Home मनोरंजन समाचार अनुराग डोभाल पर भड़के ‘द 50’ का ये कंटेस्टेंट, कहा- ‘यूट्यूब पर...

अनुराग डोभाल पर भड़के ‘द 50’ का ये कंटेस्टेंट, कहा- ‘यूट्यूब पर लाइव करते हुए 150 की स्पीड से…’

11
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/03/10/1200x900/anurag_dobhal_manager_1772979090545_1772979095448_1773150219066.png

अनुराग डोभाल हादसे के वक्त अपनी टोयोटा फॉर्च्यूनर SUV खुद चला रहे थे। उस वक्त उनकी कार का स्पीडोमीटर 140 से 150 किलोमीटर प्रति घंटे के बीच दौड़ रहा था। कार चलाने के साथ ही अनुराग इंस्टाग्राम पर लाइव आए और वो काफी इमोशनल दिखे।

बिग बॉस 17 के एक्स कंटेस्टेंट और फेमस यू्ट्यूबर अनुराग डोभाल को हर कोई UK07 Rider के नाम से जानता है। अनुराग इन वक्त अपनी निजी जिंदगी में बेहद ही मुश्किल दौर से गुजर रहे हैं। अनुराग ने हाल ही में अपनी जान लेने की कोशिश की थी। उन्होंने 7 मार्च को लाइव चैट पर सुसाइड की कोशिश की। अनुराग इस वक्त ICU में भर्ती हैं और डॉक्टर्स की कड़ी निगरानी में उनका इलाज चल रहा है। अनुराग डोभाल की हालत पर कई सेलेब्स ने रिएक्शन दिया। वहीं, अब यूट्यूबर के पूरे विवाद पर रियलिटी शो ‘द 50’ फेम सिद्धार्थ भारद्वाज ने चुप्पी तोड़ते हुए रिएक्ट किया हे।

UK07 Rider की हाल पर बोले सिद्धार्थ

फेमस रिएलिटी शो ‘द 50’ में नजर आए सिद्धार्थ भारद्वाज हाल ही में जूम को अपना इंटरव्यू दिया। इस दौरान बातचीत में सिद्धार्थ ने अनुराग डोभाल की स्थिति पर खुलकर बात की। उन्होंने कहा, ‘परेशानियां हर किसी की जिंदगी में होती है और निजी परेशानियों की वजह से लापरवाही वाला व्यवहार करना ठीक नहीं है।’ उन्होंने अनुराग के 150 की स्पीड में गाड़ी चलाने को लेकर बात करते हुए कहा कि मैं अपनी मुसीबत के चक्कर में गाड़ी 150 की स्पीड पर चला रहा हूं और किसी के परिवार के किसी आदमी को मार दूंगा। क्या आप मेरे डिप्रेशन में होने की बात को सही समझेंगे? आप मुझे संवेदनशीलता दिखाओगे? नहीं दिखाओगे, ये हो गई पहली बात।’

बात करने की जरूरत है

सिद्धार्थ ने आगे कहा, ‘अमेरिका जैसे कई देशों में डिप्रेशन का लेवल इंडिया से काफी ज्यादा हाई है। वहां, पर इसके लिए थेरेपी लेना मेडिकल मदद लेना, अपने परिवार दोस्तों से बातें करना या फिर खुद को समझने के लिए समय देने जैसी चीजों पर काम किया जाता है।’

अनुराग पर भड़के सिद्धार्थ

सिद्धार्थ ने आगे ये भी कहा , ‘अगर मैं किसी पर तरस दिखाऊंगा ना तो इस स्थिति में मैं उसके 7 मिलियन फॉलोअर्स को भी कमजोर कर रहा हूं। ये बता दें कि उसकी मेंटल हेल्थ ही सबसे बड़ी समस्या है , लेकिन आप 150 की स्पीड पार कर गाड़ी चला रहे हो वो भी यूट्यूब लाइव करते हुए? अपनी मेंटल हेल्थ के चक्कर में आप किसी की फिजिकल हेल्थ खत्म कर दोगे।’

पिता ने संपत्ति से किया बेदखल

अनुराग डोभाल और उनकी पत्नी रितिका चौहान को यूट्यूबर के पिता जगदंबा प्रसाद डोभाल ने संपत्ति से बेदखल कर दिया है। दरअसल, अनुराग के पिता जगदंबा प्रसाद ने एक लोकल न्यूजपेपर में विज्ञापन देते हुए अपने बेटे-बहू को बेदखल करने का ऐलान किया। रेडिट पर न्यूजपेपर में छपा विज्ञापन वायरल हो रहा है, जिसमें लिखा है, ‘मैं अपने पुत्र अनुराग डोभाल व पुत्रवधू ऋतिका चौहान डोभाल को अपनी समस्त चल व अचल संपत्ति से बेदखल करता हूं।’

‘वे स्वयं जिम्मेदार होंगे’

इस विज्ञापन में आगे लिखा है, ‘भविष्य में इनके द्वारा किये गए किसी भी कृत्य व लेन-देन के वे स्वयं जिम्मेदार होंगे, मेरी व मेरे परिवार की कोई जिम्मेदारी नहीं होगी। जगदंबा प्रसाद पुत्र नारायण दत्त डोभाल, निवासी प्लॉट नंबर 97 बी-ग्राम, कुलणा अठरवाला भानियावाला, देहरादून, उत्तराखंड।’ ये पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस पर यूजर्स के भी रिएक्शन आ रहे हैं।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN