Home टेक न्यूज़ अब सोच-समझकर खरीदना Apple के ये MacBook और iPad; खराब हुए तो...

अब सोच-समझकर खरीदना Apple के ये MacBook और iPad; खराब हुए तो कंपनी नहीं करेगी रिपेयर

14
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

अगर आप Apple का पुराना MacBook या फिर iPad खरीदने का प्लान कर रहे हैं, तो थोड़ा सोच समझकर खरीदारी करिएगा। ऐसा हम इसलिए कह रहे हैं क्योंकि ऐप्पल ने अपने पुराने और बंद हो चुके (यानी vintage और obsolete) प्रोडक्ट्स की लिस्ट को अपडेट किया है।

अगर आप Apple का पुराना MacBook या फिर iPad खरीदने का प्लान कर रहे हैं, तो थोड़ा सोच समझकर खरीदारी करिएगा। ऐसा हम इसलिए कह रहे हैं क्योंकि ऐप्पल ने अपने पुराने और बंद हो चुके (यानी vintage और obsolete) प्रोडक्ट्स की लिस्ट को अपडेट किया है। इस लिस्ट में कुछ पुराने डिवाइस शामिल किए गए हैं, जिसमें 13-इंच MacBook Air (2017), iPad Mini 4, और Apple TV HD (32GB) वेरिएंट शामिल हैं। इसका मतलब है कि इनमें से कुछ डिवाइस को ऑफिशियल स्टोर पर लिमिटेड सर्विस सपोर्ट मिलेगा, जबकि कुछ डिवाइस अब सर्विसिंग के लिए बिल्कुल भी एलिजिबल नहीं होंगे, यानी अगर यह खराब हो गए तो कंपनी इन्हें रिपेयर नहीं करेगी।

सम्बंधित सुझाव

MacBook Air (2017) अब ‘विंटेज’

हाल के अपडेट में MacBook Air (2017) को एक “विंटेज” प्रोडक्ट के तौर पर क्लासिफाई किया गया है। इसका मतलब है कि यह लैपटॉप अभी भी ऐप्पल स्टोर्स और ऑथराइज्ड सर्विस प्रोवाइडर्स पर रिपेयर के लिए एलिजिबल होगा, लेकिन तभी जब इसके रिप्लेसमेंट पार्ट्स उपलब्ध होंगे। 2017 मॉडल इसलिए भी खास है क्योंकि यह ऐप्पल द्वारा 2018 में रेटिना डिस्प्ले वाला रीडिजाइन किया गया वर्जन लॉन्च करने से पहले रिलीज किया गया आखिरी मैकबुक एयर था।

iPad Mini 4, Apple TV HD (32GB) अब ‘ऑब्सोलीट’

इसके साथ ही, ऐप्पल ने iPad Mini 4 और Apple TV HD (32GB) को अपनी ‘obsolete’ (अप्रचलित) कैटेगरी में डाल दिया है। इस कैटेगरी में डाले जाने का मतलब यह है कि अब डिवाइस ऐप्पल के ऑफिशियल चैनल्स के जरिए रिपेयर या सर्विसिंग के लिए एलिजिबल नहीं हैं। iPad Mini 4 को असल में 2015 में लॉन्च किया गया था और 2019 में इसे बंद कर दिया गया था, जबकि Apple TV HD भी उसी साल आया था और थर्ड-जेनरेशन के Apple TV 4K के आने के बाद अक्टूबर 2022 में इसे बंद कर दिया गया।

खास बात यह है कि अब तक Apple TV HD के केवल 32GB वेरिएंट को ही ‘ऑब्सोलीट’ (obsolete) घोषित किया गया है।

सम्बंधित सुझाव

क्या है ‘vintage’ और ‘obsolete’ का मतलब

ऐप्पल के अनुसार, किसी प्रोडक्ट को ‘विंटेज’ तब माना जाता है, जब उसे बनना बंद हुए पांच साल से ज्यादा का समय बीत जाता है। अब, अगर यह समय सात साल से ज्यादा हो जाता है, तो उस डिवाइस को “ऑब्सोलीट” की कैटेगरी में रखा जाता है।

ऐप्पल समय-समय पर अपने पुराने डिवाइस को ‘विंटेज’ या ‘ऑब्सोलीट’ कैटेगरी में डाल देता है। पिछले महीने, ऐप्पल ने चौदह साल पुराने iPhone 4 को ऑब्सोलीट लिस्ट में शामिल कर दिया। इसे 2011 में लॉन्च किया गया था और 2013 में इसका प्रोडक्शन उत्पादन बंद कर दिया गया था।

इसी तरह, ऐप्पल ने iPhone 5 को भी ‘ऑब्सोलीट’ कैटेगरी में डाल दिया है। यह स्मार्टफोन असल में 2012 में लॉन्च हुआ था और एक साल बाद इसे बंद कर दिया गया था। 2018 में इसे ‘विंटेज’ लिस्ट में शामिल किया गया था, और पिछले महीने कंपनी ने आधिकारिक तौर पर इस डिवाइस के लिए सभी सर्विस सपोर्ट खत्म कर दिए।

MacBook Air (2017) की खासियत

जानकारी के लिए बता दें कि 13-इंच का MacBook Air (2017) अपने लाइटवेट डिजाइन के लिए जाना जाता है, जिसका वजन लगभग 1.35kg है, और एक बार चार्ज करने पर इसकी बैटरी 12 घंटे तक चलती है। इसमें 13.3-इंच का डिस्प्ले दिया गया है। यह 5th-जेनरेशन के इंटेल कोर i5 प्रोसेसर से चलता है, जिसके साथ 8GB LPDDR3 रैम और 512GB तक का एसएसडी स्टोरेज मिलता है। यह लैपटॉप इंटेल एचडी ग्राफिक 6000 से लैस है और मैकओएस पर चलता है। इसमें एक फुल-साइज बैकलिट कीबोर्ड, एक मल्टी-टच ट्रैकपैड और ऑडियो के लिए स्टीरियो स्पीकर्स शामिल हैं।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN