Home टेक न्यूज़ अब तुरंत पता चलेगा कौन Online है, नहीं खोलनी पड़ेगी हर चैट,...

अब तुरंत पता चलेगा कौन Online है, नहीं खोलनी पड़ेगी हर चैट, WhatsApp ला रहा कमाल का फीचर

8
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

WhatsApp जल्द ही नया फीचर लाने वाला है, जिसमें एक ही जगह पर सभी ऑनलाइन कॉन्टैक्ट्स दिखाई देंगे। अभी तक यूजर्स को यह जानने के लिए अलग-अलग चैट खोलनी पड़ती है, लेकिन इस नए फीचर के आने के बाद यह झंझट खत्म हो जाएगी।

WhatsApp अपने यूजर्स को खुश करने के लिए लगातार नए-नए फीचर्स लाता है, ताकि चैटिंग का एक्सपीरियंस और आसान और बेहतर हो सके। अब खबर है कि कंपनी एक और बड़ा अपडेट लाने की तैयारी कर रही है, जो यूजर्स के लिए काफी काम का साबित हो सकता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, WhatsApp एक ऐसे फीचर पर काम कर रहा है, जिसमें यूजर्स को एक ही जगह पर यह दिख जाएगा कि उनके कौन-कौन से कॉन्टैक्ट्स इस समय ऑनलाइन हैं। अभी तक यूजर्स को यह जानने के लिए अलग-अलग चैट खोलनी पड़ती है, लेकिन इस नए फीचर के आने के बाद यह झंझट खत्म हो जाएगी। यह फीचर खासतौर पर उन लोगों के लिए फायदेमंद होगा, जो WhatsApp का इस्तेमाल ज्यादा करते हैं और जल्दी से यह जानना चाहते हैं कि कौन इस समय ऑनलाइन है। हालांकि यह फीचर अभी डेवलपमेंट स्टेज में है, लेकिन आने वाले समय में इसे सभी यूजर्स के लिए रोलआउट किया जा सकता है।

ऐसे काम करेगा नया फीचर

WhatsApp एक नए फीचर पर काम कर रहा है, जिसमें यूजर्स को एक डेडिकेटेड सेक्शन मिलेगा। इस सेक्शन में यूजर्स अपने सभी ऑनलाइन कॉन्टैक्ट्स को एक साथ देख पाएंगे। यानी अब यह जानने के लिए हर चैट खोलने की जरूरत नहीं पड़ेगी कि कौन ऑनलाइन है। रिपोर्ट के अनुसार, WhatsApp में एक नया टैब या सेक्शन जोड़ा जा सकता है, जहां सभी ऑनलाइन कॉन्टैक्ट्स की लिस्ट दिखेगी, रियल टाइम में अपडेट मिलेगा, आप सीधे वहीं से चैट शुरू कर सकेंगे।

यूजर्स को मिलेगा ये फायदा

इस फीचर से यूजर्स को सबसे बड़ा फायदा यह है कि अब आपको बार-बार अलग-अलग चैट खोलने की जरूरत नहीं होगी। साथ ही टाइम की बचत होगी, तुरंत पता चलेगा कौन उपलब्ध है, चैटिंग और फास्ट हो जाएगी। ऐसे में यह उम्मीद की जा रही है कि इस फीचर में भी प्राइवेसी सेटिंग्स दी जाएंगी। यानी अगर आप अपना “Online Status” छुपाना चाहते हैं, तो आप ऐसा कर सकेंगे। WhatsApp हमेशा से यूजर प्राइवेसी पर जोर देता है। ऐसे में यह उम्मीद की जा रही है कि इस फीचर में भी प्राइवेसी सेटिंग्स दी जाएंगी। यानी अगर आप अपना “Online Status” छुपाना चाहते हैं, तो आप ऐसा कर सकेंगे।

WhatsApp लगातार ला रहा नए फीचर्स

WhatsApp पिछले कुछ समय से लगातार नए फीचर्स पर काम कर रहा है, जैसे AI चैट फीचर्स, मल्टी-डिवाइस सपोर्ट, चैट लॉक और प्राइवेसी अपडेट। अब यह नया Online Contacts फीचर भी उसी दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है। फिलहाल कंपनी ने इसकी लॉन्च डेट की आधिकारिक घोषणा नहीं की है। लेकिन उम्मीद है कि आने वाले कुछ महीनों में यह फीचर सभी यूजर्स के लिए रोलआउट किया जा सकता है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN