Home विश्व समाचार अफगानिस्तान ने मार गिराया F-16 लड़ाकू विमान, पाकिस्तानी सैनिक को भी पकड़ा-...

अफगानिस्तान ने मार गिराया F-16 लड़ाकू विमान, पाकिस्तानी सैनिक को भी पकड़ा- VIDEO

11
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

अफगानिस्तान के रक्षा मंत्रालय ने इस कार्रवाई को पाकिस्तान द्वारा रविवार को किए गए हमलों का बदला बताया है। अफगान प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद के अनुसार, अफगान सेना ने पाकिस्तान की 19 चौकियों और 2 सैन्य अड्डों को नष्ट कर दिया है।

Pakistan-Afghanistan War: दक्षिण एशिया के दो पड़ोसी देश पाकिस्तान और अफगानिस्तान इस समय पूर्ण युद्ध की कगार पर खड़े हैं। अफगान मीडिया टोलो न्यूज के अनुसार, अफगान बलों ने अपनी हवाई सीमा का उल्लंघन करने वाले पाकिस्तान के एक F-16 लड़ाकू विमान को मार गिराया है। सोशल मीडिया पर विमान के जलते हुए मलबे के वीडियो वायरल हो रहे हैं। एक दूसरे वीडियो में एक पाकिस्तानी सैनिक को भी पकड़ने का दावा किया जा रहा है।

आपको बता दें कि शुक्रवार तड़के पाकिस्तान ने अफगानिस्तान की राजधानी काबुल, कंधार और पकि्तका में भीषण हवाई हमले किए। पाकिस्तानी सुरक्षा अधिकारियों का दावा है कि इन हमलों में अफगान सेना के दो ब्रिगेड मुख्यालयों को तबाह कर दिया गया है। काबुल में कम से कम तीन बड़े धमाके सुने गए, जिससे स्थानीय निवासियों में दहशत फैल गई।

55 पाकिस्तानी सैनिक मारने का दावा

अफगानिस्तान के रक्षा मंत्रालय ने इस कार्रवाई को पाकिस्तान द्वारा रविवार को किए गए हमलों का बदला बताया है। अफगान प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद के अनुसार, अफगान सेना ने पाकिस्तान की 19 चौकियों और 2 सैन्य अड्डों को नष्ट कर दिया है। इस जमीनी संघर्ष में 55 पाकिस्तानी सैनिक मारे गए हैं और कई को जीवित पकड़ा गया है। आपक बता दें कि अफगानिस्तान ने डूरंड लाइन के पास के इलाकों में बड़े पैमाने पर ‘ऑफेंसिव ऑपरेशन’ शुरू कर दिया है।

पाकिस्तान का ऑपरेशन गजब-लिल-हक

पाकिस्तान के सूचना मंत्री अताउल्लाह तरार ने अफगानिस्तान के दावों को खारिज करते हुए कहा कि उनके केवल दो सैनिक शहीद हुए हैं। उन्होंने दावा किया कि पाकिस्तान के जवाबी प्रहार में 133 अफगान लड़ाके मारे गए और 200 से अधिक घायल हुए हैं। पाकिस्तान का कहना है कि उन्होंने बिना किसी उकसावे के किए गए अफगान हमलों का मुंहतोड़ जवाब दिया है।

शरणार्थी शिविरों पर मिसाइल हमला

सीमा पर जारी इस गोलाबारी की चपेट में आम नागरिक भी आ रहे हैं। तोरखम सीमा के पास एक अफ़ग़ान शरणार्थी शिविर पर मिसाइल गिरने से महिलाओं और बच्चों सहित 13 नागरिक घायल हो गए हैं। संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने दोनों देशों से नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने और कूटनीति के जरिए विवाद सुलझाने की अपील की है।

डूरंड लाइन विवाद की जड़

दोनों देशों के बीच 2,611 किलोमीटर लंबी सीमा, जिसे डूरंड लाइन कहा जाता है, विवाद का मुख्य केंद्र है। अफगानिस्तान इस सीमा को आधिकारिक मान्यता नहीं देता है। हाल के महीनों में TTP (पाकिस्तानी तालिबान) के हमलों को लेकर पाकिस्तान और अफगान तालिबान के बीच कतर की मध्यस्थता में हुआ संघर्षविराम अब पूरी तरह टूटता नजर आ रहा है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN