Source :- LIVE HINDUSTAN
https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/02/11/1200x900/amitabh_bachcahn_master_raju_1770772009148_1770772015729.pngसंक्षेप:
मास्टर राजू एकचाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर काफी पॉपुलर थे। एक वक्त था जब उनके पास अमिताभ बच्चन से ज्यादा से काम होता था। उन्होंने बताया कि जब वो सेट पर होते थे तो अमिताभ बच्चन से पहले उनके शॉट्स लिए जाते थे।
राजू श्रेष्ठा उर्फ मास्टर राजू चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर काफी पॉपुलर रहे हैं। उन्होंने यश चोपड़ा से लेकर बसु चैटर्जी तक की फिल्मो में काम किया था। उन्होंने 70 के दशक से लेकर 2000 तक कई स्टार्स के साथ काम किया। एक वक्त था जब मास्टर राजू उस वक्त ही हर तीसरी फिल्म में नजर आते थे। अपने उस दौर को याद करते हुए मास्टर राजू ने बताया कि कैसे एक फिल्म के शूट के दौरान उनके लिए अमिताभ बच्चन को सेट पर इंतजार करना पड़ता था। उस वक्त मास्टर राजू के पास अमिताभ बच्चन से ज्यादा काम होता था।
मास्टर राजू के पास था अमिताभ बच्चन से ज्यादा काम
सिद्धार्थ कनने के साथ खास बातचती में मास्टर राजू ने फिल्म फरार से जुड़ा किस्सा सुनाया। उन्होंने कहा, “अमित जी बहुत वक्त के पक्के हैं, और मैं इसे कैसे कहूं, लेकिन उस वक्त उनके पास मुझसे कम काम होता था। मुझे ये बोलते हुए भी हंसी आ रही है। तो वो टाइम पर आ जाते थे, और उनके क्लोज-अप्स पहले ले लिए जाते थे। फिर जब मैं आता था, तो उन्हें एक तरफ बैठने को कहा जाता था क्योंकि मेरे शॉट्स को प्राथमिकता दी जाती थी क्योंकि मुझे तीन घंटे में निकलना होता था। उस दौरान अमित जी को इंतजार करना पड़ता था। जब मेरे शॉट्स हो जाते थे, तब उनके बचे हुए क्लोज अप लिए जाते थे।”
जब मास्टर राजू की मां ने लगाई अमिताभ बच्चन को डांट
उन्होंने उसी फिल्म का एक मेजदार किस्सा सुनाया। उन्होंने बताया, “फरार के सेट पर मेरी मां ने अमित जी को डांट दिया था। एक सीन में वो अपने हाथ का घाव दिखा रहे थे, और उसपर मक्खियां उड़ रही थीं। लंच चल रहा था, और हम खा रहे थे। मेरी मां ने उनसे कहा- प्लीज इसे कवर करिए, हर जगह मक्खियां हो रही हैं और हम खाना खा रहे हैं।”
विनोद खन्ना से लेकर धर्मेंद्र तक देरी से आता था हर स्टार
इसी बातचीत में मास्टर राजू ने बताया कि अमिताभ बच्चन बहुत अनुशासित थे। उन्होंने कहा, “उस वक्त एक्टर्स का लेट आना एक नॉर्म था। विनोद खन्ना देरी से आते थे, संजीव कुमार जी देरी से आते थे, काका जी (राजेश खन्ना) देरी से आते थे, यहां तक धर्मेंद्र जी भी। मुझे लगता है कि अमिताभ जी को छोड़कर हर कोई देरी से आता था। उस वक्त देर से आना एक फैशन था, और नहीं आना भी एक फैशन था।”
SOURCE : LIVE HINDUSTAN



