर शेयर की, कमेंट सेक्शन में शुभकामनाओं और बधाइयों की बारिश हो गई। मालूम हो कि अरमान और उनका पूरा परिवार कंटेट क्रिएशन करता है और अपनी निजी जिंदगी से जुड़ी लगभग हर जानकारी सोशल मीडिया पर साझा करता रहता है।

अरमान मलिक ने किया पोस्ट- जच्चा-बच्चा सब ठीक

अरमान और पायल ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर एक जॉइंट पोस्ट किया। तस्वीर में अरमान मलिक अपने नवजात बच्चे को गोद में लिए नजर आ रहे हैं, वहीं पायल मलिक के चेहरे पर मां बनने की खुशी साफ देखी जा सकती है। इस पोस्ट के साथ उन्होंने एक छोटा सा कैप्शन लिखा है। दोनों ने लिखा, ‘जच्चा बच्चा सब ठीक है।’ अरमान और पायल ने अपने फैंस को यह तसल्ली दी है कि मां और बच्चा दोनों पूरी तरह स्वस्थ हैं। हालांकि कपल ने अभी तक यह खुलासा नहीं किया है कि उन्हें बेटा हुआ है या बेटी। कमेंट सेक्शन में लोग यही सवाल अरमान और पायल से बार-बार पूछे जा रहे हैं।

कमेंट बॉक्स में लोग दे रहे कपल को शुभकामनाएं

कमेंट सेक्शन में यह सवाल पूछने के अलावा लोग इस बढ़ते परिवार को दुआएं और ढेर सारा प्यार दे रहे हैं। लोग कमेंट सेक्शन में दिल वाले इमोजी के साथ अपनी खुशी जाहिर कर रहे हैं। मालूम हो कि अरमान मलिक अपनी दोनों पत्नियों (पायल और कृतिका) के साथ बिग बॉस ओटीटी में नजर आए थे। इस सीजन में अरमान का थप्पड़ कांड काफी चर्चा में रहा था। हालांकि अरमान को नेशनल फेम दिलाने का काम इस शो ने किया था, लेकिन अरमान की उससे पहले भी तगड़ी फैन फॉलोइंग थी। उनके यूट्यूब पर करोड़ों सब्सक्राइबर्स हैं।

अरमान जल्द लाएंगे इस बच्चे को लेकर पूरा ब्लॉग?

अरमान मलिक का परिवार अब और भी बड़ा हो गया है और वे अपनी जिंदगी के इस नए चैप्टर को इन्जॉय कर रहे हैं। उनके डेली लाइफ अपडेट्स को पसंद करने वाले फैंस अब नन्हे मेहमान की तस्वीरें और उसका नाम क्या रखा जाएगा, यह जानने को बेताब हैं। अरमान और पायल की बॉन्डिंग और उनकी फैमिली के लिए डेडिकेशन हमेशा फैंस की पसंद रही है। फैंस उम्मीद कर रहे हैं कि अरमान और पायल जल्द ही इस बच्चे को लेकर एक पूरा ब्लॉग लाएंगे जिसका उन्हें इंतजार रहेगा।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN